दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि सफल लोगों और असफल लोगों के बीच में क्या फर्क होता है, जो उन दोनों को अलग बनाते हैं सफल लोग ऐसा क्या करते हैं जो असफल लोग कभी नहीं करते। इस दुनिया में सभी लोग अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं। हालांकि सफल लोगों की संख्या काफी सीमित है। कहा जाता है कि लोगों को उनकी आदतें सफल बनाती हैं। अगर आपमें भी वैसी ही आदतें हैं, जो इंसान को सफल बनाती हैं तो आपके सफल होने संभावना काफी बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी वे आदतें हैं, जो हमें सफल या असफल बनाती हैं?
आज आप ये लेख पढ़कर खुद जान जाएंगे सफल और असफल लोगों में क्या अंतर होता है।
#1 - लक्ष्यों को लेकर स्पष्टता -
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट नहीं होते हैं। लक्ष्य स्पष्ट नहीं होने की वजह से असफल व्यक्ति सिर्फ बेबुनियाद योजनाएं बनाते हैं। जिस पर बहुत समय तक टिक कर काम नहीं कर पाते हैं। आज कुछ तो कल कुछ और करते रहते हैं। हमेशा अपने लक्ष्यों को बदलते रहते हैं।
#2 - सराहना करना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति दूसरों के अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं, और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल लोग सिर्फ दूसरों की कमियां ढूढ़ते हैं और आलोचना करते हैं। लोगों की टांग खींचने का काम करते हैं।
#3 - सकारात्मक सोच रखना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति हमेशा सकारात्मक सोच रखता है। खुद को हमेशा बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करता रहता है।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति हमेशा नकारात्मक विचार ही रखता है और सोचता है कि मेरे साथ जो कुछ हो रहा है वह बुरा ही हो रहा है और निराश होकर प्रयास करना छोड़ देता है।
#4 - बोलना कम और सुनना ज्यादा-
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति की सोच यह रहती है कि मुझे सब पता है, मुझे किसी से कुछ सीखने की जरुरत नहीं है । इसलिए वह दूसरों की कम सुनता है। यही सोच उन्हें आगे नहीं बढ़ने देती।
#5 - श्रेय देना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति अपनी सफलता का श्रेय उन सभी लोगों को भी देता है, जिन्होंने कभी ना कभी जाने - अनजाने में उसकी मदद की हो। उनके प्रति कृतज्ञ रहता है और उनको धन्यवाद देता है।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति को अगर किसी कारण से सफलता मिल भी जाये तो वो इसका श्रेय किसी दूसरे को नहीं देता।
#6 - गलती स्वीकार करना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति से अगर कोई गलती हो जाये तो वो उसे सहज स्वीकार करते हैं और उससे सीख लेकर आगे बढ़ते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराता है। कभी भी अपनी गलती को स्वीकार नहीं करता है, इसलिए कभी सीख नहीं पाता।
#7 - चुनौती का सामना करना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति लक्ष्य के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों साहस के साथ सामना करता है, सूझ - बूझ और संयम से काम लेता है।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति कठिनाइयों का सामना करने की बजाय उससे बचने का बहाना ढूंढ़ता है और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही उस काम को अधूरा छोड़ देते हैं।
#8 - मेहनत करना -
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति हमेशा दूसरों से ज्यादा मेहनत करते हैं। मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते। सफल व्यक्ति अपनी मेहनत पर यकीन करते हैं और अपनी मेहनत की वजह से ही सफलता पाते हैं।
#9 - ना कहने की आदत
