गुरुवार, 18 जून 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के प्रसंग में, अवसाद के बारे में । Regarding depression, in the context of Sushant Singh Rajput's suicide.

वॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर क्या वजह है, कि दौलत शोहरत सब कुछ होने के बाद भी आदमी आत्महत्या जैसे कदम क्यों उठाता है। 

आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह मानसिक तनाव या डिप्रेशन है।  भारत में अभी तक डिप्रेशन सहित अन्य मानसिक  बीमारियों के बारे में वैज्ञानिक समझ विकसित नहीं हो सकी है। डिप्रेशन का शिकार अमीर -गरीब ,बूढ़ा, बच्चा, जवान, मर्द और औरत  कोई भी कभी भी हो सकता है।  

एक अध्ययन के मुताबिक आत्महत्या करने वाले अधिकांश लोगों में उनके बात व्यवहार में अंतर कुछ हप्ते पहले से ही दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ मामलों में क्षणिक आवेग में जान दे दी जाती है। लेकिन, ऐसे मामलों में भी आत्महत्या से ठीक पहले एक खास किस्म का तनाव , चिंता या हताशा जैसा कुछ लक्षण  जरूर दिखता है।

वॉलीवुड की अधिकतर आत्महत्याएं डिप्रेशन के कारण ही होती हैं उसी कड़ी में वॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या भी है। हालांकि  आत्महत्या की असली वजह का अभी तक पता नहीं चला है।  पुलिस जाँच कर रही है। इसी संदर्भ में आज हम इस लेख में अवसाद (डिप्रेशन) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 

बदलती लाइफ स्टाइल, खान-पान, प्रतिस्पर्धा, तनाव, गुटखा व शरासे ठीक पहले ब जैसी नशीली वस्तुओं का सेवन, नींद में कमी आदि के कारण लोग मानसिक रोगों के शिकार हो रहे हैं। इन मानसिक रोगों ने उनके खुद के साथ - साथ घरवालों की जिंदगी पर भी गहरा प्रभाव डाला है।

यह दौर बदलाव का है और वह भी बहुत तेज गति से। खास तौर से भारत में पिछले दो दशकों में ही आर्थिक उदारीकरण और ग्लोबलाइजेशन के असर के चलते रहन-सहन से लेकर सोचने-समझने के तौर-तरीके और सामाजिक मूल्यों-मान्यताओं तक में जो व्यापक परिवर्तन हुए हैं, वे किसी को भी हैरत में डाल देने के लिए काफी हैं। बदलाव की प्रक्रिया में जिन लोगों ने समय के साथ अपना कदमताल मिला लिया वे तो सफल हो गए, लेकिन जो इसमें विफल रहे उनके लिए मुश्किलें बढ गई। अब अवसरों की कमी, कडी प्रतिस्पर्धा और तेजी से बदलती परिस्थितियों के चलते आदमी कई बार अपने आप को असमंजस की स्थिति में फंसा पाता है। अब अगर वह कोशिश करके जैसे-तैसे इस प्रभाव से उबर जाता है तब तो ठीकहै।  वरना वह धीरे-धीरे वह तनाव, हताशा और अंतत: डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।




इसमें कोई दो राय नहीं कि उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रभाव बढने के नाते भौतिकता की दौड में सफलता या विफलता ही किसी के सुख या दुख का आज सबसे बडा कारण है। लोगों के डिप्रेशन का शिकार होने का भी यही एक प्रमुख कारण है। लेकिन डिप्रेशन का यही एकमात्र कारण नहीं है। युवाओं के लिए किसी परीक्षा या प्रेम में विफलता, समाज में खुद को दूसरों की तुलना में कमजोर महसूस करना, अपने को समय के अनुरूप ढाल न पाना आदि के कारण भी लोग डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।


अवसाद या डिप्रेशन का तात्पर्य मनोविज्ञान के क्षेत्र में मनोभावों संबंधी दुख से होता है। डिप्रेशन' का मतलब नैराश्यभाव, या प्रकृति से तालमेल न बैठा पाना, यानी  जीवन से मोह ख़त्म हो जाना, जिंदगी में नकारात्मकता का बढ़ जाना, स्वयं से अनुकूलन में असमर्थता, पलायनोन्मुख होना या यूँ कहें -गाड़ी का पटरी से उतर जाना और जब ऐसा हो जाए तो उस व्यक्ति-विशेष के लिए सुख, शांति, सफलता, खुशी यहाँ तक कि रिश्ते - नाते सब बेमानी हो जाते हैं। इसे एक प्रकार से बीमारी माना जाता है। अधिकतर यह बीमारी अपने किसी इष्टतम व्यक्ति के खोने या प्रेम संबंध में धोखा खाने के कारण होता है। अवसाद की अवस्था में व्यक्ति स्वयं को लाचार और निराश महसूस करता है।  संबंधों में बेईमानी का परिचायक उसके द्वारा उग्र स्वभाव, गाली गलौज व अत्यधिक शंका करना इसमें शामिल होता है इस दौरान उसे सर्वत्र निराशा, तनाव, अशांति, अरुचि प्रतीत होती है। अवसाद के भौतिक कारण भी कई होते हैं। इनमें कुपोषण, आनुवांशिकता, बीमारी, मौसम, तनाव, नशा, अप्रिय स्थितियों में लंबे समय तक रहना, पीठ में तकलीफ आदि प्रमुख हैं। उनके अतिरिक्त अवसाद के ९ ० प्रतिशत रोगियों में नींद की समस्या होती है। मनोविश्लेषकों के अनुसार अवसाद के कई कारण हो सकते हैं। यह मूलत: किसी व्यक्ति की सोच या उसके मूल व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। अवसाद लाइलाज रोग नहीं है। इसके पीछे जैविक, आनुवांशिक और मनोसामाजिक कारण होते हैं। यही नहीं जैवरासायनिक असंतुलन के कारण भी अवसाद घेर सकता है। इसकी अधिकता के कारण रोगी आत्महत्या तक कर सकते हैं। इसलिए परिजनों को सजग रहना चाहिए। यदि परिवार का कोई सदस्य गुमसुम रहता है, अपने आप में खोया रहता है या अपना ज्यादातर समय अकेले में बिताता है, निराशावादी बातें करता है तो उसे तुरंत किसी अच्छे मनोचिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। उसे अकेले में न रहने दें। हँसाने की कोशिश करें।



