खुशहाल जीवन जीने के लिए विज्ञान आधारित मार्गदर्शन।
वर्षों से मैं उन सर्वोत्तम तरीकों की खोज कर रहा हूं जो लोगों को खुशी से जीने में मदद कर सके। और अप्रैल 2020 में मैंने खुशी पर एक पुस्तक '' हैप्पीनेस का फॉर्मूला'' भी लिखी। वैसे तो आप खुशहाल जीवन जीने के लिए बहुत सारे काम कर सकते हैं, लेकिन यहां पर हमने अपना ध्यान उन 10 कौशलों तक ही सीमित किया है, जिनका निर्माण आप आसानी से कर सकते हैं। मेरा मानना है कि ये सभी कौशल खुशी बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इन कौशल का निर्माण करके, आप एक खुशहाल जीवन जीना शुरू कर सकते हैं।
खुशहाल जीवन जीने के लिए इन कौशलों का निर्माण करने का तरीका सीखने से पहले, आप अपने ख़ुशी के स्कोर को जानने के लिए इस प्रश्नोत्तरी हल करें और अपने ख़ुशी के स्कोर को जानें। इससे आप यह समझ पाएंगे कि कौन से कौशल आपको खुशहाल जीवन जीने में अधिक मदद कर सकते हैं।
1. अपनी खुशी के लिए एक योजना बनाकर एक खुशहाल जीवन जिएं।
दोस्तों जैसे आप कहीं जाना चाहते हैं तो पहले आप एक योजना बनाते हैं, या कुछ व्यंजन बनाना चाहते हैं तो आपको पहले उस रेसिपी को बनाने की योजना बनानी पड़ेगी बिना योजना के आपकी यात्रा में या रेसिपी में कठिनाई आ सकती है। इसी प्रकार आपको किसी योजना के बिना खुशी पाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। एक अच्छी ख़ुशहाल जिंदगी की योजना बनाने से ही आप जो ख़ुशी पाने की कल्पना करते हैं, वह पा सकते हैं।
एक खुशी की योजना बनाने के लिए, इन कदमों का अनुसरण करें -
- पहले आप स्पष्ट करें कि आप एक सुखी जीवन क्यों चाहते हैं?
- जब आप एक खुशहाल जीवन जीने वाले कौशल का निर्माण करना चाहेंगे, तो स्पष्ट करें कि यह कब से शुरु करेंगे?
- यह तय करें कि कौन से खुशी के कौशल का निर्माण आपको करना है?
- तय करें कि आप किस क्रम में उन कौशलों का निर्माण करेंगे जिनसे आपका जीवन खुशहाल हो सके?
- एक खुशहाल जीवन बनाने के लिए तय किये गए अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनाये रखें?
- जानें कि आप अपने खुशी के कौशल का निर्माण कैसे करेंगे?
2. खुशहाल जीवन जीने के लिए खुद को विकसित करें।
सोचिये जरा जब आपने पहली बार कुछ करना चाहा तो वह कितना कठिन लग रहा था? शायद जब पहली बार आपने एक मोटर बाइक या कार चलाई तो कितना मुश्किल लग रहा था। लेकिन जब आपने इसे चलाना सीख लिया तो आपको कितना आसान लगने लगा और कितनी ख़ुशी महसूस हुई। अब आप को महसूस होता है कि यह कौशल आपके पास है। आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। एक खुशहाल जीवन बनाना भी उसी तरह है - पहला कदम उठाने के लिए अपनी खुद की क्षमता और अपने आप पर विश्वास करना है। फिर आप देखेंगे कि यह सब कौशल आपके पास पहले से ही था। यही कारण है कि, एक खुशहाल जीवन जीने के लिए, व्यक्तिगत विकास करना महत्वपूर्ण कदम है।
यहां हम बता रहे हैं कि, अपने व्यक्तिगत विकास कौशल का निर्माण कैसे करें:
- एक ऐसी मानसिकता का विकास करें, जो आपको अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाने की ख़ुद की क्षमता पर विश्वास दिलाने में मदद कर सकें।
- अपने मूल्यों को पहचानें।
- अपने खुशहाल जीवन को अपने शब्दों में परिभाषित करें।
- अपने व्यक्तिगत विकास की प्रगति दर्ज करें।
- खुशहाल जीवन बनाने के लिए खुद को विकसित करने में कुछ अन्य लोगों से मदद लें।
3. सुखी जीवन बनाने के लिए सकारात्मक सोचें।
हम सभी जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हर परिस्थिति में केवल खामियां ही ढूंढते रहते हैं। शायद हम भी कुछ इसी तरह से सोचते हैं। यदि हम इसके बजाय सकारात्मक सोचना सीखते हैं, तो हम सबसे अप्रिय स्थितियों को और भी अधिक सुखद बना सकते हैं। जितना हम अभी खुश हैं, उससे अधिक ख़ुशहाल हो सकते हैं। हर दिन का हर पल थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि हमने एक नायाब तरीका सकारात्मक सोच का पा लिया है। यही कारण है कि ''सकारात्मक सोच'' खुशहाल जीवन की एक कुंजी है।
