मैं डी आर सिंह मुख्याध्यापक पद से अप्रैल 2018 में सेवानिवृत्त हुआ हूं। पिछले 30 साल तक मैंने शिक्षण कार्य किया। मैं गणित विषय का शिक्षक रहा हूं। मैं शिक्षण कार्य के साथ - साथ समाज सेवा व राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रीय रहा हूं। अपने कैरियर से बहुत ही संतुष्ट रहा हूं। हालांकि मेरा सेवा काल बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है।
सेवानिवृत्ति के बाद मैं बिना काम का घर में बैठकर समय पास नहीं करना चाहता था। लेकिन क्या करूँ यह समझ में नहीं आ रहा था। कुछ करने की तलाश में एक दिन फेसबुक पर मैंने एक प्रचार देखा, प्रचार था कि, ''क्या आप लोगों की मदद करना पसंद करते हैं, जब आप किसी के जीवन में वास्तविक और स्थायी अंतर ला पाते हैं, तो आपको इसका आनंद मिलता है या लोगों के जीवन को बदलना चाहते हैं और एक कोच के रूप में अधिक कमाई करना चाहते हैं? यदि हाँ, तो आप इस मुफ्त सेमीनार में भाग ले सकते हैं।''
यह प्रचार मेरी खोज के एकदम आस - पास था। इसलिए मैंने सेमिनार में जाने का फैसला किया। 7 जनवरी 2019 का दिन मेरे लिए नए राह की मील का पत्थर साबित हुआ। या यूं कहें कि मेरी एक नयी और नायाब यात्रा की शुरुवात हुई। हालांकि मेरी अंग्रेजी कमजोर होने के कारण सेमिनार में बहुत कुछ मेरे पल्ले नहीं पड़ा। लेकिन यहां एक बात जो मेरे समझ में आयी वह यह कि, '' यदि आप कोचिंग व्यवसाय के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो भी शून्य से इसकी शुरुवात कर सकते हैं।'' हालांकि ज्वाइन करने से पहले मैंने आयोजकों को अपनी समस्या बताई थी उन्होंने कहा था कोई बात नहीं है आप कर सकते हैं, आपको यहां पर बहुत सारे लोग मदद करेंगे।
खैर मैंने तमाम शंकाओं के बीच 7 जनवरी 2019 को सी टी एफ ज्वाइन किया। कुछ दिनों बाद मुझे एक लिंक मिला जिसमें बहुत सारे वीडियो थे। मैंने एक वीडियो देखा, मेरे सर के ऊपर से गुजरा। मुझे कुछ भी समझ में नहीं आया। मैंने हर्ष शाह को फ़ोन किया और बताया कि मुझे कुछ भी समझ नहीं रहा है। कई बार मैंने हर्ष को फ़ोन करके परेशान किया। हर्ष ने मुझे एक कोच सुभाष का नंबर दिया। मैं उनसे मिला , सुभाष ने पूछा क्या नहीं समझ में आ रहा है। मैंने कहा कुछ भी नहीं समझ रहा हूं मुझे अंग्रेजी नहीं आती है। सुभाष ने कहा ऐसा मत बोलो यह आपका एन कोड है , इसे भूलो और कुछ भी करो, सीखो, ट्रांसलेट करो, कैसे भी समझने का प्रयास करो। मैं बहुत निराश हुआ, मुझे लगा था कि सुभाष मुझे वीडियो का अर्थ मुझे हिंदी में समझायेंगे, लेकिन उन्होंने मुझे अंग्रेजी सीखने की सलाह दे डाली। इस उम्र में अंग्रेजी सीखना मेरे बस की बात नहीं थी। खैर मैं अब यह सोचने लगा कि मैं फंस गया, मेरा पैसा डूब गया। मैं घर आकर वही वीडियो फिर से देखा तो मैंने उस वीडियो में देखा कि जो आरफीन खान जो बोल रहे हैं उसका कैप्सन अंग्रेजी में आ रहा है। अब मैं वीडियो को देखकर उसके कैप्सन को लिखने लगा। हालांकि यह काम कठिन था। एक वीडियो को देखकर उसका कैप्सन लिखने में मुझे 10 दिन लगा। और उसका ट्रांसलेशन में लगभग 5 दिन लगा। इस तरह एक वीडियो को समझने में मुझे 15 दिन लगे। वह भी आधा अधुरा ही समझ में आया। मैंने निराश होकर वीडियो देखना छोड़ दिया। अब मेरे मन में यह बात गहरे से बैठने लगी कि मैं कुछ नहीं कर पाउँगा, मेरा पैसा डूब गया। इसी बीच कंपनी से एक और लिंक मिला और उसमें आरफीन खान लाइव बात कर रहे थे। हालांकि उस वेबिनार में आरफीन की केवल एक ही बात मुझे समझ में आयी वह यह कि, यह कार्यक्रम बहुत आसान है यदि आप इसके साथ जुड़े रहे तो आप जरूर सफ़ल हो सकते हैं भले ही उसमें समय लगे। किसी चीज को कोई जल्दी समझ सकता है ,किसी को समय भी लग सकता है। लेकिन हताश होकर छोड़े नहीं। आप एक्टिविटी करते रहें आप जरुर सीख जायेंगे। आपको मास्टरमाइंड मीटिंग में लोग मदद करेंगे। यह सुनकर मुझे फिर से कुछ आस बंधी। और कार्यक्रम और इसके आयोजकों के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा कि कुछ भी हो ये लोग मुझे फसांयेंगे नहीं।
