मंगलवार, 7 जुलाई 2020

3 आदतें जो अमीरों को गरीबों से अलग करती हैं। 3 habits that separate the rich from the poor.


यहाँ एक रोमांचक विचार है। अपनी नौकरी पर पूरा समय और अपने भाग्य पर अंशकालिक काम करना कारगर क्यों नहीं होता है ? जब आप ईमानदारी से कहते हैं कि, ''मैं अमीर बनने के लिए काम कर रहा हूं, मैं सिर्फ अपने बिलों का भुगतान करने के लिए काम नहीं कर रहा हूं। ”  तो वास्तव में आप कैसा महसूस करते हैं।   जब आपके पास संपत्ति अर्जित करने की कोई ठोस योजना होती है, तो आप इतने प्रेरित होते हैं कि आपकी  रातों की नींद हराम हो जाती है। 

यदि आप मुझपे भरोसा कर सकते हैं तो मैं यहां पर संपत्ति बनाने के कुछ आसान सूत्र बताना चाहूंगा। यहां पर मैं कुछ राय दूंगा जो आपकी कमाई का बटवारा, निवेश  और खर्च पर कैसे और कहां किया जाय, जिससे आप अमीर बन सकें, इसके लिए मार्गदर्शक होंगे।    


70/30 का नियम


आपके द्वारा करों का उचित भुगतान करने के बाद, आपकी जो आय बचती है उसके 70 प्रतिशत हिस्से पर रहना सीखें। अर्थात आप अपनी कुल शुद्ध आय का 70 % हिस्सा ही अपनी आवश्यकताओं और विलासिताओं पर खर्च करें। शेष 30 % आमदनी को निवेश करें। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि आप अपनी आमदनी का शेष 30 प्रतिशत कैसे आवंटित करते हैं। मेरी सलाह है कि इसे निम्नलिखित तरीकों से आवंटित करें। 


परोपकार पर खर्च करें -


खर्च करने के बाद शेष बचे हुए 30 प्रतिशत में से एक तिहाई हिस्सा दान - पुण्य या परोपकार में खर्च करना चाहिए। दान - पुण्य करना, और जरूरतमंदों की मदद करना समुदाय के ऋण को वापस करने का कार्य है। मेरा मानना है कि आपकी शुद्ध आय का 10 प्रतिशत राशि  का योगदान दान पुण्य करने के लिए एक अच्छा प्रयास  है, अच्छी राशि है। दान देने की क्रिया को जल्दी सीखना चाहिए, जब राशि छोटी हो। सौ रुपये में से 10 रुपया दान के लिए निकालना आसान होता है। लेकिन 1 लाख रुपये में से 10000 रुपये  दान के लिए निकालना काफी कठिन होता है। अगर आप सोचते हैं और कहते हैं कि,  "ओह, अगर मेरे पास करोड़ों रुपये होते, तो मुझे 100,000 रुपए देने में कोई परेशानी नहीं होती।" लेकिन मुझे बहुत ज़्यादा यकीन नहीं है कि आप ऐसा कर पाएंगे । 100,000 रुपया बहुत पैसा होता है। इसलिए जल्दी शुरू करें ताकि आपके पास अपना पैसा आने से पहले आपकी आदत विकसित हो जाय।

पूँजी निवेश


आपकी शुद्ध आय की अगले 10 प्रतिशत रक़म को आप अपनी संपत्ति बनाने के लिए उपयोग करें। यह वह राशि है जिसे आप कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, बना सकते जो आपकी आय का श्रोत बढ़ा सके। यह राशि किसी व्यापार में लगा सकते हैं भले ही वह अल्पकालिक ही क्यों न हो। तो आप सम्पत्ति बनाने के बारे में कैसे काम कर सकते हैं? इसके लिए बहुत सारे तरीके हैं। आप अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें सोचें। आप अपने उन कौशलों पर एक नज़र डालें, जिन्हें आपने या तो  अपने शौक के माध्यम से या अपने काम करने के दौरान सीखा है, विकसित किया है। आप इन्हें एक लाभदायक उद्यम में परिवर्तित करने में सक्षम हो सकते हैं। 

इस के अलावा आप थोक में कोई उत्पाद खरीदकर और उसे खुदरा में बेचना भी सीख सकते हैं। या तो आप ज़मीन का एक छोटा टुकड़ा खरीद सकते हैं और उसमें कुछ सुधार करके बेचकर कमा सकते हैं। अपनी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए जरुरी उपकरणों, उत्पादों को खरीदने के लिए इस 10 प्रतिशत राशि का उपयोग कर सकते हैं। आपके अंदर कौन सी प्रतिभा छिपी है, जो अवसर पाकर चिंगारी बन सकती है, यह आपके अलावा और कोई आपको नहीं बता सकता है। इसलिए अवसर को पहचानिये और शुरु हो जाइये। 

बचत 

अंतिम 10 प्रतिशत को बचत में लगाना चाहिए। मैं इसे आपकी सम्पत्ति बनाने की योजना के सबसे रोमांचक हिस्सों में से एक मानता हूं क्योंकि यह आपको जीवन में आने वाली कठिनाइयों या विषम परिस्थितियों के लिए तैयार करके आपको मानसिक शांति प्रदान करता है। अब मैं आपको "अमीर" और "गरीब" की परिभाषा बताता हूं, उसकी सोच कैसी होती है। गरीब लोग अपनी आमदनी को पहले खर्च करते हैं और जो बच जाता है उसे बचा लेते हैं। लेकिन वहीं अमीर लोग पहले अपनी आमदनी का एक हिस्सा पैसा बचाते हैं और फिर जो शेष बचता है उसे खर्च करते हैं। 