यहां पर हम सकारात्मक ढंग से सोचने के कुछ तरीके दे रहे हैं:
- अपने दिमाग को सकारात्मक सोचने की आदत डालने में मदद करें।
- अपने दिन की शुरुआत, आपके खुशहाल जीवन में मिलने वाले उपलब्धियों की कल्पना करके करें।
- सकारात्मक क्षणों का स्वाद लें, आनंद लें ।
- सकारात्मक क्षणों को भुनायें ।
- सकारात्मक चीजों पर अधिक ध्यान दें।
- सकारात्मक छवियों या सकारात्मक उद्धरणों का एक संग्रह बनाएं।
- सकारात्मक सोचें, लेकिन जब आपको ज़रूरत हो तो नकारात्मक भी सोचें।
- आभार मानने का अभ्यास करें।
- अपनी सफलताओं को कम करके आंकना बंद करो।
4. खुशहाल जीवन बनाने के लिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं।
यदि हमारे पास आत्मविश्वास की कमी हो तो या अपने ऊपर विश्वास नहीं है, तो हम हमेशा यह सोचते हैं कि ''हमारे अंदर ही मौलिक रूप से कुछ कमी है, हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे हम खुद के जीवन में जो खुशहाली हम चाहते हैं, वह बना सकें।'' लेकिन आत्मविश्वास वास्तव में एक कौशल है। जब हम सीखते हैं कि कैसे सोचें, कैसा महसूस करें और उन तरीकों से कार्य करें जो हमें एक ऐसा व्यक्ति बनाते हैं जिसे हम वास्तव में प्यार करते हैं, तो हम अधिक आत्मविश्वासी हो सकते हैं और परिणामस्वरूप अधिक ख़ुशहाल जीवन आसानी से जी पाते हैं।
खुशहाल जीवन बनाने के लिए आत्मविश्वास का निर्माण करने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
- आत्म-करुणा या अपनेआप से सहानुभूति रखने का अभ्यास करें।
- अपने सबसे अच्छे स्व की कल्पना करें।
- अपनी क्षमता को पहचाने।
- अपनी सफलताओं का जश्न मनाएं।
5. खुशहाल जीवन के लिए काम काजी जीवन में संतुलन बनाएं।
क्या आप थक गए हैं, अनुत्साहित हैं, उदास हैं और एक ब्रेक लेने के लिए बेक़रार हैं? काम काजी जीवन में बेहतर संतुलन बनाने का तरीका सीखकर, आप अपने जीवन में सीमित समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। नतीजतन, आप अपने जीवन के सभी हिस्सों को थोड़ा और अधिक आनंद ले पाते हैं।
काम काजी जीवन में संतुलन को बेहतर बनाने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
- आपको होने वाले नुकसान के जोखिम का पता लगाएं।
- अपनी बेहतर सीमाएं स्थापित करें।
- अधिक चीजें करें जो आपको ऊर्जावान करें और आपको खुशी से जीने में मदद करें।
- आपको मजबूत बनाने वाले अनुभवों में अपने आपको व्यस्त रखें।
6. सुखी जीवन के लिए अपने अंदर भावनात्मक लचीलापन का विकास करें।
कभी-कभी जीवन में आपको बहुत निराशा मिलती है, आप जिंदगी से हार मान लेते हैं और आपको आसपास कोई मदद करने वाला नहीं मिलता है। आपके लिए वास्तव में खुशहाल जीवन बनाने के लिए क्या मायने रखता है, वह यह कि, आपको हारने के बाद फिर वापस उठ कर काम में लग जाना कितना आसान है। भावनात्मक लचीलापन विकसित करना उन चुनौतियों और कठिनाइयों को आप पर हावी होने से रोकता है। आप कठिनाइयों से और अधिक जल्दी ठीक हो जाते हैं, और इसके परिणामस्वरूप, आपका हर दिन, प्रत्येक महीना और हर साल अधिक खुशी भरा बीतेगा।
यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिससे आप अपने अंदर भावनात्मक लचीलापन का निर्माण कर सकते हैं :
- बुद्धिमत्ता पूर्ण स्वीकृति का अभ्यास करें।
- अपनी जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी स्थिति का निरीक्षण करें।
- नकारात्मक परिस्थितियों में भी सकारात्मकता खोजें।
- उन छवियों या उद्धरणों का एक संग्रह बनाएं जो आपको खुशी से जीने के लिए प्रेरित करते हैं।
- नकारात्मक भावनाओं के लाभों को समझें।
- अपने मुकाबला करने के कौशल को मजबूत करें।
- अपने नकारात्मक विचार चक्रों को रोकें।
7. अधिक दिमागदार या परिस्थितियों का अर्थपूर्ण विश्लेषणकर्ता बनें।