अब अप्रैल 2019 में पहला मास्टरमाइंड मीटिंग मैंने अटेंड किया। वहां जाने पर एक बार फिर मुझे निराशा हुई वहां जितने भी लोग थे सब अंग्रेजी में बातें कर रहे थे , मेरे पल्ले कुछ नहीं पड़ रहा था। जब वहां प्रैक्टिस के लिए ग्रुप बना तो वहां सारे लोग आपस में अंग्रेजी में बातें कर रहे थे। मैं बिना किसी से बात किये प्रैक्टिस छोड़कर चला आया। मैंने 3 मास्टरमाइंड मीटिंग ज्वाइन किया , मैं सबसे अलग -थलग रहता था। मेरे अंदर हीन भावना भर गयी थी कि सारे लोग अंग्रेजी में बात कर रहे हैं मैं इनके साथ हिंदी में कैसे बात करुँ। लेकिन इस मीटिंग मैंने देखा एक बंदा कुछ बातें हिंदी में किया और लोगों ने उसे बहुत अप्रेसियेट किया। इस घटना से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैंने सोचा कि चलो ठीक है यहां कोई तो है जो हिंदी में बात कर रहा है। मीटिंग के बाद प्रैक्टिस के समय उस बंदे को मैंने बहुत ढूंढा लेकिन नहीं पाया। इस बार पहली बार मैं प्रैक्टिस के लिए रुका और लोगों की केवल बातें सुनता रहा। इस मीटिंग ने मेरे अंदर यह बदलाव लाया कि जब मैं चौथी मीटिंग में गया तो एक लड़की के साथ मैं बात - चीत कर रहा था और उसे बताया कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती है तो उसने मुझे समझाया कि अंकल यह तो बहुत अच्छी बात है यहां हिंदी की बहुत मांग है। आप आरफीन खान की टीम से बात कीजिये आपके लिए यहाँ बहुत अच्छा स्कोप है। उस लड़की की बात ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। अब पहली बार पर्सनालिटी असेसमेंट किया। हालांकि मैंने पर्सनालिटी असेसमेंट में पूछे गए कोई भी प्रश्न मेरे समझ में नहीं आया। मैंने रैंडमली उत्तर दिया। उसका रिपोर्ट कहां गया मुझे कुछ समझा नहीं। बहुत दिनों तक मैं अपने बेसलाइन को लेकर कंफ्यूज रहा मुझे समझा नहीं आ रहा था। उदयपुर जाने से पहले एक मास्टरमाइंड मीटिंग में प्रैक्टिस के लिए, मैं, एक डाक्टर और रोहित बैठे थे वहां से मुझे ज्यादा लाभ मिला। क्योंकि दोनों ने ही मुझे बहुत प्रोत्साहित किया और मेरी मेहनत को अप्रेसियेट किया। वहीं पर मैं पर्सनालिटी रिपोर्ट के बारे में जान पाया और मेरा बेसलाइन के बारे में समझ बढ़ी। क्योंकि मेरी पर्सनालिटी और बेसलाइन का कोई मैचिंग नहीं था। इस मीटिंग ने मेरे काम करने का तरीका बदल दिया उन्होंने मुझे फिर से पर्सनालिटी असेसमेंट करने की सलाह दी। अब मैं घर आकर सबसे पहले पर्सनालिटी असेसमेंट के सभी प्रश्नो के विकल्पों का हिंदी में ट्रान्सलेसन किया फिर असेसमेंट किया। रिपोर्ट देखकर मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब जो रिपोर्ट मिली थी वह हूबहू मेरी पर्सनालिटी से मेल खा रही थी। अब मेरा इस सिस्टम पर पूरा विश्वास बैठ गया।
हालांकि मुझे इस टीम पर इतना विश्वास और भरोसा बैठ गया था कि मुझे सी टी एफ का कुछ समझ नहीं आने के वावजूद मैंने एस टी एफ का प्रोग्राम भी ज्वाइन किया और एस टी एफ इन एक्शन भी ज्वाइन किया। मुझे सी टी एफ कोर्स पूरा करने में लगभग एक साल से ऊपर लगे। मैंने मार्च 2020 में अपना सी टी एफ का सभी वीक का प्रैक्टिस और एक्टिविटी कर पाया अब सर्टिफिकेशन के लास्ट स्टेज में हूं। आज तक मैंने दो वीक की वीडियो भी रिकार्डिंग कर चुका हूं।
