कोविड-19 महामारी (COVID19 pandemic) के बीच एक राहत भरी खबर है। इंग्लैंड के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि, सस्ती और हर जगह मिलने वाली दवा डेक्सामेथासोन कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। उनका दावा है कि डेक्सामेथासोन नामक स्टेराइड के इस्तेमाल से गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मृत्यु दर एक तिहाई तक घट गयी. मंगलवार को नतीजों की घोषणा की गयी और जल्द ही अध्ययन को प्रकाशित किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इस ख़बर की पुष्टी की है , और यूनाइटेड किंगडम के शोधकर्ताओं, डाक्टरों ,अस्पतालों और मरीजों का इस शोध के लिए अभिनंदन किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि शोधकर्ताओं ने डेक्सामेथासोन के क्लीनिकल परीक्षण के प्रारंभिक परिणामों को साझा किया है और संगठन आने वाले दिनों में इस पर विस्तृत रूप से विश्लेषण की उम्मीद करता है।

रिसर्चर्स की स्टडी के अनुसार, सख्ती से जांच करने और औचक तौर पर 2104 मरीजों को दवा दी गयी और उनकी तुलना 4321 मरीजों से की गयी, जिनकी साधारण तरीके से देखभाल हो रही थी, उन्हें यह दवा नहीं दी गई थी। दवा के इस्तेमाल के बाद श्वसन संबंधी मशीनों (वेंटिलेटर)
के साथ उपचार करा रहे मरीजों की मृत्यु दर 35 प्रतिशत तक घट गयी। जिन लोगों को ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही थी, उनमें भी मृत्यु दर 20 फीसदी कम हो गयी। ब्रिटेन के विशेषज्ञों का कहना है कि कम मात्रा में इस दवा का उपयोग कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी की तरह सामने आया है।
डेक्सामेथासोन 1960 के दशक से गठिया और अस्थमा के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा है। कोरोना के जिन मरीज़ों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है, उनमें से आधे नहीं बच पा रहे हैं इसलिए इस जोखिम को एक तिहाई तक कम कर देना वाक़ई में काफ़ी बड़ी कामयाबी है।
शोधकर्ताओं का अनुमान है कि अगर इस दवा का इस्तेमाल ब्रिटेन में संक्रमण के शुरुआती दौर से ही किया जाता तो क़रीब पाँच हज़ार लोगों की जान बचाई जा सकती थी। चूंकि यह दवा बहुत ही सस्ती है, इसलिए ग़रीब देशों के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकती है।
कोरोना के क़रीब 100 मरीज़ों में से 95 मरीज़ बिना अस्पताल में भर्ती हुए ही ठीक हो रहे हैं। जो मरीज़ अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उनमें से भी ज्यादातर ठीक हो रहे हैं। फिर भी कुछ ऐसे मरीज़ हैं जिन्हें ऑक्सीजन या फिर वेंटिलेटर की ज़रूरत पड़ रही है। यह दवा ऐसे ही अधिक गंभीर रुप से बीमार रहने वाले मरीज़ों को मदद पहुँचाती है।
इस दवा का इस्तेमाल पहले से ही सूजन को कम करने में किया जाता रहा है और अब ऐसा लगता है कि यह कोरोना वायरस से लड़ने में हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को मदद पहुँचाने वाली है। जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक सक्रियता के साथ प्रतिक्रिया करती है तब वैसे हालात को साइटोकिन स्टॉर्म कहा जाता है, यह जानलेवा भी हो सकता है।

इस दल के मुख्य अध्ययनकर्ता प्रोफ़ेसर पीटर हॉर्बी ने कहा, "यह एकमात्र ऐसी दवा है अब तक जिसके असर से मृत्यु दर में कमी देखी गई है और यह कमी इतनी है जो कि काफ़ी अहम मात्रा में है। यह एक बड़ी कामयाबी है."
एक अन्य शोधकर्ता प्रोफ़ेसर मार्टिन लैंड्रे का कहना है कि इस दवा की मदद से आप वेंटिलेटर के सहारे जीवित हर आठ में से एक की ज़िंदगी बचा सकते हैं. और जिन मरीज़ों को ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ रही है, उनमें से क़रीब हर 20-25 मरीजों पर आप एक मरीज़ बचा सकते हैं.