मनोविश्लेषकों के अनुसार प्राकृतिक तौर पर महिलायें, पुरुषों की अपेक्षा अवसाद की शिकार अधिक बनती हैं। माना जाता है कि महिलाओं को अवसाद अवांछित दबावों के कारण जल्दी आ घेरता है। इसके विपरीत पुरुष अक्सर अपनी अवसाद की अवस्था को स्वीकार करने में संकोच करते हैं। मोटे अनुमान के अनुसार दस पुरुषों में एक जबकि दस महिलाओं में हर पाँच को अवसाद की आशंका रहती है।


मनोचिकित्सकों का कहना है कि शहरों की जनसंख्या में दस प्रतिशत लोग किसी ना किसी मानसिक रोग के शिकार हैं। इनमें डिप्रेशन के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं में डिप्रेशन के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।


अवसाद अक्सर दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर्स की कमी के कारण भी होता है। न्यूरोट्रांसमीटर्स दिमाग में पाए जाने वाले रसायन होते हैं जो दिमाग और शरीर के विभिन्न हिस्सों में तारतम्यता स्थापित करते हैं। इनकी कमी से भी शरीर की संचार व्यवस्था में कमी आती है और व्यक्ति में अवसाद के लक्षण दिखाई देते हैं। इस तरह का अवसाद आनुवांशिक होता है। अवसाद के कारण निर्णय लेने में अड़चन, आलस्य, सामान्य मनोरंजन की चीजों में अरुचि, नींद की कमी, चिड़चिड़ापन या कुंठा व्यक्ति में दिखाई पड़ते हैं। अवसाद के कारणों में चिंता एक प्रमुख कारक है।


 अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद यह दावा किया है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार सकारात्मक सोच का अभ्यास करता है, तो वह उसके डिप्रेशन या अवसाद की स्थिति का एकमात्र इलाज हो सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ फैमेली फिजिशियन का कहना है कि लोगों को नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए। न ही विफलता के भय को लेकर चिंतित रहना चाहिए। हमेशा दिमाग में सकारात्मक सोच रखना चाहिए जो होगा अच्छा होगा।  हालाँकि मंदी और कॉम्पटीशन के दौर में डिप्रेशन अब युवाओं को भी अपना शिकार बनाने लगा है इसलिए कोशिश यह रखनी चाहिए कि आप खुशनुमा पलों की तलाश करें और सकारात्मक सोच रखें। इससे बचने के उपायों में व्यस्त रहकर मस्त रहना, अपने लिए समय निकालना, संतुलित आहार सेवन और सामाजिक मेलजोल बढ़ाना मूल उपाय हैं।

 

किसी भी अवसादग्रस्त आदमी के साथ एक चरण में जा कर ऐसा होता है कि उसे अपने चारों ओर की अन्य सारी आवाजें सुनाई देना बंद हो जाती है। वह जैसे खुद में ही कैद हो जाता है। किसी और के लिए उसके अंदर कोई स्थान नहीं रह जाता है। खुद से ही सवाल-जवाब करता है और इस प्रक्रिया में यदि कोई एक चीज उसके दिमाग में गूंजती है, जिसके गुंफन में वह फंस सा जाता है, वह है मृत्यु की प्रबल प्रेरणा (death drive) के गहरे सन्नाटे की गूंज। आदमी की आत्मलीनता का एक नकारात्मक विकास। इस कामना की उत्तेजना में वह अजीबो-गरीब कल्पनाओं में डूबता चला जाता है, अपने अवचेतन को, अर्थात् अपने अस्तित्व को ही तुच्छ करता हुआ उससे खेलने लगता है। उसे किसी अन्य की ओर ध्यान न देने के लिये मजबूर करता है। इस प्रकार वह अपनी इस दृष्टि से खुद को अंधा बना लेता है, अगल-बगल का कुछ भी देखने से इंकार करता है।


भारत में बढ़ते आत्महत्या के मामले


मनोचिकित्सकों का कहना है कि मनोरोगी को दुनिया बेकार लगने लगती है। दिमाग में चलती उटपंटाग सोच उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर देती है। यहीं कारण है कि आत्महत्या के मामले में लगातार तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, 7.5% भारतीयों को किसी न किसी तरह की मानसिक बीमारी है और उनमें से केवल 70% लोगों को ही इलाज मिल पाता है। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की लगभग 20% आबादी का मानसिक स्वास्थ्य 2020 में ठीक नहीं होगा। सिर्फ 4000 विशेषज्ञों के भरोसे इतनी बड़ी संख्या में मानसिक बीमारी से निजात नहीं पायी जा सकती है। 



 नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एक करोड़ से अधिक मनोरोग के शिकार हैं। यह संख्या दिन ब दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। अक्सर लोग झाड़-फूंक वालों के पास रोगी को इलाज के लिए ले जाते हैं। यह  मनोरोगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  इसको देखते हुए पिछले दिनों हर चिकित्सक को मनोरोगियों के इलाज के लिए ट्रेनिंग दी गई थी।


