सोमवार, 27 जुलाई 2020

सफलता के 7 नियम (7 rules of success)




पढ़ने वाले सभी दोस्तों को नमस्कार आप सभी का हमारे साइट पर स्वागत है। आज के इस लेख में हम आपको सफलता के 7 नियम के बारे जानकारी देने वाले है। जिससे आप हर समय अपने आपको प्रेरित रख पायेंगे और अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएंगे। यह लेख पढ़ने के लिए विशेष आभार।

दुनियां में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है, हर कोई जीवन में बड़े - बड़े सपने देखता है, हर कोई उचाईयों को छूना चाहता है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनमें से कुछ गिने - चुने लोग ही सफल हो पाते हैं। अगर आपने अपने जीवन में इन 7 नियमों का पालन करना सीख लिया, इसे आत्मसात कर लिया तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको कामयाब होने से रोक नहीं पाएगी।

1. अपने विचारों पर क़ायम रहें -


आज तक आपने जितने भी सफल और कामयाब लोगों के बारे में सुना होगा, पढ़ा होगा, वे कभी भी अपने विचारों से भटके नहीं। उन्होंने कभी भी हाथ में लिए हुए कार्य को छोड़ा नहीं भले ही उन्होंने अलग रास्ते अपनाये होंगे। इसलिए आपको भी अपने मन में आये विचारों को पकड़ना है और उस पर तब तक काम करना है, जब तक कि आप सफ़लता हासिल न कर लें। अपने पसंद या जुनून का कार्य करें। जैसे आप के दिल से आवाज आई कि मुझे प्रशिक्षक (trainer) बनना है तो आप अपने इस विचार को ही अपना एक प्रोफेशन बनायें और सबसे बड़ी बात यह कि आप अपने इस आइडिया पर धैर्य के साथ काम की शुरुवात करें। भले ही आपको कुछ दिनों तक उसमें सफलता न मिले या उसमें थोड़ा बहुत नुकसान ही क्यों न हो उस पर अडिग बने रहें और नए सिरे से जब तक सफलता न मिले तब तक प्रयास करते रहें। ज्यादातर लोग थोड़ी सी दिक़्कत आने पर उसे बीच में ही छोड़ देते हैं।

” कोई भी व्यक्ति एक बार में सफल नहीं हुआ है बार बार असफलता के बाद ही सफलता मिलती”



2. कोई बहाना नहीं मेहनत करो

बहाने बनाने की आदत ही व्यक्ति के जीवन में सफ़लता या असफ़लता का निर्णय करती है। जो व्यक्ति जितने ज़्यादा बहाने बनाता है सफ़लता उससे उतनी ही दूर चली जाती है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है 'मेहनत', मेहनत करने वाले आगे बढ़ते हैं और बहाने बनाने वाले सिर्फ बहाने ही बनाते रह जाते हैं और जिंदगी की दौड़ में पीछे रह जाते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि मेरे पास कुछ पैसे आ जाएंगे तब मैं बिजनेस या कोई दूसरा काम शुरु करूंगा या परिस्थितियां अनुकूल होने पर नए काम की शुरुवात करुंगा तो आप ग़लत हैं। आपको बता बता दूं कि हालात या परिस्थितियां कभी भी अपने अनुकूल नहीं होती हैं हमें ही परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको बनाना पड़ता है। जितने भी लोग दुनियां में सफल हुए हैं वह सभी घंटों महीनों और सालों की मेहनत के बाद सफ़लता पायी है। ओर दोस्तो जैसे अभी आप मेहनत कर रहे हो वैसे ही करते रहोगे तो आपको वही मिलेगा जो अभी मिल रहा है। इस लिए ताबड़तोड़ मेहनत करिए। ओर किसी भी प्रकार कोई बहाना नहीं होना चाहिए, जैसे कि 'मेरे पास पैसे नहीं' , 'मुझे किसी का सपोर्ट नहीं मिलता है ' , मेरा समय ख़राब चल रहा है ' , 'मेरी क़िस्मत ख़राब है' इन सभी बहानों को आज से ही त्याग दीजिए।

” सही समय कभी नहीं आता है उसको लाना पड़ता है ”



3. हमेशा नया सीखते रहें।


जिंदगी में सीखना कभी भी बंद मत कीजिए, जिस दिन आपने सीखना बंद कर दिया उसी दिन से आपकी प्रगति रुक जायेगी। आप जिंदगी की दौड़ में पीछे रह जायेंगे। दुनियां में हर रोज़ कुछ न कुछ नया बदलाव हो रहा है, यदि हम उसके बारे में सीखेंगे नहीं, पढ़ेंगे नहीं तो हम लोगों से पीछे छूट जाएंगे। इस लिए रोज कुछ नया सीखने की कोशिश करें तभी जाकर आप जीवन में कुछ बड़ा कर पाएंगे, इतिहास रच पाएंगे।

आप अपनी गलतियों से, असफलताओं से सबक़ ले सकते हैं, क़िताब पढ़कर, इंटरनेट के माध्यम से आप सीख सकते हैं। आपको जहां से भी ज्ञान मिले वहां से लेते रहें। इस लिए आपको जीवन भर सीखते रहना है और उसे अपने जीवन और अपने प्रोफेशन में उपयोग करते रहना है।