इनक्रेडिबल यू प्रोग्राम ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, बताया है। इतने लंबे समय तक मैं अपने कैरियर से बहुत संतुष्ट था। केवल कभी-कभी मुझे लगता था कि मैं और अधिक कर सकता था। लेकिन जैसा कि हमारी परिस्थितियों ने हमें सिखाया है कि, ''मैं इसके लिए ही बना हूं , बस यही मेरी हैसियत है, उपलब्धि है यही सोचकर संतुष्ट रहता था।'' लेकिन व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनालिटी असेसमेंट) ने मेरी आंखे खोल दी। मेरे अंदर संभावनाओं का संसार खोलकर रख दिया। मुझे लगा कि मेरे पास बहुत कुछ पाने की क्षमता है और जरुरत भी है। लेकिन बचपन से मैं जो अपने आस-पास के लोगों सुनता आया था और उस पर विश्वास भी कर रहा था। मुझे यह एहसास हुआ कि, वे लोग केवल सपने चुराने वाले ही नहीं बल्कि डराने वाले भी हैं जो बचपन से ही हमारी सोच को कुंद करते रहते हैं। हम यह मानने लगते हैं कि एक औसत जीवन ही हमारे लिए ठीक है।
इस प्रणाली ने मुझे सिखाया कि, ''हम जीवन में और क्या चाहते हैं'' , ''हम अपने व्यक्तित्व के जिस अवस्था में इस समय हैं उससे उच्च अवस्था में कैसे पहुंच सकते हैं। '' बशर्ते आपके पास इसे प्राप्त करने के लिए दृढ इच्छा शक्ति और लगन हो। मैं 60 वर्ष का हो गया हूं और अर्फीन की प्रणाली ने मुझे सपने देखना सिखाया है जैसा कि मैंने कभी नहीं किया। हां, मैं अब नहीं डरता। अपने जीवन के बाकी हिस्सों में, मैं महत्व के जीवन का नेतृत्व करना चाहता हूं। मैंने खुद पर विश्वास करना सीख लिया है। मुझे अब यह विश्वास होने लगा है कि मैं जहाँ भी मन लगाऊँगा, जो कुछ भी पाना चाहूंगा , करना चाहुंगा वहीं चमत्कार होगा। इस उम्र में, मैंने 15 किलो वजन घटाया है, अपना डाइबीटिज कंट्रोल कर पाया हूं। मेरे अंदर जो भावनाएं , जो इच्छाएं दफ़न हो चुकी थी, उसे मैं पूरा करने का प्रयास कर पा रहा हूं। बचपन से मेरी इच्छा क़िताब लिख़ने की थी जो अब जाकर पूरा कर पाया। वीडियो बनाना और नयी - नयी तकनीक का उपयोग करना मेरे लिए आसान हो गया है। मैंने अब अपने सपने चुराने वालों को चकमा देना सीख लिया है, हालांकि वे हर दिन हर समय हमारे आस - पास , हमारे परिवेश में , समाज में उपस्थित हैं। हमारे रिश्ते बेहतर हो रहे हैं। अब जल्द ही मैं एक प्रमाणित कोच के रूप में आगे बढ़ने वाला हूं।
English Translation
I retired as DR Singh head teacher in April 2018. For the last 30 years, I did teaching work I have been a math teacher. I have been active in social work and political field along with teaching work. I have been very satisfied with my career. Although my service period has been very struggling.
After retirement I did not want to pass the time sitting at home without work. But I could not understand what to do. One day I saw a promotion on Facebook looking for something to do, propaganda that, "Do you like helping people, when you can make a real and lasting difference in someone's life, you enjoy it" Or want to change people's lives and earn more as a coach? If yes, then you can participate in this free seminar. ''
This publicity was very close to my discovery. So I decided to go to the seminar. The day of 7 January 2019 proved to be a new milestone for me. Or rather, I started a new and unique journey. However, due to my weak English, I did not have much in the seminar. But the one thing that I understood here was that, "If you don't know anything about the coaching business, you can start it from scratch." However, before joining, I told the organizers about my problem. Thi he said there is nothing you can do, a lot of people will help you here.
