मैंने देखा है कि बहुत सारे लोग अपनी प्रेरणा बनाए रखने के लिए संघर्ष करते हैं, या अपने उत्साह को खो देते हैं, जीवन से निराश हो जाते हैं, और सोचते रहते हैं कि कैसे प्रेरित रहा जाए । जीवन में आशा उम्मीद की किरण जागे। क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि, जब आपने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करना शुरू किया, तो कुछ समय बाद आपको लगने लगा हो कि यह काम बहुत ही मुश्किल है , यह मेरे बस की बात नहीं है। क्या आपको अपनी क्षमता पर अविश्वास हुआ है कि आप कभी भी सफल नहीं हो पायेंगें ? क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि आपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश में बहुत समय लगाया है लेकिन आप अभी तक कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाए हैं ? यदि आप इन समस्यायों से जूझ रहे हैं तो यहां 5 दैनिक आदतें बताई जा रही हैं जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में अत्यधिक प्रेरित बने रह सकते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
1. प्रातःकालीन आदतें
आप सुबह उठने के बाद पहले कुछ घंटों में जो करते हैं, वह न केवल उस दिन की गुणवत्ता का एक महत्वपूर्ण संकेतक है जो आप उस दिन बिताने जा रहे हैं। बल्कि एक बड़े पैमाने पर, आपके पूरे जीवन की गुणवत्ता का परिचायक है। एक स्वस्थ दिनचर्या और आदतों का समावेश अपने जीवन में करना बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे सुबह जल्दी उठना, पौष्टिक नाश्ता करना और व्यायाम करना। यह आपको महत्वहीन लग सकता है लेकिन यह आपके जीवन की प्रेरणा स्तर और गुणवत्ता पर जबरदस्त प्रभाव डालता है। रोज़ाना कुछ सकारात्मक प्रातःकालीन आदतों के द्वारा आप अपने जीवन में लगभग हर तरह का मनचाहा बदलाव ला सकते हैं । अध्ययनों से पता चलता है कि सुबह की शुरुआती दिनचर्या का सही उपयोग करने से ,अन्य कई लाभों के साथ-साथ आपके किसी कार्य को क्रियान्वित करने और किसी परिस्थिति को आपके लाभ के लिए परिवर्तित करने की आपकी क्षमता में सुधार होता है। सुबह उठने पर आप शुरुवात के कुछ घंटों में आप क्या करते हैं, यह आपके पुरे दिन के प्रेरणा और ऊर्जा स्तर को निर्धारित करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिन की शुरुआत के पहले ही पल से आपका दिमाग और शरीर ऊर्जावान है, इसके लिए जरुरी है कि आप एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें। सुबह में पहली सार्थक चीज करने से आपके अंदर उपलब्धि की भावना जागेगी, जो आपको अपने पूरे दिन के लिए प्रेरित रहने में मदद करेगी।2. प्रेरणा को निरंतर पोषित करना
जैसे हम स्वस्थ रहने और जीवित रहने के लिए हर दिन पौष्टिक आहार लेते हैं, वैसे ही हमेशा प्रेरित रहने व उत्साहित रहने के लिए प्रेरणा को भी पोषित करने की जरुरत होती है। आप शायद एक दिन खाना खाये बिना रह सकते हैं। लेकिन अगर आप एक सप्ताह तक खाना नहीं खायें तो क्या होगा? जाहिर है, अगर आप लंबे समय तक खाना नहीं खाएंगे, तो आपका शरीर कमजोर हो जाएगा, आपको खड़ा होना मुश्किल हो जायेगा। आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ठीक उसी तरह ज्यादातर लोगों की प्रेरणा के साथ भी होता है। यदि इसे लगातार पोषित नहीं करेंगे तो आपको निराशा घेर लेगी और आपकी जिंदगी बेमानी और नीरस लगने लगेगी। इसलिए आपको लगातार अपनी प्रेरणा को पोषित करते रहने की जरुरत होती है।
अब आपके मन में शायद यह विचार उत्पन्न हो रहा होगा कि हम प्रेरणा को कैसे पोषित कर सकते हैं? तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आप प्रेरक ब्लॉगों या किताब को पढ़कर, प्रेरक वीडियो देखकर, स्वयं-सहायता की किताबें पढ़कर, प्रेरणादायक ऑडियो सुनकर और सकारात्मक लोगों के साथ रहकर अपने प्रेरणा को पोषित कर सकते हैं।
3. दैनिक लक्ष्य निर्धारित करें
