रविवार, 7 जून 2020

कछुआ और ख़रगोश की एक नई कहानी जो आपने इसके पहले कभी नहीं सुनी होगी।A new story of a tortoise and a rabbit that you have never heard of before.

दोस्तों आपने कछुए और खरगोश की कहानी तो ज़रूर सुनी होगी, बस आपको याद दिलाने के लिये यहां पर मैं इसे संक्षेप में आपको बता देता हूं। 



एक बार खरगोश को अपनी तेज चाल पर घमंड हो गया और वह हर किसी से जो भी उससे मिलता उसे दौड़ने के लिए  चुनौती देता रहता था। एक दिन कछुए ने उसकी चुनौती को स्वीकार कर लिया।
दौड़ शुरू हुई। खरगोश तेजी से भागा और काफी दूर आगे निकल जाने पर उसने पीछे मुड़ कर देखा तो कछुआ कहीं दूर तक नज़र नहीं आ रहा था। उसने मन ही मन सोचा कि कछुए को यहां तक  पहुंचने में बहुत समय लगेगा, चलो थोड़ी देर आराम कर लेते हैं। वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए लेट गया। लेटे-लेटे  कब उसकी आँख लग गयी उसे पता ही नहीं चला।
उधर कछुआ धीरे-धीरे लगातार चलता रहा। कुछ देर बाद जब खरगोश की आँख खुली तो उसने देखा कि कछुआ दौड़ के अंतिम पड़ाव पर पहुँचने वाला है। खरगोश तेजी से भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कछुआ रेस जीत गया।

इस कहानी का अभिप्राय यह है कि, भले ही धीमी गति से ही क्यों न हो लेकिन लगातार प्रयास करने वाले की जीत होना संभव हो सकता है।

यह पुरानी कहानी है जिसे हम सभी जानते हैं, लेकिन यहां पर मैं इससे हटकर एक अलग कहानी बताना चाहता हूं। आइये इसके आगे की कहानी को जानते हैं :



दौड़ में हारने के बाद खरगोश निराश हो जाता है। वह अपनी हार के बारे में चिंतन करता है तो उसे यह समझ में आया कि वह अपने अति-आत्मविश्वास के कारण यह प्रतियोगिता हार गया। उसे अपनी मंजिल तक पहुँचने से पहले नहीं रुकना चाहिए था।
अपनी गलती को समझने के बाद वह फिर से कछुए को दौड़ के लिए चुनौती देता है। कछुआ पहली बार की दौड़ को जीत कर आत्मविश्वाश से सराबोर रहता है और वह प्रतियोगिता के लिए तुरंत तैयार हो जाता है।
दौड़ शुरु होती है। इस बार खरगोश अपनी पिछली हार से सबक सीख कर बिना रुके अंत तक दौड़ता जाता है, और कछुए को बहुत बड़े अंतर से हरा देता है।

इस कहानी का अभिप्राय यह है कि, तेज गति से और लगातार चलने वाला धीमी और लगातार चलने वाले से हमेशा आगे रहता है।
यानि धीमा और स्थिर होना अच्छी बात है लेकिन तेजी और निरंतरता और भी अच्छा है।
कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती है, कहानी अभी आगे जारी है ....  
इस बार कछुआ अपनी हार से चिंतित होकर कुछ सोच-विचार करता है और उसे एक बात यह समझ में आती है कि जिस तरह से अभी दौड़ हो रही है उसमें वह कभी-भी जीत हासिल नहीं कर सकता।
वह एक बार फिर खरगोश को एक नयी दौड़ के लिए चुनौती देता है, लेकिन इस बार वह ख़रगोश से दौड़ का रास्ता अपने मुताबिक रखने को कहता है। खरगोश तैयार हो जाता है।
दौड़ शुरू होती है। खरगोश तेजी से तय स्थान की ओर भागता है, लेकिन उसे रास्ते में एक तेज धार से बहती हुई नदी मिलती है, जहां खरगोश को रुकना पड़ता है। कछुआ धीरे-धीरे चलता हुआ वहां पहुँचता है, आराम से नदी तैर कर पार कर लेता है और लक्ष्य तक पहुंच कर दौड़ को जीत लेता है।

इस कहानी का अभिप्राय यह है कि, अपनी मुख्य दक्षताओं / क्षमताओं  को जानें और उसके अनुसार सफलता पाने के लिए रणनीति बनायें और काम करें। जीत ज़रुर मिलेगी। 


कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती है, कहानी अभी आगे भी जारी है ....  


इतनी प्रतियोगिता के बाद अब कछुआ और खरगोश अच्छे  दोस्त बन गए थे और एक दुसरे की ताकत और कमजोरी को अच्छी तरह से जानने और समझने लगे थे। दोनों ने मिलकर विचार किया कि यदि हम एक दुसरे का साथ दें और एक साथ मिलकर काम करें तो कोई भी प्रतियोगिता को आसानी से जीत सकते हैं, सफ़लता प्राप्त कर सकते हैं ।
इसलिए दोनों ने आखिर में एक बार फिर से मिलकर दौड़ने का फैसला किया, परंतु इस बार प्रतियोगी होकर नहीं बल्कि साथ मिलकर एक टीम के रूप में काम करने का निश्चय किया।
मैदानी भागों में खरगोश ने कछुए को अपनी पीठ के ऊपर बैठा लिया और तेजी से दौड़ने लगा। दोनों जल्द ही नदी के किनारे पहुँच गए। अब कछुए की बारी थी, कछुए ने खरगोश को अपनी पीठ पर बैठाया और दोनों आराम से नदी पार कर गए। अब एक बार फिर खरगोश ने कछुए को पीठ पर उठाकर मंजिल की ओर दौड़ पड़ा और दोनों ने साथ मिलकर रिकॉर्ड टाइम में अपनी दौड़ पूरी कर ली। दोनों बहुत ही खुश और संतुष्ट थे।  आज से पहले कभी भी कोई प्रतियोगिता जीत कर उन्हें इतनी ख़ुशी नहीं मिली थी।