अभी हम लोग एक उच्च तकनीक की दुनिया में रह रहे हैं। हमने अपने जीवन के अधिकांश काम को ऑटोपायलट मोड पर रख दिया है। कहने का मतलब हम अपने दिमाग का उपयोग कम करके तकनीक पर ज्यादा निर्भर हो चले हैं। परिणामस्वरूप, हम जीवित रहने के महत्वपूर्ण मकसद को, सर्वोत्तम अर्थ को भूलते जा रहे हैं, जैसे - खुद कुछ करके सकारात्मक अनुभव पाना , दूसरों के साथ संबंध या मेल जोल बढ़ाना , और यहां तक कि मज़े करना। तो शायद हमारे पास पहले से ही यह एक खुशहाल जीवन का नमूना है, लेकिन हम इसे नहीं देख पा रहे हैं या अनुभव नहीं कर पा रहे हैं। जब आप अधिक दिमागदार और आत्म-जागरूक हो जाते हैं, परिस्थितियों के बारे में सार्थक सोच विचार करने की क्षमता को बढ़ा पाते हैं, तो हम इतना सुन्न महसूस करना बंद कर देते हैं और अपने जीवन की हर चीज को , हर घटना का बेहतर विश्लेषण कर पाते हैं और उसका अधिक आनंद उठा पाते हैं।
तो आइये यहाँ हम कुछ तरीके के बारे में जानते हैं जिससे हम अधिक माइंडफुल हो सकते हैं ।
- वर्तमान क्षण में अधिक मौजूद रहें।
- तकनीक से ब्रेक लें।
- अपने जीवन में अर्थ खोजने के लिए अधिक ध्यान दें।
- बिना व्यवधान के अधिक समय व्यतीत करें।
8. सुखी जीवन के लिए अपने जीवन का उद्देश्य खोजें।
हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन अर्थपूर्ण हो, सार्थक हो, जो मायने रखते हों। हालांकि, यह पता लगाना कि, हमारे लिए क्या मायने रखता है, थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य अलग - अलग होता है, और जब हम अपने जीवन का उद्देश्य जान पाते हैं , तो यह जान पाना सीखना एक कौशल है। इस कौशल का निर्माण करने से, आपका जीवन अधिक सार्थक और अधिक संतोषजनक हो जाता है, जिससे आप आसानी से अधिक खुशहाल रह सकते हैं।
अपना उद्देश्य खोजने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
- अपने मूल्यों को पहचानें।
- दूसरों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालें।
- पता करें कि आपको क्या ड्राइव करते हैं, आपको क्या मोटिवेट करता है या आप क्या करना पसंद करते हैं।
9. एक खुशहाल जीवन जीने के लिए दयालुता का अभ्यास करें।
हम अक्सर अपनी खुद की खुशी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम इस बात को नजरअंदाज करते हैं कि, कैसे दूसरों की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें खुशहाल बना सकते हैं। यह हमारी एक बहुत बड़ी गलती है, क्योंकि दयालुता, सहजता से एक खुशहाल जीवन बनाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। दयालुता के कार्य एक लंबे समय तक चलने वाले, अधिक स्थायी प्रकार की खुशहाली देते हैं। इसलिए जब आप इस कौशल का निर्माण करते हैं, तो आप अपने जीवन के हर दिन को खुशी से जीते हैं।
यहां और अधिक दयालु होने के कुछ तरीके दिए गए हैं:
- आभार मानने का अभ्यास करें।
- दूसरों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालें।
10. सुखी जीवन के लिए स्वस्थ रिश्ते बनाएं।
दरअसल अक्सर हम सोचते हैं कि एक खुशहाल जीवन एक ऐसी चीज है जिसे हमें अपने दम पर बनाना चाहिए। लेकिन दीर्घकालिक खुशी वास्तव में उन रिश्तों से आती है जो हम दूसरों के साथ बनाते हैं। वास्तव में, स्वस्थ रिश्ते हमारे स्वास्थ्य और हमारी खुशी दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं। यही कारण है कि बेहतर रिश्तों को विकसित करने के कौशल को सीखना आपको खुशहाल जिंदगी जीने में मदद करता है।
यहां रिश्तों को बेहतर बनाने के कुछ तरीके दिए गए हैं:
- आभार मानने का अभ्यास करें।
- जब आप दूसरों के साथ हों तो अपना फोन बंद रखें।
- सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
बेशक, इन सभी कौशलों के निर्माण में समय लगता है। यदि आपको सहायता की आवश्यकता है, तो चरणों के माध्यम से चलने के लिए समर्थन प्राप्त करें और एक खुशहाल जीवन जीने के लिए अपनी यात्रा पर मार्गदर्शन प्राप्त करें।
