अगर आप भी खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं और तनाव मुक्त जिंदगी जीना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में इन 5 आदतों को शामिल करें।
बढ़ती उम्र और अनुकूल - प्रतिकूल परिस्थियों के कारण अक्सर हमारे दिमाग में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। हमारी जिंदगी में अच्छी - बुरी घटनायें होती रहती हैं, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हमारी याददाशत कमजोर होने लगती है, साथ ही अल्जाइमर रोग के विकारों को विकसित होने का खतरा बना रहता है। इन चीजों से बचने के लिए आपको कुछ खास कदम उठाने की जरुरत है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और तनावमुक्त जिंदगी जी सकते हैं।
1 - नियमित रूप से व्यायाम करें (Do Regular exercise)
नियमित रूप से व्यायाम करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा होता है। रोजाना व्यायाम करने से आप तनावमुक्त रहते हैं जिसका सीधा असर आपकी सोचने की क्षमता पर पड़ता है। इसके साथ ही आप हमेशा सक्रीय बने रहते हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। अल्जाइमर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव कम होता है।
२ - पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें (Eat nutritious and balanced diet)
पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना, स्वस्थ जीवन शैली के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। संतुलित आहार से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ - साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
३ - सामाजिक बनें (Be social)
हमेशा सोशल मीडिया के साथ समय बिताना आपके दिमाग पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, लेकिन आप इन सोशल मीडिया से हट कर अगर लोगों के साथ मेल -जोल बढ़ाते हैं तो इससे आपको सुखद अनुभव प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको कई तरह के अनुभव प्राप्त होते हैं। अलग-अलग तरह के लोगों से मिलने के कारण आपको कई तरह की नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त होता है। नयी चीजें सीखकर आप दूसरों के साथ उसे साझा कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलती है और आपका दिमाग हमेशा सक्रीय रहता है। आप नई - नई जानकारियां इकठ्ठा करने के लिए और उसको दूसरों के साथ साझा करने के लिए आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद सक्रीय होते हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखता है।
4 - पूरी और अच्छी नींद लें (Have A Good And Sound Sleep)
विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी सेहत के लिए 7 से 9 घंटे की नींद बहुत आवश्यक है। 7 से 9 घंटे की नींद लेने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और अगले दिन हमारा पूरा दिन उत्साह से भरा होता है। अच्छी नींद आपके मस्तिष्क को रीसेट कर उसे ठीक करने और मानसिक स्वास्थ्य को बहाल करने का काम करती है। ये आपके दिमागी थकावट को दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक माना जाता है।
5 - कुछ नया करें (Do Something New)
हर दिन एक ही काम करने की वजह से हमें थकावट महसूस होने लगती है, और हमारा दिमाग सही ढंग से प्रतिसाद नहीं कर पाता है। जिसके कारण आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। इसलिए जरुरी है कि आप हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करें। अपने रोज के काम को भी नए ढंग से करने का प्रयास करें। जिससे आपको काम करने में मजा भी आए और आपका दिमाग उसे करने के लिए तेजी से चल सके। दिमागी कोशिकाओं के बीच लगातार नए कनेक्शन बनाने से आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है।
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आपको तनावमुक्त बने रहने के लिए हमेशा आपको अपनी पसंदीदा चीजों को, कार्यों को करना चाहिए जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बना सके।