अवसाद के प्रकार


प्रमुख अवसादग्रस्तता विकार (Major Depressive Disorder)


मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर ये अवसाद लगभग सभी लोगों में देखा जाता है। जब आप लंबे समय तक उदास रहते हैं या आपका अपने काम में मन नहीं लगता है तो इसे मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर के नाम से पुकारा जाता है। यदि आपको 2 सप्ताह से अधिक समय तक ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको इस प्रकार का अवसाद हो सकता है।


लगातार अवसादग्रस्तता विकार (Persistent depressive disorder)


इस तरह के अवसाद को एक बीमारी के रूप में जाना जाता है।  परसिस्टेंट डिप्रेसिव डिसऑर्डर को डिस्टीमिया के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के अवसाद  के लक्षण कम से कम दो महीने या उससे भी अधिक समय तक रहता है। ऐसा होने पर लोग अपने आप को बहुत ज्यादा उदास महसूस करते हैं। यदि इस पर जल्दी ध्यान नहीं दिया गया तो यह उनके लिए कोई बड़ी समस्या बन सकता है।


गहरा अवसाद (Manic depression) 


गहरा अवसाद  (मैनिक डिप्रेशन) जिसे कभी-कभी बियोपोलर डिसऑर्डर के नाम से भी जाना जाता है। यह आदमी के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।  जिससे आदमी की मनोदशा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और ऊर्जा में कमी महसूस होती है। व्यक्ति हमेशा सोच में डूबा रहता है। उसके व्यवहार में बदलाव आ जाता है।  नींद में कमी हो जाती है। इस तरह के अवसाद में उदासीनता भी पैदा होती है। व्यक्ति के ज्यादा समय तक इस अवसाद में  घिरे रहने से उसके मन में आत्महत्या का विचार पनप सकता है।


बिछङने का सदमा (Postpartum Depression)


ऐसा ज्यादातर छोटे बच्चों के साथ होता है वह बहुत ज्यादा रोते हैं। ऐसा उनके ड्रामेटिक हार्मोनल में बदलाव की वजह से होता है। इस प्रकार का अवसाद महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है।  पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हर सात में से एक महिला होती है। जब गर्भवती महिला में यह लक्षण पाया जाता है तो उसके होने वाले बच्चे में भी इसके लक्षण पाए जाने की संभावना अधिक होती है ।


मौसमी उत्तेजित विकार (Seasonal Affective Disorder)


सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD)के नाम  से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह मौसम के बदलाव से संबंधित होता है। जिन लोगों को यह अवसाद होता है। वे प्रत्येक वर्ष लगभग एक ही समय पर इस लक्षण का शिकार होते हैं। कई लोगों को ये समस्या सर्दियों के मौसम में ज्यादा होती है तो कुछ को बारिश के मौसम में ये समस्या होती है।अगर हम मौसमी उत्तेजित विकार की बात करें तो  बहुत से लोगों को वसंत या गर्मियों में यह समस्या ज्यादा होती है। इस अवसाद के होने पर निराशा, थकान, और किसी भी काम में रुचि ना होना या चिड़चिड़ापन महसूस होता है।


असामान्य अवसाद (Atypical Depression)


आपने इस अवसाद के बारे में अभी तक नहीं सुना होगा। आपको पता होना चाहिए कि ज्यादातर लोग इस प्रकार के अवसाद के शिकार होते हैं। इस अवसाद के होने पर अवसादग्रस्त  व्यक्ति अधिक भोजन करता है, बहुत अधिक सोता है। लेकिन उस व्यक्ति को कभी भी यह महसूस नहीं होता कि वह अवसाद से ग्रसित है। इन लक्षणों के आधार पर, आप एटिपिकल डिप्रेशन की पहचान कर सकते हैं।  वर्तमान में इसे एटिपिकल फीचर्स के साथ डिप्रेसिव डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है।



डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है जिसका शुरुआती दौर में तो शरीर पर कोई असर नहीं दिखता, लेकिन धीरे-धीरे यह आदमी के पूरे व्यक्तित्व पर छा जाती है और उसे नष्ट कर देती है। फिर इसका असर शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर भी पडने लगता है और अंतत: इसका शिकार व्यक्ति जीवन से निराश होकर आत्महत्या तक कर बैठता है। इसलिए यह जरूरी है कि पहले तो ऐसे उपाय अपनाए जाएं जिससे इसका शिकार ही न होना पडे। इसके बावजूद अगर कभी हो ही जाएं तो इसके उपचार की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। आइए जानें पांच ऐसे उपाय जो आपको डिप्रेशन का शिकार होने से बचा सकते हैं।


व्यस्त रहें, मस्त रहें



जब भी आप किसी कारण से उदासी की ओर बढें या आपको कोई नकारात्मक भावना घेर रही हो तो सबसे पहला काम यह करें कि उस विषय पर सोचना ही छोड दें। इसका सबसे बढिया तरीका यह है कि आप इतने व्यस्त हो जाएं कि उस तरफ ध्यान ही न जाए। लगातार ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपके लिए प्रेरणादायक साबित हों, आप उन्हें पसंद करते हों। जिन्हें करने में आपको मजा आए। उदाहरणार्थ - किताबें पढना, संगीत सुनना, खेलकूद, लिखना आदि इसी तरह की क्रियाएं। 



