सोमवार, 20 जुलाई 2020

डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी ने बताया कोरोनावायरस से लड़ने का आसान फॉर्मूला। Dr. Biswarup Roy Chaudhary told that easy formula to fight coronavirus.


कोरोनावायरस से भारत में 19 जुलाई तक कुल 26816 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, संक्रमण के लक्षण दिखने पर बचाव के तौर पर डॉक्टरी सलाह लें। 

मेडिकल न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. विश्वरुप राय चौधरी ने कोरोना वायरस से निज़ात पाने के लिए 3 दिन का डाइट प्लान बताया है, जो संक्रमण के असर को कम करता है।


मेडिकल न्यूट्रीशनिस्ट विश्वरुप राय चौधरी रॉय चौधरी के मुताबिक, संतरा-मौसमी का जूस और नारियल पानी की मात्रा बढ़ाकर 3 दिन में वायरस के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है, और संक्रमण से राहत मिल सकती है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जूस को बिना छाने फलों से ताजा निकालकर पीना है, क्योंकि छानने से जूस में मौजूद फायबर कम हो जाएंगे।  पैकेज्ड जूस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए , क्योंकि इसमें केमिकल पाए जाने की संभावना रहती है। 

संक्रमण के लक्षण दिखने पर फॉलो करें 3 दिन का यह डाइट प्लान - 



पहला दिन : सिर्फ जूस और नारियल पानी पीएं


संक्रमण के लक्षण महसूस होने के पहले दिन डाइट में संतरा-मौसमी का जूस और नारियल पानी लें। दिनभर में अपने शरीर के वजन के हिसाब से जूस और नारियल पानी की मात्रा लेना चाहिए।  यदि आपके शरीर का वजन 60 किलो है, तो 60 में 10 का भाग दें।  60 में 10 का भाग देने पर 6 मिलेगा तो आपको कम से कम 6 ग्लास जूस और 6 ग्लास नारियल पानी पीना चाहिए।

दूसरा दिन : टमाटर-खीरा शामिल करें

दूसरे दिन की डाइट में थोड़ा बदलाव करना है। दूसरे दिन आपके शरीर के वजन को 20 से भाग देंना है।  20 से भाग देने पर 3 अंक प्राप्त होगा, यानि आपको 3 ग्लास जूस और 3 ग्लास नारियल पानी पीना है। इसके अलावा अपने वजन को 5 से गुणा करें अर्थात आपका वजन 60 किलो है तो आपको 60 में 5 से गुणा करने पर 300 अंक मिलेगा। यानि 300 ग्राम टमाटर और खीरा खाना है।



तीसरा दिन : हल्का खाने से शुरुआत करें


दिनभर के खाने को तीन हिस्सों में बांटें।
ब्रेकफास्ट में आप अपने शरीर के वज़न के हिसाब से जूस और नारियल पानी लें। मात्रा तय करने के लिए जितना आपका वजन है उसे 30 से भाग दें। जो संख्या मिलेगी, अर्थात 2 ग्लास जूस और 2 ग्लास नारियल पानी पीना है।

लंच : लंच में अपने वजन को 5 से गुणा करें, जो मात्रा मिलती है उतने ग्राम टमाटर और खीरा खाएं, अर्थात लंच में 300 ग्राम टमाटर और खीरा खायें।

डिनर : रात के खाने में घर का पका कम तेल मसाले वाला हल्का भोजन करें।

कैसे काम करता है ये प्लान


डॉ. बिस्वरूप चौधरी के मुताबिक, नारियल पानी और विटामिन-सी से युक्त जूस शरीर में पहुंचकर रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। बुखार के कारण शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करता है। संक्रमण के असर को घटाता है।



क्यों आसानी से फैलता है संक्रमण


दुनिया में 3 लाख से ऊपर तमाम ऐसे वायरस हैं जो हमेशा से इंसानों को संक्रमित करते आए हैं, इनमें से 209 को पहचानकर नाम दिया गया है। कोरोनोवायरस उनमें से ही एक है। कोई भी वायरस मानव को तभी प्रभावित करता है, जब मानव के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर)कम होती है। इसलिए वायरस ही नहीं किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सबसे पहले हमें शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाना चाहिए। बचाव ही बेहतर इलाज है।