भारत में कोरोनावायरस (Covid-19) का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज २६ जून को देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 490,401 हो चुकी है। अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लगातार नए नए गाइडलाइन्स (WHO guidelines on face masks) जारी कर रहा है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सार्वजनिक स्थान पर तीन-परत वाले मास्क (3-layer Mask) को ही पहनने का दिशानिर्देश जारी किया है है।
फेस मास्क को पहनने को लेकर नई गाइडलाइन (WHO guidelines on face masks)
मास्क पहनना कोरोनावायरस से खुद को बचाने या वायरस फैलने से रोकने के लिए जरूरी है, लेकिन मास्क का प्रकार भी मायने रखता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, बेहतर सुरक्षा के लिए, तीन-परत वाले कपड़े के मास्क का उपयोग करें। मास्क पहनने को लेकर दिशानिर्देश में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी के लिए संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से तीन-परत वाले मास्क को पहनने को अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि भले ही आप अपने घर का ही बना ही मास्क क्यों न पहन रहे हों, पर ध्यान रखें कि ये तीन लेयर के कपड़ों से बना हो। यानी कि आप कपड़े के तीन परतों के साथ मास्क बनाएं। संगठन का सुझाव है कि कपड़े के मास्क में विभिन्न सामग्रियों की कम से कम तीन परतें होनी चाहिए:
-पहली परत कॉटन की हो
-दूसरी परत पॉलीप्रोपाइलीन (फ़िल्टर के लिए)
-तीसरी और बाहरी पॉलिएस्टर जैसे किसी मिक्सड कपड़ों की हो।
डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का फैब्रिक संयोजन वास्तव में किसी भी एयर ड्रोपलेट्स को आप तक पहुंचने नहीं देगा। इस तरह आप संक्रमण से बचे रहेंगे। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने यह भी दोहराया कि चेहरे के मास्क को सही तरीके से पहना जाना चाहिए और बार-बार इसकी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं बार-बार मास्क को छूना भी संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए डब्ल्यूएचओ ने मास्क पहनने पर इन बातों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
1 - मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
2 - सुनिश्चित करें कि आपका मास्क आपके मुंह, नाक और पूरे मुंह को कवर करता हो।
3 - मास्क को हटाने से पहले, अपने हाथों को साफ करें।
4 - कानों या सिर के पीछे से मास्क निकालें।
5 - ढीले या खराब मास्क का उपयोग न करें।
6 - गंदा या गीला मास्क न पहनें।
7 - अपने मास्क को दूसरों के साथ साझा न करें।
डब्ल्यूएचओ की सलाह है कि सामुदायिक संचरण (community transmission) वाले क्षेत्रों में, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को मेडिकल मास्क पहनना चाहिए। साथ ही बाकी लोगों को घर से बाहर जाते समय तीन-परत वाले कपड़े का मास्क पहनना चाहिए। नई सिफारिशें वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा किए गए एक शोध के निष्कर्षों पर आधारित हैं, जिसमें पाया गया कि श्वासयंत्र या मेडिकल मास्क या अन्य मास्क से मुंह कवर कर के, कोरोनावायरस के संचरण में बड़ी कमी लाई जा सकती है। अध्ययन ने यह भी सुझाव दिया कि श्वासयंत्र और मल्टी-लेयर मास्क सिंगल-लेयर मास्क की तुलना में अधिक सुरक्षात्मक हैं, इसलिए लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वो मल्टी लेयर मास्क ही पहनें।
वैसे हमेशा मास्क पहनना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हमारे शरीर के ऑक्सीजन लेवल के घटने की आशंका रहती है। इसलिए घर से बाहर जब कोई अत्यंत आवश्यक कार्य हो तभी निकलना चाहिए।
अपना सुझाव दीजिये… आप इस पोस्ट में क्या जोड़ेंगे? अपनी बहुमूल्य टिप्पणी टिप्पणी अनुभाग में छोड़ दें और अपने विचार हमारे साथ साझा करें। जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।
इस लेख में लेखक के विचार पूरी तरह से निजी हैं।
English Translation
Coronavirus (Covid-19) continues to wreak havoc in India. According to the latest data of the Ministry of Health, today the number of patients in the country has reached 490,401 on June 26. So far 15,301 people have died. In view of the increasing outbreak of corona worldwide, the World Health Organization (WHO) is constantly releasing new guidelines (WHO guidelines on face masks). Recently, the World Health Organization (WHO) has issued a guideline to wear a three-layer mask (3-layer mask) in public place.
New guidelines on wearing face masks (WHO guidelines on face masks)
Wearing a mask is necessary to protect yourself from coronavirus or to prevent the spread of the virus, but the type of mask also matters. According to the World Health Organization (WHO), for better protection, use a three-layer cloth mask. In the Guidelines on Wearing Masks, the World Health Organization has mandated the public to wear three-layer masks in public to prevent the spread of infectious disease to all. The World Health Organization (WHO) says that even if you are wearing your own homemade masks, keep in mind that it is made of three layer clothes. That is, you make a mask with three layers of cloth. The organization suggests that cloth masks should have at least three layers of different materials:
-The first layer is of cotton
- Second layer polypropylene (for filter)
-Third and outer polyester such as a mixed fabric.
According to WHO officials, such a fabric combination will not actually allow any air droplets to reach you. This way you will avoid infection. WHO officials also reiterated that face masks should be worn properly and special care should be taken to clean them repeatedly. Touching the mask repeatedly can also increase the risk of infection. Therefore, WHO has asked to take special care of these things while wearing masks.
1 - Wash your hands with soap and water before wearing a mask.
2 - Make sure that your mask covers your mouth, nose and entire mouth.
3 - Before removing the mask, clean your hands.
4 - Remove the mask from the ears or back of the head.
5 - Do not use loose or spoiled masks.
6 - Do not wear dirty or wet masks.
7 - Do not share your mask with others.
The WHO recommends that in areas with community transmission, people 60 and older should wear medical masks. Also, others should wear a three-layer cloth mask while going out of the house. The new recommendations are based on the findings of a research conducted by the Global Health Agency, which found that by covering the mouth with respirators or medical masks or other masks, a major reduction in the transmission of coronaviruses can be achieved. The study also suggested that respirators and multi-layer masks are more protective than single-layer masks, so people should try to wear multi-layer masks only.
By the way, always wearing masks can also be harmful to health. There is a possibility of decreasing the oxygen level of our body. Therefore, one should leave the house only when there is a very important task.
Give your suggestion… what would you add to this post? Leave your valuable comments in the comments section and share your thoughts with us. The more you learn from me, the more I learn from you.
The views of the author in this article are completely personal.

