खुशी कृत्रिम होती है। आप या तो इसे बना सकते हैं, या नहीं बना सकते , यह आपके ऊपर निर्भर करता है। खुशी आपकी आदतों के माध्यम से अर्जित की जाती है। बेहद खुशहाल लोगों ने अपनी आदतों का हमेशा सम्मान किया है, जिसकी वजह से वे अपनी ख़ुशहाली को दिन ब दिन बरक़रार बनाए रखते हैं।
नई आदतों को स्थायी रूप से अपनाना कठिन होता है, लेकिन उन आदतों को छोड़ना बहुत आसान होता है जो आपको दुखी करती हैं।
कई बुरी आदतें हैं जो हमें दुखी करती हैं। उन बुरी आदतों का उन्मूलन करने से आपकी खुशियों में बहुत जल्दी से वृद्धि हो सकती है। ये बुरी आदतें निम्न हैं :
1. नकारात्मक लोगों से घिरे रहना
शिकायतकर्ता और नकारात्मक लोग अपनी समस्याओं की दल - दल में घिरे रहते हैं। वे अपनी समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने में विफल रहते हैं। शिकायतकर्ता चाहते हैं कि लोग उनकेऊपर तरस खाएं, इससे वे अपने बारे में बेहतर महसूस करते हैं। लोग अक्सर शिकायतकर्ताओं को सुनने में अपने आप को असहज महसूस करते हैं , लेकिन उन्हें मना नहीं कर सकते, क्योंकि वे कठोर या असभ्य के रूप में नहीं दिखना चाहते हैं। लेकिन उनकी समस्याओं के साथ मात्र सहानुभूति रखने और उनकी नकारात्मक भावनाओं के जाल में फंसने की सम्बावनाओं के बीच एक बहुत ही बारीक़ रेखा (line) है। आप ऐसे लोगों से केवल एक सीमा निर्धारित करके और आवश्यक होने पर खुद को उनसे दूर करके ही से बच सकते हैं। मान लीजिये आप का कोई दोस्त सिगरेट पीता है और आप सिगरेट पीना पसंद नहीं करते हैं तो क्या आप उसके सामने बैठकर सिगरेट का धुंवा लेते रहेंगे या वहां से उठकर उससे दूर चले जायेंगे। इसी तरह से आप नकारात्मक व्यक्तियों से भी दूरी बना सकते हैं। सीमा निर्धारित करने का एक शानदार तरीका यह है कि आप उनसे पूछें कि वे अपनी समस्याओं को कैसे ठीक करना चाहते हैं। शिकायतकर्ता तब या तो शांत हो जाएगा या एक उत्पादक दिशा में बातचीत की शुरुवात करेगा।
आपको ऐसे लोगों के साथ रहने का प्रयास करना चाहिए जो आपको प्रेरित करते हैं, जो आपको बेहतर बनाना चाहते हैं, और शायद आप ऐसा करते भी हैं। लेकिन उन लोगों के बारे में क्या जो आपको नीचे खींचते हैं? आप उन्हें अपने जीवन का हिस्सा क्यों बनने देते हैं? जो भी आपको बेकार, चिंतित, या उदासीन महसूस कराता हो, वह आपका समय बर्बाद कर रहा है, और संभवतः, आप उन्हें अधिक पसंद करते हैं। इस तरह के लोगों के साथ जुड़ने के लिए यह जीवन बहुत छोटा है। उन्हें अपनी जिंदगी से बाहर निकालें और अपनी भावनात्मक बुद्धिमत्ता को उच्च स्तर तक पहुँचाने पर निगाह बनाये रखें।
2. सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा चित्रित चरित्र के साथ अपनी खुद की जिंदगी की तुलना करना
हैप्पीनेस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने फेसबुक एक्सपेरिमेंट किया ताकि पता लगाया जा सके कि हमारी सोशल मीडिया की आदतें हमारी खुशी को कैसे प्रभावित करती हैं। अध्ययन के आधे प्रतिभागी फेसबुक का उपयोग करते रहे, जैसा कि आम तौर पर होता है, जबकि अन्य आधे लोगों को एक सप्ताह तक फेसबुक से दूर रखा गया। सप्ताह के अंत में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए, फेसबुक से दूर रहने वाले प्रतिभागियों में अपने जीवन के साथ उच्च स्तर की संतुष्टि दर्ज की गयी और उदासी और अकेलेपन में बहुत कमी पायी गयी। शोधकर्ताओं ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि फेसबुक पर रहने वाले लोगों में तनाव 55% अधिक था।
