Step I:
आपको सुबह उठने के बाद से लेकर 12 बजे तक 3 से 4 तरह के मौसमी फलों को खाना है, जैसे - आम (Mango),अंगूर (Grapes), केला (Banana), सेब (Apple), नाशपाती (Pear), अनार (Pomegranate), पपीता (Papaya), अमरुद (Guava), इत्यादि।
इसके अलावा जो भी फल आपके क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हों और आप उसे खाना पसंद करते हैं उसे खा सकते हैं। इसके लावा कुछ भी नहीं खाना है। हाँ पानी जरूर पी सकते हैं।

कितनी मात्रा में फल खाना है -
कम से कम खायी जाने वाली मात्रा = आपके शरीर का वजन किलो में × 10 = ………… .ग्राम
उदाहरण के लिए, एक 70kgs के व्यक्ति को दोपहर 12 बजे से पहले कम से कम 700gms 4 प्रकार के फलों का सेवन करना चाहिए।
Step II:
हमेशा अपने लंच / डिनर में 2 प्लेट का उपयोग करें।
प्लेट 1 और प्लेट 2

प्लेट 1 में 4 प्रकार की कच्ची खाई जा सकने वाली सब्जियां शामिल होनी चाहिए जैसे कि गाजर, टमाटर, मूली और ककड़ी, चुकंदर और कोई भी अन्य सब्जी जिन्हें आप कच्चे रूप में खा सकते हैं। अगर आपके दांत कमजोर हों और आप कोई कड़ी सब्जी जिसे कच्चा नहीं खा सकते हैं तो उसे हल्का सा उबाल सकते हैं जिससे वह नरम हो जाय और आप उसे आसानी से खा सकें। वैसे जहां तक संभव हो कच्ची ही खानी चाहिए।

कितनी मात्रा में सब्जियां खाना है -
प्लेट 1 की न्यूनतम मात्रा = किलो में आपके शरीर का वजन × 5 = …………… .. ग्राम
उदाहरण के लिए, 70 किलो के व्यक्ति को कम से कम 350 ग्राम 4 प्रकार की कच्ची सब्जियां खानी चाहिए।
प्लेट 2 में कम नमक और कम तेल के साथ घर में पकाया हुआ अपना पसंदीदा शाकाहारी भोजन शामिल करें।

उपरोक्त गणना के अनुसार पहले आप खाने की प्लेट 1 को समाप्त करें। फिर प्लेट 2 को उतना ही लें जितना आप खाना चाहते हैं,या जितना आप खा सकते हैं। प्लेट 2 में आप वो सब ले सकते हैं जो आप सामान्यता दोपहर के खाने में लेते है जैसे रोटी, चावल, सब्जी या दाल। मात्रा भी अपनी भूंख के अनुसार ले सकते हैं लेकिन इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि सबसे पहले प्लेट 1 पूरी ख़त्म करनी है उसके बाद ही दूसरी प्लेट खाना शुरू करें। अगर पहली प्लेट खाने से पेट भर जाये तो दूसरी प्लेट न खाएं, लेकिन सबसे पहले पहली प्लेट ही खत्म करें। शुरआत में ऐसा हो सकता है कि आपका पेट जल्दी भर जाए लेकिन बाद में आप दोनों प्लेट बड़ी आसानी से खा सकते हैं। दोपहर के भोजन और रात के खाने के नियम समान हैं। हालाँकि, हमें शाम 7 बजे तक डिनर खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
Step III:-
क्या नहीं खाना चाहिए -
दूध से बने उत्पादों सहित पशु जनित अन्य भोजन
मल्टीविटामिन टॉनिक और कैप्सूल
परिष्कृत और पैक भोजन
आसान भाषा में कहें तो फैक्ट्री में बना खाद्य पदार्थ और पशुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल पौधों से मिलने वाले आहार का ही सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट की धूप लेने प्रयास करें।
अब एक प्रश्न हो सकता है कि नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन के इन 3 मुख्य भोजन से अलावा अगर कुछ खाना है तो क्या करें ?
स्नैक्स / पेय पदार्थों के लिए निम्नलिखित विकल्प हैं: -
स्प्राउट्स (किलो में शरीर का वजन = ……… .. ग्राम)
उदाहरण: 70 किलोग्राम के व्यक्ति के लिए एक दिन में लगभग 70 ग्राम अंकुरित अनाज।

2-3 घंटों तक पानी में भिगोने के बाद सभी प्रकार के 'नट्स' का सेवन किया जा सकता है। मात्रा = किलो में शरीर का वजन = ………… ग्राम

उदाहरण: 70kgs व्यक्ति के लिए एक दिन में लगभग 70 ग्राम नट।
फलों का सेवन भी स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है।
ताजा नारियल पानी और नारियल की मलाई खा पी सकते हैं। इसके अलावा हुंजा टी भी ले सकते हैं।
3 स्टेप डी आई पी डाइट ( DIP diet Plan ) का पालन करते समय जहां तक संभव हो सके साधारण चाय न ही पियें तो अच्छा है , उसकी जगह पर आप हुंजा टी ले सकते हैं। हुंजा टी बनाने की पूरी विधि और आवश्यक सामग्री नीचे के चित्र में दिखाई गयी है आप इसके अनुसार हुंजा टी बना सकते हैं।
हुंजा चाय ( Hunza Tea ) बनाने की विधि ?