अंधेरे से बचें


यह तो आपने महसूस ही किया होगा कि प्रकाश की उपस्थिति में नींद आसानी से नहीं आती है। जबकि अंधेरे में इसके लिए कोई खास कोशिश नहीं करनी पडती है। ऐसा क्यों होता है, कभी सोचा है आपने। दरअसल इसकी वजह एक हार्मोन है। मेलाटोनिन नाम का यह हार्मोन हमें आलस्य, उदासी, चिडचिडेपन, अनमनेपन या हताशा की ओर ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है। जब आप सामान्य स्थितियों में सोना चाहते हैं तब सबसे पहले तो यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है। फिर यह आपको पहले सुस्ती, फिर शांति और इसके बाद नींद में ले जाता है, लेकिन जब आप चिंता या तनाव से ग्रस्त होते हैं तो यही मेलोटेनिन आपको निराशा की भावना से भरने लग जाता है। जहां सामान्य स्थितियों में यह आपको शांति और राहत देता है, वहीं तनाव की स्थिति में यह आपके भीतर अनावश्यक रूप से बेचैनी, आशंकाएं, भय और हताशा उत्पन्न करता है। इसलिए जब आप डिप्रेशन का शिकार खुद को महसूस कर रहे हों तो कभी भी अंधेरे में न रहें। पूरे प्रकाश में रहें। बल्कि कोशिश यह करें कि ऐसी जगह रहें जहां भरपूर प्राकृतिक प्रकाश हो। यानी घर में बैठे या लेटे रहने के बजाय बाहर निकलकर घूमें-टहलें।


अपने लिए समय निकालें



व्यस्त रहने का अर्थ बिल्कुल यह नहीं है कि आप अपने आपको भूल जाएं। अपने व्यावसायिक या पारिवारिक कामकाज करते हुए अपने स्वास्थ्य का भी पूरा खयाल रखें। साथ ही अपने रचनात्मक शौक भी पूरे करते रहें। कभी मधुर संगीत सुनें या अपनी पसंद की किताबें पढें। चाहें तो कहीं घूम आएं। या जो कुछ भी आपका शौक हो उसे पूरा करें। हां, शौक पूरा करते समय यह जरूर ध्यान रखें कि आपका शौक रचनात्मक हो। कोई ऐसा शौक पूरा करने की कोशिश न करें, जो आपकी ऊर्जा को नकारात्मक दिशा दे। 


नहाने में वक्त थोडा ज्यादा लगाएं। हो सके तो देर तक शॉवर के नीचे बैठें। इससे ताजगी मिलेगी। जरूरत महसूस हो तो थकान मिटाने के लिए मसाज भी करा सकते हैं। इससे आपको शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और जब शरीर तनावमुक्त होगा तो मन के तनावमुक्त होने के मार्ग खुलेंगे। इसलिए डिप्रेशन को दूर भगाने के लिए मौज-मस्ती जरूरी है।




संतुलित आहार लें



डिप्रेशन मूल रूप से हमारी मानसिक स्थिति की वजह से होता है और मन बहुत हद  तक आपके शरीर के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। कहते हैं कि '' स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है।'' इसलिए शरीर स्वस्थ बनाये रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसी स्थिति में नशीले द्रव्य का सेवन तो बिल्कुल ही न करें। बहुत ज्यादा मीठी चीजों को खाने से भी बचें। चीनी और कैफीन या एल्कोहॉल थोडी देर के लिए तो आपके ऊर्जा के स्तर को बढाती जरूर हैं, लेकिन बाद में ये चीजें आपको तनाव और हताशा की ओर ले जाती हैं। इसलिए ऐसी चीजों से परहेज करें।



मेलजोल बढाएं



यह तो आप जानते ही हैं कि अकेलापन अपने आपमें कई रोगों की जड़ है। अकेलापन दो स्थितियों में भाता है। एक तो तब, जब आप कोई ऐसा रचनात्मक कार्य करना चाहें जिसमें पूरी एकाग्रता और शांति की जरूरत हो और दूसरी तब, जब आप लोगों के सवालों से बचना चाहते हों। लेकिन दूसरी स्थिति में अकेले कभी न रहें। क्योंकि यह अकेलापन जिंदगी से पलायन तक के लिए मजबूर कर सकता है। जबकि अगर आप समाज में लोगों के सानिध्य में रहेंगे तो लोगों के सवालों के साथ - साथ आपको अपने कई तरह के शंकाओं के जवाब भी मिलने के आसार रहते हैं। इसलिए अकेलेपन से बचें। लोगों से मिले-जुलें, खुशहाल और मस्त रहें।



डिप्रेशन के लक्षण :-


1. लगातार उदासी से घिरे रहना। बेचैनी महसूस करना। किसी न किसी वजह से मनोदशा खराब रहना। किसी काम में मन न लगना। 

2. जिंदगी से ना उम्मीद होना। घोर निराशा।

3. अपराध बोध होना, जिंदगी को बोझ मानना और मनपसंद काम न कर पाने की लाचारी महसूस करना।

4. पसंदीदा कामों में रुचि न रहना।

5. शरीर ऊर्जाहीन महसूस करना। हर वक्त थका - थका महसूस करना।  

6. नींद न आना। सुबह जल्दी नींद खुल जाना या बहुत ज्यादा नींद आना।

7. भूख कम लगने से लगातार वजन गिरना। जरूरत से ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ जाना।

8. मन में आत्महत्या का ख्याल आना। खुदकुशी की कोशिश करना। 



उपरोक्त लक्षण यदि क्षणिक हो तो उसे स्वाभाविक या व्यावहारिक मानना चाहिए।  किंतु ऐसी मनःस्थिति और मानसिकता लगातार बनी रहती है तो इसके परिणाम निश्चित तौर पर घातक हो सकते हैं। यह प्रतिकूलता बीमारी और विकृति को जन्म देती है। व्यक्ति जीवन तक को नकार सकता है।  ऐसा व्यक्ति समाज के साथ-साथ स्वयं से भी कटने लगता है।