फेसबुक और सोशल मीडिया के बारे में सामान्य रूप से याद रखने वाली बात यह है कि वे शायद ही कभी वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। सोशल मीडिया लोगों को जीवन के रंग रूप को बढ़ा चढ़ा कर हवामहल बनाने का काम करता है। मेरा सुझाव यह नहीं है कि आप सोशल मीडिया को एकदम से छोड़ दें; बस इसे संयम से और दाल में नमक के जैसा उपयोग करें।
3. खौफ (awe) या विस्मय
आपके आस-पास हर दिन आश्चर्यजनक चीजें होती रहती हैं, बस जरुरत है आपको यह जानने की कि उन्हें कहां और कैसे देखना है। प्रौद्योगिकी ने हमारे ज्ञान के भंडार को बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट मौका दिया है और दुनिया को बहुत छोटा बना दिया है। फिर भी, एक नकारात्मक पहलू यह है कि बहुत कुछ नहीं कहा जाता है। विस्मय भी प्रेरणादायक और आश्चर्य से भरा होता है, जीवन की समृद्धि और हमारी क्षमता दोनों को रेखांकित करते हैं और इसके लिए योगदान करते हैं। हर बार जब आप कुछ नया देखते हैं, तो आप आश्चर्यचकित होते हैं। मौलिक रूप से, विस्मय नवीनता और विशालता के बारे में होता है। भौतिक स्थान उस विशालता को बना सकता है, जैसे किसी की प्रतिभा या किसी की अच्छाई। नकारात्मक अनुभव भी खौफ पैदा कर सकते हैं जैसे प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सोचने से मन में खौफ पैदा हो सकता है । हालांकि इस तरह के क्षणों के साथ आने वाले लाभ अभी तक अस्पष्ट हैं ।
4. खुद को अलग - थलग करना
सामाजिक संपर्क से खुद को अलग करना अपने आपको दुखी महसूस करने के लिए एक बहुत ही सामान्य प्रतिक्रिया है, लेकिन अनुसंधान कहता है कि यह सबसे बुरी चीज है यदि आप अपने आपको समाज से दूर करते हैं। यह एक बहुत बड़ी गलती है, सामाजिकता के रूप में, जब आप इसका आनंद नहीं लेते हैं, तो यह आपके मूड ख़राब करता है। हम सभी को कभी कभी ऐसा लगता है कि हम बिलकुल अकेले रहेंऔर किसी से भी बात करने से मना कर देते हैं, लेकिन जिस क्षण यह प्रवृत्ति बन जाती है, वह आपके मूड को नष्ट कर देता है। ध्यान रखें जब असामाजिकता आप को दुखी बना रहा है, तो आप अपने आप को वहाँ से तुरंत बाहर निकलने के लिए प्रयास करें।
5. दोष देना
हमें खुश रहने के लिए अपने जीवन पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है, यही कारण है कि हमेशा दूसरों को दोष देने से खुशहाली हमसे दूर भागती है। जब आप अपने साथ होने वाली बुरी चीजों के लिए अन्य लोगों या परिस्थितियों को दोषी मानते हैं, तो आपने फैसला कर लिया है कि आपका अपने जीवन पर कोई नियंत्रण नहीं है, जो आपके मनोदशा के लिए भयानक हो सकता है।
6. नियंत्रण करना
अपने जीवन को नियंत्रित किये बिना ख़ुशी महसूस करना बहुत मुश्किल है, लेकिन आप बहुत अधिक नियंत्रण करने की कोशिश करके खुद को दुखी करने की दिशा में ले जा सकते हैं। यह लोगों के साथ विशेष रूप से सच है। वह आप ही हैं जो अपने जीवन को नियंत्रित कर सकते हैं । जब आपको अन्य लोगों के व्यवहार को निर्देशित करने की तीब्र इच्छा महसूस होती है, तो यह अनिवार्य रूप से आपके चेहरे दिख जाएगा और यह आपको दुखी करेगा। यहां तक कि अगर आप किसी को अल्पावधि में नियंत्रित करना चाहते हैं, तो भी आमतौर आपको बल या भय के रूप में दबाव बनाने की आवश्यकता होती है, और इस तरह से लोगों के साथ व्यवहार करने से आपको अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं होगा।