इस कहानी का अभिप्राय यह है कि, टीम वर्क का परिणाम हमेशा व्यक्तिगत प्रदर्शन से बेहतर होता है।



व्यक्तिगत रूप से आप चाहे जितनी बड़ी दक्षता क्यों न रखते हों लेकिन अकेले दम पर हर मैच नहीं जीत सकते हैं ।
अगर आप लगातार जीतना चाहते हैं तो आपको टीम में काम करना सीखना होगा, आपको अपनी क्षमता और काबिलियत के अलावा दूसरों की ताकत, क्षमता और काबिलियत को भी समझना होगा। और जब जैसी परिस्थिति हो, उसके हिसाब से टीम की क्षमता का उपयोग करना सीखना होगा।
यहां इस कहानी में ध्यान देने वाली एक बात और है। खरगोश और कछुआ दोनों ही अपनी हार के बाद निराश हो कर बैठे नहीं, बल्कि उन्होंने स्थिति को समझने की कोशिश की और अपने आप को नयी चुनौती के लिए तैयार किया। जहाँ खरगोश ने अपनी हार के बाद और अधिक मेहनत की वहीँ कछुए ने अपनी हार को जीत में बदलने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया।
इसलिए जब कभी भी आप फेल हों या असफ़ल हों तो या तो अधिक मेहनत करें या अपनी रणनीति में बदलाव लाएं या दोनों ही क्षमताओं का उपयोग करें। कभी भी हार को आखिरी मान कर निराश न हों, बड़ी से बड़ी हार के बाद भी जीत हासिल की जा सकती है। 







English Translation


Friends, you must have heard the story of the turtle and the rabbit, just to remind you here, let me tell you briefly.

Once, the rabbit was proud of his speed and kept challenging everyone to run to whoever met him. One day the turtle accepted his challenge.

The race started. The rabbit ran fast and when he went far ahead, he looked back and the turtle could not see anywhere. He thought in his mind that it would take a lot of time for the turtle to reach here, let's take some rest. He lay down to rest under a tree. He did not know when he was lying down.

Meanwhile, the turtle continued slowly. After a while when the rabbit's eye opened, he saw that the turtle was about to reach the final stop of the race. The hare ran fast, but by then it was too late and the turtle won the race.

The meaning of this story is that, even if it is slow, it can be possible for the successor to win.

This is an old story that we all know, but here I want to move away from it and tell a different story. Let us know the story next to this:
The rabbit gets frustrated after losing the race. When he ponders about his defeat, he realizes that he lost the competition due to his over-confidence. He should not have stopped before reaching his destination.

Realizing his mistake, he again challenges the turtle to race. The tortoise is confident in winning the first race and is immediately ready for the competition.

The race begins This time the rabbit learns a lesson from his previous defeat and runs to the end without stopping, and defeats the turtle by a huge margin.


The meaning of this story is that, a fast-paced and a fast-moving person is always ahead of a slow and a fast-moving one.

That is, it is good to be slow and steady but speed and continuity is even better.

The story does not end here, the story is still going on….

This time the turtle is worried about his defeat and does some thinking and he realizes that one can never win in the way the race is now.

He once again challenges the rabbit to a new race, but this time he asks the rabbit to keep the race path to himself. The rabbit gets ready.

The race begins. The rabbit runs quickly towards the fixed place, but he finds a river flowing through a sharp stream on the way, where the rabbit has to stop. The turtle reaches there moving slowly, leisurely swims across the river and reaches the target and wins the race.



The meaning of this story is to know your core competencies / abilities and accordingly plan and work to achieve success. Victory will surely be found.



The story does not end here, the story still continues….



After so much competition, the tortoise and the rabbit had become good friends and had come to know and understand each other's strengths and weaknesses well. Together, both of them considered that if we support each other and work together then one can easily win the competition, achieve success.


So the two finally decided to run together once again, but this time decided not to be a competitor but to work together as a team.

In the plains, the rabbit seated the turtle on his back and began to run fast. The two soon reached the banks of the river. Now it was the turn of the turtle, the turtle made the rabbit sit on his back and the two comfortably crossed the river. Now once again, the rabbit ran towards the floor, raising the turtle on the back and the two together completed their race in record time. Both were very happy and satisfied. Never before had he won such a competition by winning a competition.


The meaning of this story is that, the result of teamwork is always better than individual performance.



No matter how much efficiency you have personally, but you cannot win every match on your own.

If you want to win continuously, then you have to learn to work in the team, you have to understand the strength, ability and ability of others besides your ability and ability. And when the situation arises, it is necessary to learn to use the team's potential.

Here is one more thing to note in this story. Both the rabbit and the turtle did not sit down disappointed after their defeat, instead they tried to understand the situation and prepared themselves for the new challenge. Where the rabbit worked harder after his defeat, the turtle changed its strategy to convert its defeat into victory.


So whenever you fail or fail, either work hard or change your strategy or use both abilities. Never be disappointed with the defeat as the last, victory can be achieved even after the biggest defeat.