'डिप्रेशन' का कारण वातावरण परिस्थिति, स्वास्थ्य, सामर्थ्य, संबंध या किसी घटनाक्रम से जुड़ा हो सकता है। शुरुआत में व्यक्ति को खुद नहीं मालूम होता, किंतु उसके व्यवहार और स्वभाव में धीरे -धीरे  परिवर्तन आने लगता है। कई बार अतिरिक्त चिड़चिड़ापन, अहंकार, कटुता या आक्रामकता अथवा नास्तिकता, अनास्था और अपराधबोध अथवा एकांत में रहने की प्रवृत्ति पनपने लगती है या फिर व्यक्ति नशे की ओर उन्मुख हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम किसी मनोचिकित्सक से संपर्क करें। व्यक्ति को खुशहाल वातावरण दें। उसे कभी भी अकेला न छोड़ें तथा उसके बारे में ज्यादा मीन मेख न निकालें। उसकी रुचियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, उसमें आत्मविश्वास जगाएँ और डिप्रेसन या अवसाद  का कारण जानने का प्रयत्न करें।


अभी तक यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सकता है कि वास्तव में अवसाद किस वजह से होता है। माना जाता है कि इसमें कई चीज़ों की अहम भूमिका होती है। ज़िंदग़ी के कई अहम पड़ाव हैं जैसे- किसी नज़दीक़ी की मौत, नौकरी चले जाना या शादी का टूट जाना, आम तौर पर अवसाद की वजह बनते हैं। 


इसके साथ ही अगर आपके मन में हर समय कुछ बुरा होने की आशंका रहती है तो इससे भी अवसाद में जाने का ख़तरा बना रहता है।  इसके कारण लोग सोचते रहते हैं कि ''मैं तो हर चीज़ में विफल हूँ।'' 


कुछ मेडिकल कारणों से भी लोगों को अवसाद होता है, जिनमें से एक है थायरॉयड का कम सक्रिय होना।  कुछ दवाओं के साइड इफ़ेक्ट्स में भी अवसाद हो सकता है। इनमें ब्लड प्रेशर कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएँ शामिल होती हैं। 


इतना ही नहीं अवसाद बिना किसी ख़ास कारण के भी हो सकता है। यह धीरे-धीरे आपके मन में घर कर लेता है और आप इससे बाहर निकलने की बजाय उसी में डूबे रहते हैं।  


अवसाद के लिए दिमाग़ के रसायन किस तरह की भूमिका निभाते हैं, इसके बारे में अभी तक पूरी तरह से नहीं समझा जा सका है। लेकिन ज़्यादातर विशेषज्ञ यह बात मानते हैं कि यह सिर्फ़ दिमाग़ में किसी तरह के असंतुलन की वजह से ही नहीं होता है। 


अवसाद किसे हो सकता है?


एक शब्द में कहें तो यह किसी को भी हो सकता है।  


शोध से पता चलता है कि इसके पीछे कोई आनुवांशिक वजह भी हो सकती है।  कुछ लोग जब चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहे होते हैं तो उनके अवसाद में जाने की आशंका अधिक बनी रहती है।
जिन परिवारों में अवसाद का पुराना इतिहास रहा हो उस परिवार के लोगों में अवसाद की स्थिति में जाने की संभावना ज़्यादा होती है। इसके अलावा गुणसूत्रों में होने वाले कुछ आनुवांशिकीय बदलावों के कारण भी अवसाद हो सकता है।  इससे लगभग चार प्रतिशत लोग प्रभावित होते हैं। 


दवाओं की भूमिका


दिमाग़ में रसायन जिस तरह काम करता है एंटी डिप्रेसेंट्स उसे प्रभावित करता है।  मगर इन रसायनों की अवसाद में क्या भूमिका होती है अभी तक यह पूरी तरह समझी नहीं जा सकी है और एंटी डिप्रेसेंट्स सबके लिए काम भी नहीं करते हैं। 


दिमाग़ में न्यूरोट्रांसमिटर जिस तरह काम करते हैं उसका संतुलन भी अवसाद के चलते बिगड़ जाता है।  ये रासायनिक संदेशवाहक होते हैं जो कि न्यूरॉन्स यानी दिमाग़ की कोशिकाओं के बीच संपर्क क़ायम करते हैं। 


न्यूरोट्रांसमिटर जो संदेश भेजते हैं उन्हें अगले न्यूरॉन में लगे रेसेप्टर ग्रहण करते हैं। कुछ रेसेप्टर किसी ख़ास न्यूरोट्रांसमिटर के प्रति ज़्यादा संवेदनशील हो सकते हैं या फिर असंवेदनशील हो सकते हैं।
एंटी डिप्रेसेंट्स, मूड बदलने वाले न्यूरोट्रांसमिटर्स का स्तर धीरे-धीरे करके बढ़ाते हैं। सेरोटॉनिन, नॉरपाइनफ़्राइन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमिटर्स इसमें शामिल हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोगों को ये दवाएँ कुछ हफ़्तों तक लेनी पड़ती हैं और उसके बाद ही इसका असर दिखना शुरू होता है।
एंटी डिप्रेसेंट दवाएँ सबसे पहले सन् 1950 में बनी थीं और कुल चार तरह के एंटी डिप्रेसेंट्स हैं।  ये रसायन मस्तिष्क को अलग - अलग तरीक़ों से प्रभावित करते हैं। 