7. शिकायत करना
शिकायत करना कुछ लोगों की आदत होती है। शिकायत परेशानी पैदा कर सकती है। कुछ लोग हर वस्तु के बारे में हमेशा खामियां ही ढूढते रहते हैं। यदि आप हमेशा वस्तुओ या परिस्थितियों के ख़राब होने के बारे में सोचते रहेंगे, बात करते रहेंगे तो आप अपनी नकारात्मक मान्यताओं को ही मजबूत करेंगे। शिकायत करने की आदत से लोग आपसे दूरी बनाने लगते हैं जिससे आप दुखी होते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति की शिकायत करने की बजाय अगर आप यह सोचते हैं कि इस विषम परिस्थिति में आप खुशहाल कैसे रह सकते हैं ? तो आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता मिलता है और आप खुशहाल हो सकते हैं ।
8. दूसरे लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करना
लोग आपके कपड़े, आपकी कार और आपके फैंसी काम को पसंद करेंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग आपको भी पसंद करते हैं। दूसरे लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करना दुःखी रहने का एक मुख्य स्रोत है, क्योंकि यह आपको खुश करने वाले स्रोत तक नहीं पहुंचता है। जो लोग आपको पसंद करते हैं, आप जो हैं जैसे भी हैं उसी को पसंद करते हैं। लोगों को प्रभावित करने की चाहत में आपके द्वारा हासिल की गई सभी चीजें आपको ख़ुशी नहीं प्रदान कर सकती है। अनुसंधान का एक महासागर है जो दिखाता है कि भौतिक चीजें आपको खुश नहीं करती हैं। जब आप चीजों का पीछा करने की आदत बनाते हैं, तो आपके दुखी होने की ज्यादा संभावना रहती है, क्योंकि जब आप उन चीजों को एक बार हासिल कर लेते हैं तो उसके बाद जब आपको जो निराशा होती है , तो आपको पता चलता है कि आपने उन्हें असली चीजों की कीमत पर हासिल किया है, जो आपको खुश कर सकती थी, जैसे कि दोस्तों, परिवार, और अपना ख्याल रखना।
9. नकारात्मकता
जीवन हमेशा उस तरह से नहीं गुजरता जैसा आप चाहते हैं। जीवन में तकलीफें आती जाती रहती हैं। सभी के लिए दिन के २४ घंटे ही हैं , लेकिन खुशहाल लोग अपने समय को प्रबंधित करते हैं। चीजों के बारे में शिकायत करने के बजाय कि ''चीजें कैसे हो सकती हैं'' या ''होनी चाहिए थीं, वे उन सभी चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं कि उनके पास जो कुछ भी है, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो चीजों का आनंद उठाते हैं और उनके लिए उन्हें आभार भी व्यक्त करते हैं। तब वे समस्या के लिए सबसे अच्छा समाधान उपलब्ध कर पाते हैं, इससे निपटते हैं, और आगे बढ़ते हैं। निराशावाद जैसे कुछ भी कारण जो दुःख को बढ़ावा देते हैं, उन्हें प्रभावित नहीं करते हैं। निराशावादी रवैये के साथ समस्या यह है कि, इससे आपके मूड को होने वाले नुकसान के अलावा, यह एक आत्म-भविष्यवाणी बन जाती है। जैसे यदि आप हमेशा बुरी चीजों की अपेक्षा करते हैं, बुरी चीजों के बारे में सोचते हैं तो आपको खराब चीजें ही मिलने की अधिक संभावनाहोती है। निराशावादी विचारों को तब तक हिलाना मुश्किल है जब तक आप पहचान नहीं लेते कि वे कितने अतार्किक हैं। अपने आप को तथ्यों को देखने के लिए मजबूर करें, और आप देखेंगे कि चीजें लगभग उतनी बुरी नहीं हैं जितनी वे दिखती हैं।