वो कहते हैं, "यह साफ़ तौर पर मदद पहुँचाने वाली दवा है. डेक्सामेथासोन के दस दिन के इलाज का ख़र्च एक मरीज़ पर क़रीब मात्र पाँच सौ रूपया पड़ता है. इसलिए क़रीब महज़ साढ़े तीन हज़ार रुपये में एक मरीज़ की जान बचाई जा सकती है और यह दवा हर जगह मिलती है। "
हालांकि कोरोना के जिन मरीज़ों में हल्के लक्षण हैं, उनको यह दवा कोई मदद नहीं पहुँचा पाती है.
इसलिए प्रोफ़ेसर लैंड्रे कहते है कि जब ज़रूरत पड़े तो अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को ही यह दवा देनी चाहिए और लोगों को यह दवा बाज़ार से ख़रीद कर अपने घरों पर रखने की ज़रूरत नहीं है।
जिन दवाओं पर ट्रायल चल रहा है उनमें मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भी एक थी लेकिन इसकी वजह से हृदय संबंधी समस्या बढ़ने और जान जाने का ख़तरा बना रहता है।
भारत कोरोना वैक्सीन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ साझा ट्रायल का हिस्सा है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डॉक्टर रमण गंगाखेडकर ने पहले कहा था कि भारत ने रेमडेसिवीर के ट्रायल पर नजर बना रखी है और उससे जुड़ा डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। यदि यह दवा कारगर होती है तो बड़ी कामयाबी होगी। भारत की आबादी को देखते हुए इसकी कीमत और उपलब्धता पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे में रेमडेसिवीर दवा कोरोना मरीजों के लिए फायदेमंद होने की बात विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही है।
English translation
There is a relief news among the COVID19 pandemic. Researchers in England have claimed that the inexpensive and everywhere drug dexamethasone may prove helpful in saving the lives of critically ill patients infected with the corona virus. They claim that the use of a steroid called dexamethasone reduced the death rate of critically ill patients by up to a third. The results were announced on Tuesday and the study will be published soon. The World Health Organization (WHO) has also confirmed this news, and has praised researchers, doctors, hospitals and patients from the United Kingdom for this research. The WHO said the researchers shared the preliminary results of clinical trials of dexamethasone and the organization hopes to analyze it in detail in the coming days.
According to the study of the researchers, the drug was given to 2104 patients under strict scrutiny and randomly and compared to 4321 patients who were being taken care of in a simple way, they were not given this medicine. Respiratory machines (ventilators) after drug use
The mortality rate of patients undergoing treatment with AS has decreased by 35 percent. Even those who were being assisted by oxygen, the death rate was reduced by 20 percent. Experts in Britain say that the use of this drug in small quantities has come as a major success in the fight against Corona.
Dexamethasone has been a drug used in the treatment of arthritis and asthma since the 1960s. Half of Corona patients who need ventilators are unable to survive, so reducing this risk by one-third is indeed a huge success.
Researchers estimate that if the drug were used in Britain from the earliest stages of infection, the lives of around five thousand people could have been saved. Since this drug is very inexpensive, it can prove beneficial for poor countries.
Of the nearly 100 corona patients, 95 are recovering without hospitalization. Most of the patients who are hospitalized are also recovering. Yet there are some patients who are in need of oxygen or ventilators. This medicine helps patients who are more seriously ill.
This drug has already been used to reduce inflammation and now it seems that it is going to help our body's immune system in fighting the corona virus. When the body's immune system reacts more actively, the condition called cytokine storm can also be fatal.
Professor Peter Horby, the lead researcher of the team, said, "This is the only drug that has resulted in a reduction in mortality and the reduction is so significant that it is significant. It's a huge success."
Professor Martin Landre, another researcher, says that with the help of this drug, you can save the life of one out of every eight living with the help of ventilator. And out of the patients who are in need of oxygen, you can save one patient for every 20-25 patients.
He says, "This is a clearly helpful drug. The cost of a ten-day treatment of dexamethasone is about five hundred rupees for a patient. So a patient's life can be saved for just three and a half thousand rupees." And this drug is found everywhere. "
However, this medicine does not provide any help to the patients of corona who have mild symptoms.
Therefore, Professor Landre says that when needed, the hospitalized patients should give this medicine and people do not have to buy it from the market and keep it at their homes.
Among the drugs on trial, the malaria drug Hydroxychloroquine was also one, but because of this, there is a risk of heart problem increasing and death.
India is part of a joint trial with the World Health Organization (WHO) for the corona vaccine.
Indian Council of Medical Research (ICMR) doctor Raman Gangakhedkar had earlier said that India has monitored the trial of Remedesvir and the data related to it is being collected. If this medicine works then it will be very successful. Considering the population of India, its price and availability are also being monitored. In such a situation, the World Health Organization has said that Remedesivir drug Corona is beneficial for patients.