Well, I joined CTF on 7 January 2019 amidst all doubts. A few days later I found a link that contained lots of videos. I watched a video, passed over my head. I did not understand anything. I called Harsh Shah and told him that I do not understand anything. Many times I harassed Harsh by calling. Harsh gave me the number of Subhash, a coach. I met him, Subhash asked what is not understandable. I said I do not understand anything, I do not know English. Subhash said do not say this is your N code, forget it and learn to do anything, translate it and try to understand it. I was very disappointed, I thought that Subhash would explain the meaning of the video to me in Hindi, but he advised me to learn English. Learning English was not my only thing at this age. Well now I start thinking that I got stuck, my money was drowned. When I came home and watched the same video again, I saw in that video that the capon of what Arifin Khan is speaking is coming in English. Now I started watching the video and began writing to his capson. Although this work was difficult. It took me 10 days to write his capson after watching a video. And it took about 5 days to translate. It took me 15 days to understand a video like this. He also understood half-heartedly. I left watching the video disappointed. Now it started to sit deep in my mind that I would not be able to do anything, my money was drowned. Meanwhile, another link was found from the company and Arifin Khan was talking live in it. However, the only thing I understood about Arifin in that webinar is that this program is very easy, if you are involved with it, then you can definitely succeed even if it takes time. One can understand something quickly, one can also take time. But do not leave desperate. You will keep learning, you will definitely learn. People will help you in the mastermind meeting. Hearing this again made me hopeful. And increased confidence and respect for the program and its organizers that they will not be caught by me, whatever they may be.
Now in April 2019, I attended the first mastermind meeting. On leaving there, I once again felt disappointed that all the people there were talking in English, my feet were not getting anything. When there was a group for practice there, all the people there were talking in English among themselves. I left the practice without talking to anyone. I joined 3 mastermind meetings, I was the most isolated person. There was inferiority in me that all the people are talking in English, how should I talk with them in Hindi. But in this meeting, I saw a guy doing some things in Hindi and people apprehended him a lot. This incident boosted my confidence and I thought, well, here is someone who is talking in Hindi. After the meeting, at the time of practice, I found that fellow very much but could not find it. This time for the first time I stopped for practice and kept listening only to people. This meeting brought a change in me that when I went to the fourth meeting, I was talking with a girl and told her that I do not know English, she explained to me that Uncle this is a very good thing here Hindi Is very much in demand. You talk to Arifin Khan's team, there is a very good scope for you here. That girl's talk encouraged me a lot. Now done the personality assessment for the first time. However, I did not understand any of the questions asked in the Personality Assessment. I answered randomly. I did not understand where his report went. I was confused about my baseline for a long time. Before going to Udaipur, I, a doctor and Rohit were benefited from a mastermind meeting where I sat for practice. Because both of them encouraged me a lot and made my work difficult. At the same time, I came to know about the personality report and my understanding of the baseline grew. Because there was no matching of my personality and baseline. This meeting changed my way of working. He advised me to do personality assessment again. Now after coming home, I first translated all the options of personality assessment into Hindi and then made the assessment. Seeing the report, I was not happy. Now the report that was received was exactly matching my personality. Now I have full faith in this system.
However, I had so much faith and confidence in this team that despite having no understanding of the CTF, I also joined the STF program and also joined the STF in action. It took me over a year to complete the CTF course. I was able to practice and conduct my CTF all week in March 2020 and now I am in the last stage of certification. Till date I have also recorded two weeks of video.
The Incredible You program has taught me a lot. For so long I was very satisfied with my career. Only occasionally did I feel that I could have done more. But as our circumstances have taught us, "I am made for this, this is my status, achievement is what I was satisfied with." But the personality assessment opened my eyes. Opened the world of possibilities in me. I felt that I had the ability to get a lot and needed too. But since childhood I was listening to the people around me and also believing in it. I realized that those people are not only stealing dreams but also those who scare our minds since childhood. We start to believe that an average life is good for us.
This system taught me, "what else do we want in life", "how can we reach a higher state than the state of our personality at the moment. "Provided you have strong will power and perseverance to achieve it." I have turned 60 and the system of arfin has taught me to dream like I never did. Yes, I'm not afraid anymore. For the rest of my life, I want to lead a life of importance. I have learned to believe in myself. Now I am beginning to believe that wherever I put my mind, whatever I want to get, I will do it, there will be miracles. At this age, I have lost 15 kg weight, I have been able to control my diabetes. I am able to try to fulfill the feelings, the desires that were buried inside me. Since childhood, I had a desire to write a book, which I have now completed. Making videos and using new technology has become easier for me. I have now learned to dodge those who steal my dreams, although they are present all around us every day, in our surroundings, in society. Our relationship is getting better. Now I am soon to move forward as a certified coach.