10. लक्ष्य निर्धारित करने की उपेक्षा
लक्ष्य रखने से आपकी उम्मीद बनी रहती है और बेहतर भविष्य के लिए तत्पर बने रहने की क्षमता मिलती है, और उन लक्ष्यों के प्रति काम करने से आप अपने और अपनी क्षमताओं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। ऐसे लक्ष्यों को निर्धारित करना महत्वपूर्ण है जो चुनौतीपूर्ण हों, विशिष्ट हों , और आपके व्यक्तिगत मूल्यों से प्रेरित हों । लक्ष्यों के बिना, सीखने और अपने आप को बेहतर बनाने के बजाय, आप बस इस सोच के साथ निरंतर मेहनत करते रहते हैं कि चीजें कभी क्यों नहीं बदलती हैं।
11. डर के आगे समर्पण
डर एक भावुकता से अधिक कुछ नहीं है, जो आपकी कल्पना के कारण आपके अंदर समाया हुआ है। असली खतरा यह है कि जब आप कुछ करने के लिए कदम आगे बढ़ाते हैं तो काल्पनिक परिणाम का भय आपको कदम वापस खींचने पर मजबूर करता है। डरना एक विकल्प है। खुशहाल लोगों को पता है कि वह दूसरों से बेहतर कैसे कर सकते हैं , इसलिए वे डर को अपने दिमाग में ही व्यवस्थित कर लेते हैं। वे अपने भय पर विजय प्राप्त करने के उत्साहपूर्ण भावना के आदी होते हैं।
अगर आप अवसरों का विलाप करते रहेंगे तो आप अपनी विफलता से अधिक कुछ नहीं पाएंगे। जोखिम लेने से कभी भी न डरें। मैं अक्सर लोगों को कहते सुनता हूं, "आपके साथ यह बुरा हो सकता है" या ''यह आपको ख़त्म कर देगा। '' फिर भी, मौत आपके लिए सबसे बुरी चीज नहीं हो सकती है। आपके साथ हो सकने वाली सबसे बुरी बात यह है कि जब आप जीवित रहते हुए अपने आप को अंदर ही अंदर मार रहे होते हैं।
12. वर्तमान को छोड़कर
डर की तरह, अतीत और भविष्य भी आपके दिमाग की उपज हैं। अतीत की घटनाओं के लिए आप अपने आपको चाहे जितना भी दोष दें लें वह नहीं बदल सकती, वैसे ही भविष्य के बारे में आप चाहे जितनी चिंता कर लें आप भविष्य को बदल नहीं सकते हैं। खुश लोगों को यह पता है, इसलिए वे वर्तमान समय में जीने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यदि आप लगातार कहीं और हैं, तो आप अपनी पूरी क्षमता उपयोग नहीं कर सकते हैं और वर्तमान क्षण की वास्तविकता को चाहे अच्छी या बुरी हों , उन्हें पूरी तरह से अपनाने में असमर्थ रहेंगे। वर्तमान क्षण में जीने के लिए, आपको दो काम करने होंगे:
1) अपने अतीत को स्वीकार करो। यदि आप अपने अतीत के साथ शांति नहीं बनाते हैं, उसे भूलते नहीं हैं तो वह आपको कभी नहीं छोड़ेगा और यही आपके भविष्य का निर्माण करेगा। खुशहाल लोगों को पता है कि अतीत को देखने का एकमात्र अच्छा कारण यह है कि आप ने क्या उपलब्धी पायी है, क्या हासिल किया है।
2) भविष्य की अनिश्चितता को स्वीकार करें, और अपने आप से अनावश्यक अपेक्षाएं न रखें। चिंता के लिए आप अपनी जिंदगी में कोई स्थान न दें। मार्क ट्वेन ने एक बार कहा था, "चिंता करना एक ऐसे ऋण का भुगतान करने जैसा है जो आपने कभी लिया ही नहीं है।"
हम अपने जीन को नियंत्रित नहीं कर सकते, और हम अपनी सभी परिस्थितियों को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन हम अपनी खुद की उन आदतों से छुटकारा पा सकते हैं जो हमें दुखी करने के अलावा कुछ नहीं देती हैं।
''आपको किससे खुशी मिलती है?''