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति जल्दी से किसी को ना नहीं कह पाते हैं। उन्हें अगर कोई काम पसंद नहीं है तो भी वे उसी में लगे रहते हैं, और अपना समय और ऊर्जा दोनों ही बेकार में खर्च करते है।
#10 - जोखिम लेने की आदत
सफल व्यक्ति – सफल लोग जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं लेकिन वह सोच समझकर जोखिम लेते हैं। जिससे उनके असफल होने की आशंका काफी कम हो जाती है। साथ ही सफल लोग ज्यादा भावुक नहीं होते हैं. यही वजह है कि वह अपनी ऊर्जा अपने काम को अच्छी तरह से लगा पाते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल लोग जोखिम लेने से घबराते हैं। वे कोई भी निर्णय भावुकता में लेते हैं।
#11 - किताबें पढ़ना -
सफल व्यक्ति – अधिकतर सफल लोगों में किताबें पढ़ने की एक आदत सामान्य होती है। इससे उनकी कल्पनाशीलता और समस्याओं से निपटने की क्षमता बढ़ती है। बिल गेट्स, वारेन बफे या अन्य सफल लोगों में पढ़ने की आदत से हम सभी लोग अच्छी तरह से परिचित हैं।
असफल व्यक्ति – असफल लोगों में किताबें पढ़ने की आदत नहीं होती है।
#12 - सही दोस्त चुनना -
सफल व्यक्ति – सफल लोग किसी को भी आसानी से दोस्त नहीं बनाते हैं, लेकिन जिससे दोस्ती करते हैं, उसे फिर अच्छी तरह से निभाते भी हैं। सफल लोगों में सही दोस्त चुनने की कला होती है। यही दोस्त सफल लोगों को मोटिवेट करने, उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल लोग किसी को भी आसानी से दोस्त बना लेते हैं। उनके अंदर सही या गलत आदमी पहचानने की कला नहीं होती है। यही कारण है कि वे ऐसे दोस्तों का चुनाव करते हैं, जो उन्हें डिमोटिवेट करते हैं और कुछ भी नया करने से रोकते हैं।
#13 - जीवनशैली -
सफल व्यक्ति – आम लोगों की तरह सफल लोग सामान्य जीवनशैली जीते हैं। अपने पहनावे और बाहरी दिखावे पर सफल लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इससे उन्हें कपड़ों के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता और उनका समय बचता है। जिसे वे उत्पादक कार्यों में खर्च करते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल लोग दिखावे की जिंदगी जीते हैं। अपने पहनावे और बाहरी दिखावे पर असफल लोग ज्यादा ध्यान देते हैं, और अपना अधिक समय इस पर खर्च करते हैं।
#14 -निर्णय लेने की क्षमता –
सफल व्यक्ति – सफल व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेते हैं। निर्णय लेने में कभी भी आगे - पीछे नहीं सोचते हैं। परिणाम चाहे जो भी हो एक बार जो निर्णय ले लिया उस पर काम करते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। निर्णय लेने में देर करते हैं परिणाम के बारे में पहले सोचते हैं। असफल व्यक्ति हमेशा यही सोचता रहता कि दूसरे लोग क्या सोचेंगे और जीवन में सही निर्णय नहीं ले पाते।
#14 - खुद में सुधार (सेल्फ इम्प्रूवमेंट) –
सफल व्यक्ति – हर इंसान में कुछ ना कुछ खामियाँ होती हैं। दुनियां शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसके अंदर कोई कमी ना हो। सफल व्यक्ति अपनी कमियों को ढूंढते हैं और लगातार उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं। अपने अंदर हमेशा सुधार करते रहते हैं।
असफल व्यक्ति – असफल व्यक्ति कभी भी अपनी कमियों पर ध्यान नहीं देते। बल्कि कमियों को छिपाते हैं, इसलिए अपने अंदर कोई सुधार नहीं कर पाते हैं।
दोस्तों ये थे कुछ कारण जो सफल लोगों को असफल लोगों से अलग बनाते हैं और अब आप देखिये, आप कहाँ खड़े हैं। आपको अपनी किन आदतों में सुधार करने की जरुरत है।
आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप अपने विचार प्रकट करने के लिए कमेंट जरूर करें और अगर अच्छा लगा हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