सबसे आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एंटी डिप्रेसेंट सेरोटॉनिन का स्तर दिमाग़ में बढ़ा देता है। इसके अलावा सेरोटॉनिन और नॉरएड्रीनेलिन री-अपटेक इनहिबिटर्स यानी एसएनआरआई नए एंटी डिप्रेसेंट हैं जो नॉरपाइनफ़्राइन को निशाना बनाते हैं। 


ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और मोनोएमाइन-ऑक्सिडेज़ इनहिबिटर्स पुराने एंटी डिप्रेसेंट्स हैं और आम तौर पर इस्तेमाल नहीं होते हैं क्योंकि उनमें साइट इफ़ेक्ट्स बहुत होते हैं। 


एंटी डिप्रेसेंट्स अवसाद के कुछ लक्षणों में तो आराम पहुँचाते हैं मगर वे उसकी मूल वजह पर असर नहीं करते।  यही वजह है कि दवाइयां बाक़ी अन्य वैकल्पिक उपचारों के साथ इस्तेमाल की जाती हैं अकेले नहीं। 


अवसाद: बचने के तरीक़े


1. नींद को नियमित रखना।
2. संतुलित और पौष्टिक भोजन करना और समय पर खाना।
3. तनाव तो हर किसी को होता है लेकिन इसे कम कैसे रखा जाय इसके बारे में प्रयास करना चाहिए।
4. महत्वाकांक्षा को उतना ही रखना जितना हासिल करना आपकी क्षमता में हो।
5. परिवार के सदस्यों के जीवंत संबंध बनाये रखना।
6. अपने पसंदीदा कार्य में व्यस्त और मस्त रहना



यह लेख आत्महत्या को बढ़ावा नहीं देता है न ही खौफ पैदा करने के लिए लिखा गया है। इस लेख में लेखक के विचार पूरी तरह से निजी हैं। 



नोट :  --  कृपया नीचे टिप्पणी में अपने विचार साझा करें । 

जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।


After the suicide of Volunteer actor Sushant Singh Rajput, once again the question has arisen as to what is the reason why man takes steps like suicide even after everything of fame and fame.
The biggest cause of suicide is mental stress or depression. Scientific understanding of other mental illnesses including depression has not been developed yet in India. The victim of depression can be rich - poor, old, child, young man, man and woman.
According to a study, the majority of people who commit suicide already notice differences in their behavior a few weeks. However, in some cases momentary impulse kills life. But, even in such cases, just before suicide, a certain type of symptom like stress, anxiety or frustration is definitely visible.
Most of the suicides of Vollywood are due to depression, in the same episode, there is also the suicide of Vollywood actor Sushant Singh Rajput. However, the real cause of suicide has not been revealed yet. The police is investigating In this context, today we will discuss about depression in this article in detail.
Due to changing lifestyles, food, competition, stress, gutkha and alcohol, consuming substances like drugs, sleep deprivation etc., people are suffering from mental diseases. These mental diseases have profoundly affected their own lives as well as the lives of their families.
This is a period of change and that too at a very fast pace. Especially in India, in the last two decades, due to the impact of economic liberalization and globalization, the wide-ranging changes in the way of living, thinking and social values ​​and beliefs have surprised anyone. Enough to give. In the process of change, those who got their steps with time became successful, but for those who failed in it, the difficulties increased. Now due to lack of opportunities, stiff competition and rapidly changing circumstances, many times people find themselves in a state of confusion. Now if he tries to overcome this effect somehow, then it is fine. Otherwise he gradually becomes a victim of stress, frustration and eventually depression.





There is no doubt that as the influence of consumerist culture increases, success or failure in the race of materiality is the biggest reason for one's happiness or sorrow today. This is also a major reason for people becoming victims of depression. But this is not the only cause of depression. Failure of any test or love for the youth, feeling weak in the society compared to others, not being able to adapt to the times etc. can also cause depression.

Depression or depression refers to the sadness of emotions in the field of psychology. Depression 'means disharmony, or inability to be in harmony with nature, that is, the loss of attachment to life, the increase of negativity in life, the inability to adapt to oneself, the exodus, or say - derailment of the vehicle and when so If it happens, happiness, peace, success, happiness, even relationships - for that person-person, all become meaningless. It is considered a type of disease. Mostly this disease is caused by the loss of one's optimal person or being deceived in a love affair. In the state of depression, the person feels helpless and depressed. It involves dishonest temperament, abusive speech and excessive suspicion of dishonesty in the relationship. During this time he feels despair, tension, unrest, anorexia. The physical causes of depression are many. Malnutrition, heredity, disease, weather, stress, intoxication, prolonged stay in unpleasant conditions, backache, etc. are prominent among them. In addition, 90 percent of depression patients have sleep problems. According to psychoanalysts, depression can have many causes. It basically depends on a person's thinking or his basic personality. Depression is not an incurable disease. There are biological, genetic and psychosocial reasons behind it. Not only this, depression can also be caused due to biochemical imbalance. Due to its excess, patients can even commit suicide. Therefore, family members should be aware. If a family member stays aloof, lost in himself or spends most of his time alone, talking pessimistic, then he should be taken to a good psychiatrist immediately. Do not let him be alone. Try to laugh


According to psychoanalysts, women are naturally more prone to depression than men. Depression is believed to surround women early due to unwanted pressures. Conversely men are often hesitant to accept their state of depression. According to rough estimates, one in ten men, while every five in ten women are prone to depression.


Psychiatrists say that ten percent of the city's population are suffering from some form of mental illness. Depression cases are increasing rapidly among them. Cases of depression among the youth are coming out more.