''जिसने सीखने की कला खो दी उसने जीतना छोड़ दिया। ” इस लिए हमेशा सीखते रहें ,आगे बढ़ते रहें। ”

4. बदलाव जरूरी है -


''परिवर्तन संसार का नियम है।'' चीजें व परिस्थितियां हमेशा बदलती रहती हैं। इसलिए हमें जीवन में खुद को बदलना भी बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने बिजनेस या जीवन में समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव नहीं करता वह हमेशा पीछे रहे जाता है। जैसे आज का युग डिजिटल, सूचना या टेक्नॉलाजी का जमाना है। अगर इस डिजिटल युग में आप अपने आप को या अपने बिजनेस को डिजिटल नहीं करेंगे तो आप पीछे रह जाएंगे। इसके अलावा नयी तकनीक के अनुसार अपने खुद के अंदर भी बदलाव लाने की जरुरत है। साथ ही साथ नयी सूचनाओं व जानकारी से भी अवगत रहने की ज़रुरत है।

इसका अर्थ है कि आपको अपने कार्य करने के तरीके में भी परिवर्तन करना है। अगर आप नहीं बदलेंगे तो दुनियां आपको बदल देगी। इसलिए अपने बिजनेस और जीवन में समय व परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन करते रहें तभी आप दुनियां में टिक पाएंगे, स्थान बना पाएंगे। 

5. अपने विज़न पर विश्वास करो


जी हां आपको अपने विज़न पर पूरा का पूरा विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। कामयाब होने के लिए आपका अपने विज़न या गोल के बारे में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखना चाहिए। दुनियां कुछ भी कहे अगर आप अपने खुद के विज़न या गोल पर शक करेंगे, विश्वास नहीं करेंगे तो आप उसे कभी भी हासिल नहीं कर सकते। जैसे बिल गेट्स का विज़न स्पष्ट था कि एक दिन पूरी दुनिया में मेरा सॉफ्टवेयर होगा और आप सभी जानते हैं कि आज के दिन बिना सॉफ्टवेयर के दुनियां चल ही नहीं सकती। जब आपका विज़न स्पष्ट होगा और उस पर आपको पूरा विश्वास होगा तो उस तक पहुंचने में कोई बाधा आपको रोक नहीं सकती। अपने विज़न पर पूर्ण विश्वास से ही आप बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। 

6. आप जो भी कर रहे हैं उसका आंनद ले


सबसे पहले तो वहीं काम करें जो आपको पसंद हो, जिसे करने में आपको आनंद आये ख़ुशी मिले और संतुष्टि मिले।दूसरों को देखकर, किसी दबाव या लालच में आकर किसी काम की शुरुवात न करें, नहीं तो आप जीवन भर पछताना पड़ेगा। जिस दिन आप अपने काम में आनंद लेने लग गए दुनियां की कोई भी ताकत आपको उस काम में सफ़लता हासिल करने, शिखर पर पहुंचने से रोक सके। अगर आप अपने काम को अपना जुनून बना लें तो आपको कभी भी ऐसा नहीं लगेगा कि आप उस कार्य को करते हुए थक रहे हैं, बोर हो रहे हैं। दोस्तों, परिवार या समाज के दबाव में आकर कोई भी ऐसा काम ना करें, जिसमें आपकी कोई रुचि नहीं हो। आप वही कार्य करे जिसको करते हुए आपको आंनद महसूस हो चाहे वह काम छोटा ही क्यों नही हो। ” कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता है उसे छोटा या बड़ा बनाया जाता है।”


7. हमेशा प्रेरित रहें 


यह एक तथ्य है कि जब आप चुनौतियाँ स्वीकार करने लग जाते हैं तो यह आपके दिमाग में एक सकारात्मक प्रभाव डालता है और आपके अन्दर ढेर सारा उत्साह भरता है और आपको प्रेरित करता है।

चुनौतियों को स्वीकार करना और उन्हें पूरा करना आपके अन्दर एक अलग स्तर का आत्मविश्वास भरता है और आपको हमेशा प्रेरित रखता है। इसलिए हमेशा अपनी क्षमता को पहचानिए और चुनौतियों को स्वीकार करने में जरा भी मत हिचकिचाइये।


जी हां दोस्तो सफल होने के लिए, अपने क्षेत्र में बुलंदियों तक जाने के लिए आपको हर वक्त मोटिवेट रहना होगा तभी जाकर आप बड़ी कामयाबी हासिल कर पाओगे, इतिहास रच पाओगे। 

नेगेटिव लोगो से हमेशा दूर रहे नहीं तो वह आपको भी नेगेटिव कर देंगे। ज़िन्दगी में मोटीवेशन का होना बहुत जरूरी है तभी जाकर आप कामयाब हो पाएंगे। 


निष्कर्ष


उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।  आप इन सुझाओं को अपनाकर अपने आप को एक कामयाब और  सफल इंसान बना पायेंगे। पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक करें और अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करें।