इम्युनिटी या रोग प्रतिरोधक शक्ति क्या है ?
इम्यूनिटी या प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर का वह कवच होता है जो बैक्टीरिया, वायरस और अनेकों बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है। बुरी आदतों या बुढ़ापा आने के कारण हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और जैसे ही इम्यूनिटी कमजोर होती है, तमाम सारी बीमारियों से हम ग्रसित हो जाते हैं। यदि आपके शरीर की इम्युनिटी हमेशा मजबूत रहे तो आप ज्यादातर बीमारियों से बचे रह सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि-
तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि इम्यूनिटी कमजोर होने के कौन कौन से कारण होते हैं, इसके बारे में जानते हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण
1) खराब खान-पान – आज - कल हम जिस प्रकार की लाइफ स्टाइल और खानपान ज्यादातर उपयोग कर रहे हैं, वह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहा है। लोग बैलेंस डाइट लेने की बजाय केवल स्वाद के लिए खाना खा रहे हैं। लोगों में जंक फूड के सेवन की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। जंक फूड में केमिकल और फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे हमारी सेहत को और हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है।
2) कम नींद लेना – एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि यदि आप एक रात नींद नहीं लेते तो इसके कारण आपके अगले 21 दिन की दिनचर्या बिगड़ जाती है। कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि जब कोई व्यक्ति कम नींद लेता है तो उसका सीधा असर उसके शरीर के इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। जब किसी व्यक्ति को कम नींद आती है तो दिमाग के सेल्स कमजोर होने लगते हैं और शरीर में कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ने लग जाती है। हमारे शरीर शरीर में कॉर्टिसोल मात्रा अधिक होने से हमारी सेहत पर बुरा बुरा असर पड़ता है, और हमारा इम्यून सिस्टम ख़राब हो जाता है।
3) तनाव – आज कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव लोगों की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोग अपना अधिकतर समय तनाव में बिता रहे हैं जिसके कारण उनके खून में कॉर्टिसोल की मात्रा लगातार बढ़ रही है और इसकी वजह से उनकी इम्यूनिटी लगातार कमज़ोर होती जा रही है।
4) पानी कम पीना – इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में पानी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इंसान के शरीर में लगभग 70 % भाग पानी होता है। यदि शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो शरीर की पूरी कार्यप्रणाली में व्यवधान पैदा हो जाती है, और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। हमें प्रतिदिन अपने शरीर के वजन के हिसाब से पानी पीना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार अपने शरीर के वजन को २० से भाग देने पर जो अंक प्राप्त हो उतना लीटर पानी पीना चाहिए। मान लीजिये हमारे शरीर का वजन 60 किलो है तो हमें दिन भर में कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए।
5) चाय या कॉफ़ी का ज़्यादा सेवन करना – लोग जो कॉफी या चाय का सेवन ज्यादा करते हैं, उनके शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से नींद में कमी आती है। जो हमारी इम्यूनिटी को प्रभावित करती है।
6) व्यक्तिगत स्वच्छता में कमी – हम सभी लोग सफाई का महत्त्व जानते हैं, फिर भी कई लोग साफ सफाई में लापरवाही बरतते हैं। यहां तक कि कुछ लोग खाना खाने से पहले हाथ भी नहीं धोते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि, खाना खाने से पहले हाथ धोने से हम बीमारी से कुछ हद तक सुरक्षित हो जाते हैं। व्यक्तिगत साफ सफाई रखने से हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहती है। हमें रोज नहाना और अपने नाखूनों को साफ रखना चाहिए। यदि आप अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती चली जाती है।
7) शारीरिक श्रम में कमी – नयी तकनीक के विकसित होने की वजह से लोगों का शारीरिक श्रम कम होता जा रहा है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। जब हम शारीरिक श्रम कम करते हैं तो हमारे शरीर में चर्बी जमा होने लगता है। चर्बी की अधिकता के कारण हमारे शरीर से पसीना नहीं निकल पाता है जिसकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह के हानिकारक टॉक्सिंस में जमा हो जाते हैं। यह टॉक्सिन्स हमारे सेहत के लिए हानिकारक होते हैं और हमारी इम्यूनिटी को कमज़ोर बना देते हैं।
इम्युनिटी को बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय
1) सही खान-पान रखें – इम्यूनिटी को मजबूत बनाये रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को हर दिन विटामिंस और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। यदि आप संतुलित और पौष्टिक आहार लेते हैं तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में आपकी सहायता करता है। अपने बैलेंस डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को अवश्य शामिल करें।
2) पर्याप्त नींद लें – विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। यदि आप इससे ज्यादा सोते हैं या कम सोते हैं तो दोनों ही अवस्था में आपकी सेहत को नुकसान होता है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप रात में 10:00 से 11:00 बजे तक सो जाएं और सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक उठ जायें। सोने के लिए एक समय निर्धारित कर लें। इस आदत से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।
3) प्रतिदिन योग करें – शरीर को स्वस्थ एवं लचीला बनाए रखने के लिए और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए योग बहुत ही कारगर होता है। जब आप योग करना शुरू करते हैं तो यह आपके शरीर को ना सिर्फ बाहर से बल्कि आपके शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाता है। योग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
4) प्राणायाम – प्राणायाम भी योग का ही एक हिस्सा है। प्राणायाम में स्वास को विभिन्न तरीकों से अन्दर- बाहर किया जाता है। जिसके कारण शरीर के कई टॉक्सिक तत्व बाहर निकल जाते हैं। यदि आप हर दिन केवल अनुलोम-विलोम और कपालभांति करते हैं तो आपका फेफड़ा हमेशा स्वस्थ रहेगा और आपकी श्वसन प्रणाली मजबूत होगी। आपका दिमाग भी तेज होगा और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ जायेगी।
5) कसरत – कसरत करना बहुत ही अच्छी आदत है। यदि आप रोज कसरत करते हैं तो इसके पीछे लगने वाली मेहनत के कारण शरीर की कैलोरी बर्न होती है। जिसके कारण शरीर से पसीना निकलता है। पसीने के साथ हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। कसरत करने से ना सिर्फ आपका शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है एवं यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है।
इन जरूरी बातों पर अवश्य ध्यान दें
1) रात में जल्दी सोयें और सुबह जल्दी उठें।
2) हमेशा घर का खाना खाएं और बाहर के दूषित खाना खाने से बचें।
3) 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
4) रोज कसरत करें।
5) शराब, धूम्रपान अथवा किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें।
दोस्तों, उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से जुड़े सवालों का उत्तर मिला होगा। यदि आपके मन में कोई और सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें ।
धन्यवाद!