Depression is also often caused by a lack of neurotransmitters of the brain. Neurotransmitters are chemicals found in the brain that establish constellation in various parts of the brain and body. Their deficiency also reduces the body's circulatory system and causes symptoms of depression in a person. This type of depression is genetic. Difficulties in decision-making due to depression, laziness, anorexia, lack of sleep, irritability or frustration in general entertainment are seen in a person. Anxiety is a major factor in the causes of depression.

 Some US scientists, after extensive research, have claimed that if a person continuously practices positive thinking, it may be the only treatment for his depression or depression. The American Academy of Family Physicians says that people should not think negatively. Nor should you be worried about the fear of the boat. Always keep positive thinking in mind which will be good. However, in the era of depth and competition, depression is now taking the youth as its victim, so try that it should be kept that you look for happy moments and keep positive thinking. The basic measures to avoid this are staying busy, staying busy, taking time for yourself, eating a balanced diet and increasing social interaction.

Going into a phase with any depressed man is such that he stops hearing other noises around him. He is imprisoned like himself. There is no place left for anyone else. He questions himself and in the process, if anything resonates in his mind, in which he is trapped in a cave, he is echoing the deep silence of the strong motivation of death (the death drive). A negative development of man's self-consciousness. In the excitement of this desire, he drowns in strange fantasies, playing with his subconscious, that is, despising his own existence. Forces him not to pay attention to any other. Thus, he blinds himself with his vision, refuses to see anything in the side.

Increasing suicide cases in India

Psychiatrists say that the psychologist finds the world useless. The mind-boggling thinking forces him to commit suicide. This is the reason that the number of suicides is steadily increasing.

According to the World Health Organization's 2019 report, 7.5% of Indians have some form of mental illness and only 70% of them get treatment. The same report also said that mental health of about 20% of India's population will not recover in 2020. Such a large number of mental illness cannot be eradicated by just 4000 experts.


 According to the report of the National Mental Health Program, there are more than one crore psychiatrists in India. This number is increasing day by day. Often people take the patient to the treatment near scrubbers. This can prove dangerous for the practitioner. In view of this, every doctor was trained to treat psychologists in the past.


Type of dip


Major depressive disorder (major depressive disorder)

Major Depressive Disorder This depression is seen in almost all people. When you are depressed for a long time or do not feel like doing your work, then it is called as Major Depressive Disorder. If you see such symptoms for more than 2 weeks, you may have this type of depression.


Chronic depressive index (Chronic depressive disorder)

This type of depression is known as a disease. Persistent depressive disorder is also known as dysthymia. Symptoms of such depression last for at least two months or even longer. When this happens people feel very sad about you. If this is not taken care of quickly, it can become a big problem for them.


Deep depression (manic depression)


Deep depression (manic depression) which is also sometimes known as Beopolar disorder. It affects the mental health of man. Due to which there is extreme fluctuation in mood and loss of energy. The person is always engrossed in thinking. His behavior changes. There is a decrease in sleep. This type of depression also creates apathy. Being surrounded by this depression for a long time can cause thoughts of suicide in his mind.


Laying shock (postpartum depression)


This happens to most young children, they cry a lot. This is due to changes in their Dramaticromonal. This type of depression is more common in women. One in every seven women is a victim of postpartum depression. When this symptom is found in a pregnant woman, then it is more likely to occur in the child.



Seasonal excuse (seasonal affective disorder)


It is becoming clear from the name of Seasonal Affective Disorder (SAD) that it is related to the change of seasons. People who have this depression. They suffer from this symptom at about the same time each year. Many people have this problem more in the winter season, while some have this problem in the rainy season. If we talk about seasonal affective disorder, many people have this problem more in the spring or summer. Depression, fatigue, and lack of interest in any work or irritability are felt when this depression occurs.


Atypical Depression


You may not have heard of this depression yet. You should know that most people suffer from this type of depression. When this depression occurs, the depressed person eats more, sleeps a lot. But that person never realizes that he is suffering from depression. Based on these symptoms, you can identify atypical depression. Currently it is also known as a depressive disorder with atypical features.


Depression is a condition that does not have any effect on the body in the initial stages, but gradually it overwhelms and destroys the entire personality of the man. Then it starts to affect the physical and mental health as well and finally the victim becomes frustrated with life and commits suicide. Therefore, it is important that such measures are adopted first so that it does not have to be a victim. Despite this, if it happens at any time, then the process of its treatment should start immediately. Let us know five ways that can save you from being a victim of depression.

Keep busy stay cool


Whenever you move towards sadness due to some reason or you are having a negative feeling, then the first thing to do is to stop thinking about that subject. The best way to do this is to become so busy that you do not pay attention to it. Constantly engage in activities that prove to be inspiring for you, you like them. Which you enjoy doing. For example - reading books, listening to music, playing, writing etc. similar actions.


Avoid the dark

You must have realized that sleep does not come easily in the presence of light. Whereas in the dark, no special effort is required for this. Have you ever thought why this happens? Actually, it is due to a hormone. This hormone called melatonin is responsible for leading us to laziness, sadness, irritability, heartlessness or frustration. When you want to sleep under normal conditions, first of all it lowers your body temperature. Then it first takes you to lethargy, then peace and then to sleep, but when you are suffering from anxiety or stress then this melotenin starts filling you with feelings of despair. While it gives you peace and relief in normal conditions, in situations of stress it creates unnecessary anxiety, apprehensions, fears and frustration within you. So when you are feeling yourself as a victim of depression, never live in darkness. Stay in full light. Rather, try to live in a place where there is plenty of natural light. That is, instead of sitting at home or lying down, go out for a walk.