हर दिन सुबह अपने पुरे दिन की योजना बनाना आपको अपने दैनिक लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद करेगा। यदि आपकी जीवनशैली और लक्ष्य अनुमति देते हैं, तो एक दैनिक दिनचर्या बनाएं। हालांकि एक दिनचर्या आपको उबाऊ लग सकती है, लेकिन यह आपको ट्रैक पर रखकर आपके तनाव को कम कर सकती है। नियमित रूप से दीर्घकालिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाते हैं। वे आपको अच्छी आदतें विकसित करने में भी मदद करेंगे। जब आप अपने दिन को यथासंभव सावधानी से प्लान करते हैं, तो आपके लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की संभावना अधिक हो जाती है। दैनिक लक्ष्य निर्धारण किसी भी सफल दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा होता है, क्योंकि यह हमें अवलोकन और विश्लेषण करने का मौका देता है। दैनिक प्रगति के आधार पर हम अपने लक्ष्यों को कहाँ तक प्राप्त कर चुके हैं। चूंकि हमारे दीर्घकालिक लक्ष्यों का नजरअंदाज होना आसान है, लेकिन वहीँ पर दैनिक लक्ष्य निर्धारण हमें लक्ष्य प्राप्ति की सही राह पर रखता है। खासकर जब हम जीवन में लाखों विकृतियों का सामना कर रहे होतें हैं।4. अपनी कार्य योजना (work plan) बनायें
किसी कार्य को करने से पहले उसकी रूप रेखा तैयार करना,कार्य योजना कहलाती है। कार्य योजना लक्ष्यों, और उन प्रक्रियाओं की रूपरेखा होती है जिनके द्वारा व्यक्ति उन लक्ष्यों को पा सकता है तथा जिनसे हमें परियोजना की सीमाओं का ज्ञान हो पाता है। कार्य योजनाएँ, चाहे वे व्यावसायिक जीवन में उपयोग में लायी जाएँ, या अकादमिक जीवन में, आपको परियोजनाओं पर कार्य करते समय संगठित रहने में सहायता करती हैं। कार्य योजनाएँ प्रक्रियाओं को छोटे- छोटे चरणों में बाँट देती हैं, तथा उन चीज़ों की पहचान कराती हैं जिन्हें हम प्राप्त करना चाहते हैं।आपकी कार्य योजना S M A R T होनी चाहिए।
अपनी दैनिक लक्ष्यों की लिस्ट से, जैसे - जैसे आप अपने दिन में आगे बढ़ते हैं, अपनी कार्य सूची में पुरे किये जा चुके कार्यों को टिक करते रहें। आप प्रत्येक पुरे हुए कार्य को टिक करने के कारण अधिक उत्साहित महसूस करेंगे। यह आपके मस्तिष्क को सकारात्मक संकेत भेजता है कि आप एक विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहे हैं। आपके द्वारा किये गए कार्यों को टिक करने की दैनिक आदत से आपकी प्रेरणा और उत्पादकता में वृद्धि होगी।
- Specific स्पष्ट जानकारी कि हम किसके लिए क्या करने वाले हैं?
- Measurable क्या वह मापने योग्य है और क्या हम उसका परिमाण निकाल सकते हैं? क्या हम परिणामों की गणना कर सकते हैं?
- Achievable उद्देश्य को सीमाओं के अंतर्गत रहते हुये यथार्थवादी होना चाहिए। आपकी कार्य योजना का उद्देश्य प्राप्त करने योग्य होना चाहिए।
- Relevant हमारे उद्देश्य और उन्हें हासिल करने की विधियों के बीच स्पष्ट और सहज संबंध होना चाहिए।
- Time bound “यह उद्देश्य कब पूरा होगा, परियोजना के समापन की निश्चित तिथि नियत कीजिये।
5. छोटी जीत का जश्न मनाएं
छोटी जीत को स्वीकार करना और उस जीत का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है। अपनी छोटी जीत और उपलब्धियों का जश्न मनाने से सकारात्मक आदतें पैदा करने में मदद मिलती है । यह अच्छे व्यवहार को मजबूत करेगा और प्रगति के लिए आपके अंदर एक आदत विकसित करेगा। बिस्तर पर जाने से पहले, अपनी अपने पुरे दिन की सभी जीत और उपलब्धियों का लेखा जोखा लिखें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी छोटी है। सप्ताह या पखवाड़े में एक बार अपने सभी जीतों को फिर से याद करके उसकी ख़ुशी मनाएं और अपने आपको पुरस्कृत करें। अपनी छोटी-छोटी जीत का आनंद मनाने और खुद को उस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत करने से आप खुद को अत्यधिक प्रेरित रख सकते हैं।
यदि आप इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना शुरू करते हैं, तो आप बहुत प्रेरित रहेंगे और आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अधिक खुशहाल हो सकते हैं।
क्या जीवन में अत्यधिक प्रेरित रहने के लिए आपकी कोई महत्वपूर्ण गतिविधियां या आदतें हैं? मुझे आपसे उनके बारे में सुनना अच्छा लगेगा। कमेंट बॉक्स में अपने अनुभव और विचार साझा करें।
