शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

आप 5 किमी की दौड़ कैसे जीत सकतें हैं ? जानें सब कुछ।

 

यदि आप दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। प्रतियोगिता के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है, जानें यहाँ । .. 





  1. प्रतियोगिता शुरु होने से पहले मैदान पर पहुंच जायें : ध्यान रखें प्रतियोगिता शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले मैदान पर पहुंच जाए, जिससे आपको मानसिक शांति और आराम मिलेगा।  तैयार होने के लिए पर्याप्त समय मिल जायेगा। प्रतियोगिता से संबंधित सूचनायें  और जानकारी आपको मिल जाती है। 
  2. वार्म अप और स्ट्रेचिंग करें :   प्रतियोगिता शुरू होने के 30 मिनट पहले वार्म अप और स्ट्रेचिंग ज़रूर करें ऐसा करने से आपकी मांसपेशियां सक्रीय हो जाती हैं और आप तेज दौड़ने में समर्थ हो जाते हैं।
  3. धैर्य बनाये रखें : यदि आप लम्बी दौड़ में भागीदारी कर रहें है तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें, धैर्य के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। घबरायें नहीं। प्रतियोगिता जीतने के लिए अपने दौड़ने की एक रुपरेखा बनायें और उसी के अनुसार दौड़ें। पहले से ही तय कर लें कि कब आपको तेज दौड़ना है और कब धीरे। अपनी योजना को अधिक  अधिक फॉलो करने का प्रयास करें
  4. अपनी क्षमता को ध्यान में रखें : अपनी कार्य योजना तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि  क्या आपकी क्षमता क्या है ? उसी के अनुसार अपनी कार्य योजना बनायें। आप चाहे तो अपनी दौड़ को छोटे - छोटे हिस्सों में बाँट सकतें है जिससे आप जल्दी थकेंगे नहीं और तेजी से भाग पायेंगे आगे बढ़ेंगे।
  5.  अपनी बॉडी को दें हीट: प्रतियोगिता की शुरुवात के पहले एक से दो किलोमीटर तक औसत गति से दौड़ें, इससे आपकी सांसों और कदमो का अच्छा तालमेल बना रहेगा। आप अपनी गति को बिना थके बढ़ा सकतें हैं और लंबे समय तक बिना रुके बिना थके दौड़ पायेंगे। प्रतियोगिता में  परिणाम पा सकेंगे। 
  6. टारगेट का रखे ध्यान: आप अपनी स्पीड को उतनी ही रखें जितने में आप लक्ष्य प्राप्त कर पाए. स्पीड को मेंटेन रखें और हमेशा टारगेट को ध्यान में रखें तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 
  7. आखिरी एक किमी को ऐसे तय करें: जब आपका आखिरी में एक किमी बचा हो तो अपनी साँसों को लम्बा-लम्बा लेते हुए अपनी स्पीड को बढ़ाये आखिरी समय में गर्दन ऊपर उठाकर अपने सीने को आगे की तरफ फुला लें। अपनी बॉडी का तालमेल रफ्तार के साथ बनाये रखें।
  8. दौड़ने में पंजों का करें प्रयोग: जब दौड़ में आखिरी समय रह गया हो तो अपने पंजो पर दौड़े और अपने हाथों को तेजी से चलाये ऐसा करने से आपकी बॉडी आगे की ओर तेजी से बढ़ेगी।