कृपया नीचे टिप्पणी में अपने विचार साझा करें ।
जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।
English translation
Happiness is artificial. You can either make it, or not make it, it depends on you. Happiness is earned through your habits. Extremely happy people have always respected their habits, due to which they maintain their happiness day by day.
It is difficult to adopt new habits permanently, but it is very easy to give up habits that make you unhappy.
There are many bad habits that make us unhappy. Eliminating those bad habits can increase your happiness very quickly. These bad habits are:
1. Being surrounded by negative people
Complainants and negative people are surrounded by their own problems. They fail to focus on solutions to their problems. Complainants want people to feel pity for them, which makes them feel better about themselves. People often find themselves uncomfortable listening to complainants, but cannot refuse them, as they do not want to be seen as rude or rude. But there is a very fine line between mere sympathies with their problems and the feeling of falling into the trap of their negative emotions. You can avoid such people only by setting a limit and by distancing yourself from them if necessary. Suppose a friend of yours smokes cigarettes and you do not like to smoke cigarettes, will you continue to smoke cigarettes in front of him or will you wake up and walk away from him. In the same way you can keep distance from negative people also. A great way to set limits is to ask them how they want to fix their problems. The complainant will then either calm down or begin the conversation in a productive direction.
You should try to be with people who inspire you, who want to make you better, and maybe you do. But what about those who drag you down? Why do you let them be a part of your life? Whatever makes you feel worthless, anxious, or indifferent is wasting your time, and possibly, you like them more. This life is too short to connect with such people. Take them out of your life and keep an eye on elevating your emotional intelligence.
2. Comparing your own life with the character portrayed by people on social media
Happiness Research Institute did a Facebook experiment to find out how our social media habits affect our happiness. Half of the study participants continued to use Facebook, as is commonly the case, while the other half were kept away from Facebook for a week. At the end of the week, notable results were found, with participants staying away from Facebook recording a high level of satisfaction with their lives and a significant reduction in sadness and loneliness. Researchers also concluded that stress was 55% higher among people living on Facebook.
The thing to remember about Facebook and social media in general is that they rarely represent reality. Social media helps people to create hawamahal by enhancing the complexion of life. I do not suggest that you leave social media altogether; Just use it sparingly and as a salt in the lentils.
3. awe or amazement
Amazing things happen every day around you, all you need is to know where and how to see them. Technology has provided an excellent opportunity to increase our knowledge repository and has made the world very small. Nevertheless, a negative aspect is that not much is said. The awe is also inspiring and full of wonder, underscoring both the richness of life and our potential and contributing to it. Every time you see something new, you are surprised. Fundamentally, awe is about novelty and vastness. Physical space can create that vastness, such as someone's talent or someone's goodness. Negative experiences can also cause fear, such as thinking about natural disasters can create fear in your mind. However the benefits that come with such moments are as yet unclear.
4. Isolating oneself
Separating yourself from social interaction is a very common reaction to feeling unhappy, but research says that this is the worst thing if you distance yourself from society. This is a big mistake, as socializing, when you don't enjoy it, it spoils your mood. We all sometimes feel that we are completely alone and refuse to talk to anyone, but the moment this trend becomes, it destroys your mood. Keep in mind that when antisocialism is making you unhappy, try to get yourself out of there immediately.