Take time for yourself


Being busy does not at all mean that you forget yourself. Take good care of your health while doing your professional or family work. Also, keep fulfilling your creative hobbies. Never listen to sweet music or read books of your choice. If you want to roam somewhere. Or complete whatever is your hobby. Yes, while completing your hobby, make sure that your hobby is creative. Do not try to fulfill a hobby that gives negative direction to your energy.

Put more time in the bath If possible, sit under the shower for a long time. This will give freshness. If you feel the need, you can also massage to eliminate fatigue. This will relieve you from physical stress and when the body is relaxed, then the path of the mind will be relaxed. Therefore, to overcome depression, fun is necessary.



Eat a balanced diet


Depression is basically due to our mental state and mind depends to a large extent on the health of your body. It is said that "Healthy mind resides in a healthy body". Therefore, a balanced and nutritious diet is the most important to keep the body healthy. In such a situation, do not consume any substance at all. Avoid eating too many sweet things. Sugar and caffeine or alcohol may increase your energy levels for a short time, but later these things lead you to stress and frustration. Therefore, avoid such things.

Increase interaction


You already know that loneliness is the root of many diseases in itself. Loneliness is pleasing in two situations. One is when you want to do something constructive that requires complete concentration and peace and secondly when you want to avoid people's questions. But never be alone in another situation. Because this loneliness can force you to migrate from life. Whereas if you will be in the company of people in the society, then along with the questions of the people, you are likely to get answers to your many doubts. So avoid loneliness. Meet people, be happy and cool.


symptoms of depression :-


1. To be constantly surrounded by sadness. feel anxious. Poor mood due to some reason. Not interested in anything.
2. No expectation from life. Utter disappointment.
3. To feel guilt, to consider life as a burden and to feel helpless for not doing the desired work.
4. Lack of interest in favorite works.
5. Feeling body energyless. Feeling tired all the time.
6. Sleeplessness. Early morning sleepiness or excessive sleepiness.
7. Constant weight loss due to loss of appetite. Excess food increases obesity.
8. Mindfulness of suicide. Trying to commit suicide.


If the above symptoms are transient then it should be considered natural or practical. But if such a state of mind and mindset remains constant, its consequences can definitely be fatal. This adversity leads to disease and deformity. A person can deny even life. Such a person starts getting disconnected from society as well as himself.



The cause of 'depression' may be related to environment, health, strength, relationship or any event. Initially, the person does not know himself, but his behavior and nature gradually change. Many times additional irritability, arrogance, bitterness or aggression or atheism, indifference and guilt or a tendency to live in solitude or a person becomes oriented towards intoxication. In such a situation, it is important that we contact a psychiatrist. Give the person a happy atmosphere. Never leave him alone and don't make too much of him. His interests should be encouraged, instill confidence in him and try to find the cause of depression or depression.


It is not yet clear what exactly causes depression. It is believed that many things have an important role in it. There are many important stages of life, such as death of a close, loss of job or marriage, usually cause depression.

With this, if there is a possibility of something bad happening in your mind at all times, then there is a danger of going into depression. Because of this people keep thinking that "I have failed in everything".

People also have depression due to some medical reasons, one of which is less active thyroid. Depression can also occur in the side effects of some medicines. These include some medicines used to lower blood pressure.

Not only this, depression can also happen without any specific reason. It slowly settles in your mind and you are immersed in it instead of getting out of it.

The role of brain chemistry for depression is not yet fully understood. But most experts agree that this is not just due to any imbalance in the brain.

Who can have depression?

In a word, it can happen to anyone.

Research suggests that there may be a genetic reason behind it. Some people are more likely to go into depression when they are going through challenging times.
People in families with a chronic history of depression are more likely to go into depression. In addition, some genetic changes in chromosomes can also cause depression. About four percent of the people are affected by it.

Role of drugs

Anti depressants affect the way the chemical works in the brain. But what is the role of these chemicals in depression, it is still not fully understood and anti depressants do not work for everyone.

Depression also worsens with the way neurotransmitters work in the brain. These are chemical messengers that facilitate contact between neurons, ie brain cells.

The messages that the neurotransmitters send receive the receptors in the next neuron. Some receptors may be more sensitive to specific neurotransmitters or may be insensitive.
Anti depressants gradually increase the level of mood-altering neurotransmitters. Neurotransmitters such as serotonin, norepinephrine, and dopamine are included in this. This is the reason that most people have to take these medicines for a few weeks and only then it starts showing its effect.
Anti depressant medicines were first formulated in 1950 and there are a total of four types of anti depressants. These chemicals affect the brain in different ways.

The most commonly used anti depressant increases serotonin levels in the brain. In addition, serotonin and noradrenalin re-uptake inhibitors, or SNRIs, are new anti-depressants that target norepinephrine.

Tricyclic antidepressants and monoamine-oxidase inhibitors are chronic anti-depressants and are not commonly used because they have a lot of site effects.

Anti depressants provide relief in some symptoms of depression but they do not affect its root cause. This is the reason why medicines are used alone with other alternative treatments alone.

Depression: Survival Methods

1. Keep sleep regular.
2. Eating balanced and nutritious meals and eating on time.
3. Stress is there for everyone, but how to keep it low should try.
4. Keep the ambition as it is in your ability to achieve it.
5. Maintaining lively relationships of family members.

6. Staying busy and busy with your favorite work



This article does not promote suicide nor has it been written to create fear. The views of the author in this article are completely personal.

Note: - Please share your thoughts in the comments below.



The more you learn from me, the more I learn from you.