आइये इसे एक उदाहरण से समझते हैं  - बीस वर्ष पूर्व, दो लोग एक ही साथ एक ही जैसे पद पर एक समान वेतन पर काम पर लगते हैं और उनकी वार्षिक वेतन बढ़ोत्तरी भी एक ही समान होती है। उनमें से एक अपनी आमदनी को खर्च करने के बाद जो बचता है उसे बचाने के सिद्धांत पर जीवन जीता है और दूसरा व्यक्ति अपनी आमदनी का एक हिस्सा पहले बचत करने के लिए निकालता है और उसके बाद जो कुछ बचता है उसे अपनी जरुरतों पर खर्च करने के सिद्धांत का पालन करता है। बीस वर्ष बाद यदि आप दोनों को मिलते हैं तो उसमें से आप एक को गरीब और दूसरे को अमीर पायेंगे।

इसलिए, याद रखें कि अनुशासन के पालन की तरह, दान पुण्य करना, निवेश और बचत करने के नियम का कड़ाई से पालन करने का हमारी जिंदगी को बहुत ही सूक्ष्म रुप से प्रभाव पड़ता है। इसके परिणाम कुछ दिनों, सप्ताहों या कुछ महीनों में शायद ही प्रभावकारी दिखाई दें , लेकिन 5 वर्ष बीतने के बाद  अंतर स्पष्ट रुप से दिखाई देने लगता है। 10 वर्ष बीतने के बाद अंतर चमत्कारिक रुप से दिखाई देने लगता है। यह सब एक ही जैसी परिस्थिति, एक जैसी आय के साथ होता है बस फर्क है तो सिर्फ सोचने के तरीके का और सिद्धांतों का।   


नोट :  --  इस लेख में लेखक के विचार पूरी तरह से निजी हैं।  कृपया नीचे टिप्पणी में अपने विचार साझा करें । 


जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।




English Translation 


Here is an exciting idea. Why is it not effective to work full time at your job and part time at your destiny? When you honestly say, "I'm working to get rich, I'm not just working to pay my bills." "So that's how you really feel." When you have a solid plan to earn a property, you are so motivated that your sleepless nights are lost.

If you can trust me, then I would like to tell you some easy formula to make property here. Here I will give some opinions which will guide you on how and where to get your earnings divided, investment and expenses, so that you can become rich.

Rule of 70/30

After you pay taxes properly, learn to live on 70 percent of your income. That is, you spend 70% of your total net income on your needs and luxuries. Invest the remaining 30% of the income. Now it is important to see how you allocate the remaining 30 percent of your income. My advice is to allocate it in the following ways.

Spend on charity

After spending, one-third of the remaining 30 percent should be spent in charity or charity. Donating - doing virtue, and helping the needy is the act of returning the debt of the community. I believe that the contribution of 10 percent of your net income is a good effort, a good amount to make charity. Donation should be learned early, when the amount is small. It is easy to withdraw 10 rupees out of a hundred rupees for charity. But out of Rs 1 lakh, it is very difficult to withdraw 10000 rupees for charity. If you think and say, "Oh, if I had crores of rupees, I wouldn't have trouble paying 100,000 rupees." But I am not too sure that you will be able to do this. 100,000 rupees is a lot of money. So start early so that your habit develops before you get your money.

Capital investment

Use the next 10 percent of your net income to build your wealth. This is the amount that you can buy, create something that can increase the source of your income. You can invest this amount in a business even if it is short term. So how can you work about creating wealth? There are many ways to do this. Think you use your imagination. Take a look at the skills that you have learned, either through your hobby or while doing your work. You may be able to convert these into a profitable venture.

Apart from this, you can also learn to buy a product in bulk and sell it in retail. You can either buy a small piece of land and make some improvements and earn by selling it. You can use this 10 percent amount to buy the necessary equipment and products to increase your productivity. No one can tell you what talent is hidden inside you, which can become an opportunity and become a spark. Therefore, recognize the opportunity and begin.

Savings

The last 10 percent should be invested in savings. I consider this to be one of the most exciting parts of your wealth making plan because it gives you peace of mind by preparing you for difficulties or odd situations in life. Now let me tell you the definition of "rich" and "poor", how does he think. Poor people spend their income first and save what is left. But at the same time, rich people first save a part of their income and then spend the remaining.

Let us understand this with an example - twenty years ago, two people work on the same salary at the same position simultaneously and their annual salary increase is also the same. One of them lives on the principle of saving what is left after spending his income and the other takes out a part of his income to save first and then spend whatever is left to spend on his needs Follows the principle. After twenty years, if both of you meet, you will find one poor and the other rich.

Therefore, remember that like observance of discipline, doing charity, strictly following the rule of investing and saving has a very subtle effect on our lives. The results are hardly effective in a few days, weeks or a few months, but after 5 years, the difference is clearly visible. After 10 years, the difference starts to appear miraculously. It all happens with the same situation, same income, the only difference is the way of thinking and the principles.


Note: - The views of the author in this article are completely personal. Please share your thoughts in the comments below.


The more you learn from me, the more I learn from you.