गुरुवार, 2 जुलाई 2020

आधार कार्ड पर पंजीकृत मोबाइल नंबर (Registerd Mobile No)संख्या कैसे प्राप्त करें / How to get the registered mobile number on Aadhar card:

आज यहां पर हम आधार कार्ड पर पंजीकृत मोबाइल नंबर प्राप्त करने के तरीके के बारे में चर्चा करेंगें: 


आधार कार्ड आज देश भर के सभी नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप अपने कई जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। क्योंकि आज कल आधार कार्ड का उपयोग सभी छोटे - बड़े सरकारी कामों में आईडी के रूप में किया जाता है। बैंक में खाता खोलने से लेकर पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड में, आप अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करते हैं ताकि इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट होती रहे। यदि आप अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भूल गए हैं, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप इसे घर बैठे मिनटों में पा सकते हैं। आइए जानते हैं-कैसे?

अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर  जानने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें -

उपयोग की जाने वाली यूआईडीएआई वेबसाइट:  uidai.gov.in.


1. अक्सर लोग एक साथ दो या तीन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यह याद रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर दर्ज है। अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर जानने के लिए, आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट  uidai.gov.in. पर जाना होगा।

2. वेबसाइट ओपन होने के बाद, आप वहां आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि ईमेल / मोबाइल नंबर को सत्यापित करें। फिर उन्हें ध्यान से भरने के लिए आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी।

3. फिर आपको वहां मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। इसके अलावा, अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर जानने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करें।

4. जैसे ही आप आधार नंबर दर्ज करते हैं, आपको मैनुअल नंबर दर्ज करके क्रॉस-चेक करने की आवश्यकता होती है। आपको उन मोबाइल नंबरों को दर्ज करना होगा जो आपको लगता है कि आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है।

5. जब क्रॉस-चेक किया जाता है, तो आपका जो मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी  आपके आधार से जुड़ा होता है, उस पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद, आपको सत्यापित करना होगा। बस इन टिप्स से आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पता चल जाएगा।

ऑफ़लाइन जानकारी भी ले सकते हैं:

आधार कार्ड में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए आप आधार केंद्र पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए My Aadhaar आइकन पर क्लिक करें। फिर आपको वहां Get Aadhaar में Book Appointment पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपने हिसाब से तारीख और समय चुनना होगा। आप चयनित समय में आधार केंद्र पर जाकर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं।


English Translation 


Today here we will discuss about how to get the registered mobile number on Aadhaar card:



Aadhaar card has become the most important document for all citizens across the country today. Without this, you are unable to do many of your important tasks. Because nowadays Aadhaar card is used as ID in all small and big government works. From opening an account in a bank to making a passport or driving license, an Aadhaar card is required everywhere. In the Aadhaar card, you register your mobile number so that important information related to it is updated. If you have forgotten your registered mobile number, there is no need to fret as you can find it within minutes of sitting at home. Let's know how?



To know your registered mobile number, follow these easy steps -



The UIDAI website used: uidai.gov.in.


1. Often people use two or three mobile numbers simultaneously, so it becomes a bit difficult to remember which number is registered on your Aadhaar card. To know your registered mobile number, first of all you should visit UIDAI website uidai.gov.in. will go on.



2. Once the website is open, you can get Aadhaar card there, such as verify email / mobile number. Then you will be asked for some necessary information to fill them carefully.



3. Then you have to enter the mobile number and security code there. Also, to know your registered mobile number, enter your Aadhaar number.



4. As soon as you enter the Aadhaar number, you need to cross-check by entering the manual number. You will have to enter the mobile numbers that you think can be linked to the Aadhaar card.



5. When cross-checked, your mobile number, e-mail ID is linked to your Aadhaar, an OTP will come on it. After entering this OTP, you must verify. Just these tips will let you know your registered mobile number.



Can also take offline information:



To find out your registered mobile number in the Aadhaar card, you can also get information by visiting the Aadhaar center. For this, you have to take an online appointment first. Go to UIDAI website and click on the My Aadhaar icon given there. Then you have to click on Book Appointment in Get Aadhaar there. Then you have to choose the date and time according to yourself. You can find your registered mobile number by visiting the Aadhaar center at the selected time.