शनिवार, 8 अगस्त 2020

आप अपनी वर्तमान परिस्थितियों से कितना संतुष्ट या असंतुष्ट हैं यह जानने के लिए यह प्रयोग आजमायें।


आप अपने वर्तमान जीवन से कितना संतुष्ट है यह जानने के लिये आप नीचे दिये गये प्रश्नो के उत्तर देकर अपनी संतुष्टि की स्थिती की जाँच कर सकते हैं।

नीचे दिये गये प्रश्नो के उत्तर को आप 1 से 7 तक अलग - अलग पैमाना दिया है उसका ही उपयोग करना है  पैमाने का उपयोग करके जानिए कि आपकी जीवन की स्थिति क्या है !

नीचे लिखे वक्तव्य आपकी वर्तमान जिंदगी से कितना मेल खाता है , या आप कितना सहमत ,असहमत हैं इसको नीचे लिखे पॉईंट दें और अपना विश्लेषण कीजिये


उदाहरणस्वरूप नीचे लिखे प्रश्नो से आप  ''दृढ़ता'' से सहमत हैं तो उसे पॉईंट दें ''सहमत'' हैं तो 6



7 - दृढ़ता से सहमत,  6 - सहमत,  5 - थोड़ा सहमत,  4 - न तो सहमत हैं और न ही असहमत,
3 - थोड़ा असहमत,  2 - असहमत, 1 - दृढ़ता से असहमत 


१ - सभी मायनों में मेरा जीवन मेरे आदर्श के करीब है।


२ - मेरे जीवन की स्थितियां बहुत ही अच्छी हैं।

३ - मैं अपने जीवन से बहुत संतुष्ट हूँ।

४ - अब तक मैं अपने जीवन में जो कुछ महत्वपूर्ण करना या पाना चाहता था, सब कर लिया या पा लिया है ।

५ - यदि मैं पुरे जीवन भर अपनी परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करूँ तो भी मैं कुछ भी नहीं बदल पाऊंगा।

इन पांचो प्रश्नो के उत्तर में आपने जो भी ईमानदारी से पॉईंट दिया है उन सभी पॉईंट को जोड लें । जो भी उत्तर आता है वही आपकी वर्तमान जिंदगी की अवस्था है।


 आपका टोटल परिणाम ५ से ३५ के बीच आता है।


इसका विश्लेषण इस प्रकार है 

आपका टोटल यदि ३० से ३५ के बीच आता है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी वर्तमान जिंदगी से बहुत संतुष्ट हैं।  २५ से २९  उच्च संतुष्टी,  २० से २४ औसत संतुष्टी,  १५ से १९ जीवन में थोड़ा संतुष्टि  औसत से कम,  १० से १४  असंतुष्ट, ५ से ९ अत्यंत असंतुष्ट