5. To blame
We need to take control of our lives to be happy, which is why happiness always runs away from us by blaming others. When you blame other people or situations for the bad things that happen to you, you have decided that you have no control over your life, which can be terrible for your mood.
6. to control
It is very difficult to feel happy without controlling your life, but you can move towards making yourself unhappy by trying to control too much. This is especially true with people. It is you who can control your life. When you feel a strong desire to direct other people's behavior, it will inevitably show your face and it will make you sad. Even if you want to control someone in the short term, you usually need to create pressure in the form of force or fear, and dealing with people in this way does not make you feel good about yourself. Will happen.
7. Complain
Complaining is the habit of some people. Complaints can cause trouble. Some people always find flaws about everything. If you always keep thinking about things or situations going bad, then you will strengthen your negative beliefs. People start distancing you from the habit of complaining, which makes you sad. Instead of complaining about any odd situation, if you think that how can you be happy in this odd situation? So you find a way out of odd situations and you can be happy.
8. Trying to impress other people
People will like your clothes, your car and your fancy work, but that does not mean that people like you too. Trying to impress other people is one of the main sources of unhappiness, as it does not reach a source that makes you happy. People who like you like you who you are. All the things you have achieved in wanting to impress people cannot make you happy. There is an ocean of research that shows that material things do not make you happy. When you make a habit of chasing things, you are more likely to be unhappy, because when you get those things once, then when you feel frustrated after that, then you know that you Achieved them at the cost of real things that could have made you happy, such as friends, family, and taking care of yourself.
9. Negativity
Life does not always pass the way you want. Problems in life keep on coming. There is only 24 hours a day for everyone, but happy people manage their time. Instead of complaining about things "how things could have been" or "should have been", they focus their attention on everything that they have, whatever the circumstances may be. Enjoys and also expresses gratitude to them. Then they are able to provide the best solution to the problem, deal with it, and move on. Anything like pessimism that promotes unhappiness does not affect them. The problem with a pessimistic attitude is that, apart from the damage it causes to your mood, it becomes a self-prediction. Just like if you always expect bad things, think of bad things, then you are more likely to get bad things. Pessimistic thoughts are hard to shake until you recognize how irrational they are. Force yourself to look at the facts, and you will see that things are not nearly as bad as they appear.
10. Ignoring Setting Goals
Setting goals gives you hope and the ability to remain ready for a better future, and working towards those goals makes you feel good about yourself and your abilities. It is important to set goals that are challenging, specific, and inspired by your personal values. Without goals, instead of learning and improving yourself, you just keep working hard with the thought of why things never change.
11. Surrender to Fear
Fear is nothing more than sentimentality, which is ingrained in you because of your imagination. The real danger is that the fear of imaginary consequences forces you to step back when you step forward to do something. Fear is an option. Happier people know how to do better than others, so they settle fear in their mind. They are accustomed to the spirited spirit of conquering their fears.
If you continue to mourn the opportunities, you will get nothing more than your failure. Never be afraid to take risks. I often hear people say, "This can be bad with you" or "It will kill you." "Still, death may not be the worst thing for you." The worst thing that can happen to you is when you are killing yourself inside while you are alive.
12. excluding current
Like fear, the past and future are also your brain. No matter how much you blame yourself for the events of the past, it cannot change, as much as you worry about the future, you cannot change the future. Happy people know this, so they focus on living in the present moment. If you are constantly somewhere else, you cannot use your full potential and will be unable to fully embrace the reality of the present moment, whether good or bad. To live in the present moment, you have to do two things:
1) Accept your past. If you do not make peace with your past, do not forget it, it will never leave you and that will create your future. Happy people know that the only good reason to look at the past is what you have achieved, what you have achieved.
2) Accept the uncertainty of the future, and do not have unnecessary expectations from yourself. Do not give any place in your life for worry. Mark Twain once said, "Worrying is like paying off a loan you've never taken."
We cannot control our genes, and we cannot control all our circumstances, but we can get rid of our own habits that give us nothing but sadness.
"What makes you happy?"
Please share your thoughts in the comments below.
The more you learn from me, the more I learn from you.


