विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया में लगभग 360 मिलियन लोग अवसाद (डिप्रेशन)से पीड़ित हैं। और भारत जैसे देशों में, यह अभी भी एक मानसिक बीमारी या पागलपन के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर अवसाद (डिप्रेसन) से जूझ रहे लोग अपनी तकलीफों को किसी के साथ साझा करने से भी डरते हैं, लेकिन उस समय वे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करते रहते हैं जो उन्हें समझ सके और उनकी तकलीफों को समझ सके और उन्हें रास्ता दिखा सके। अवसाद (डिप्रेसन) से पीड़ित लोग सोचने समझने की शक्ति खो देते हैं। उन्हें लगता है कि उनके अनुसार कुछ नहीं हो रहा है और आगे भी उनके जीवन में कुछ अच्छा नहीं हो सकता है, लोग उन्हें कायर, डरपोक और हीन महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ न भी हो। यह वह स्थिति है कि व्यक्ति कुछ सोचने की स्थिति में नहीं होता है और ऐसी ही अवस्था में लोग आत्महत्या जैसे कदम भी उठाते हैं, और अपना जीवन समाप्त कर लेते हैं।
कोरोना के डर ने भी लोगों को अवसादग्रस्त (Depressed) बनाया है। आज दुनिया में अवसाद (डिप्रेशन) और चिंता (एंग्जायटी )दोनों ही बहुत तेजी से फैल रहे हैं। आज, दुनिया आधुनिक हो गई, लेकिन लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही तनावपूर्ण हो गया है। कुछ दिनों पहले वॉलीवुड एक्टर स्वर्गीय श्री सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वह अवसाद (डिप्रेसन)से पीड़ित थे। उन्हें एक ऐसे दोस्त की ज़रूरत थी जो उनके दर्द को समझ सके और उसे ऐसा कदम उठाने से रोक सके। लेकिन उस समय, उनके पास बात करने के लिए ऐसा कोई दोस्त नहीं था, और बॉलीवुड ने एक दिग्गज कलाकार को खो दिया।
कोरोना महामारी के प्रकोप इस विषम परिस्थिति के कारण लोगों के मन में डर बैठा हुआ है, लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, लोग अवसाद की स्थिति में हैं, और कहीं - कहीं गुस्सा भी हैं। इससे निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की सलाह भी दी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लोगों को चिंता और घबराहट बढ़ाने वाली खबरों को देखने और पढ़ने के लिए मना कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, 7.5% भारतीयों को किसी न किसी तरह की मानसिक बीमारी है और उनमें से केवल 70% लोगों को ही इलाज मिल पाता है। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की कुल आबादी के 20 % से अधिक लोगों का मानसिक स्वास्थ्य वर्ष 2020 में ठीक नहीं रहेगा। कोरोना की महामारी के कारण इस संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। दुनियाभर में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में केवल 1 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स ही मेंटल हेल्थ के इलाज से जुड़े हुए हैं। भारत में इसका आंकड़ा और भी कम है। एक अनुमान के अनुसार देश में दो करोड़ लोग मानसिक बीमारी से पीड़त हैं लेकिन मनोचिकित्सकों की संख्या मात्र 3,500 और नर्सों की संख्या 1,500 हैं।
अवसाद (डिप्रेसन) के संकेतकों की पहचान करना और उसे समझना महत्वपूर्ण है। क्या आपका कोई प्रिय व्यक्ति उदासी या बेचैनी महसूस कर रहा है या उसे अवसाद (डिप्रेसन) है। यदि आपको एक मनोवैज्ञानिक के पास जाने की आवश्यकता होती है और निदान की पुष्टि के लिए मूल्यांकन या परीक्षणों से गुजरना पड़ता है, तो यहां कुछ लक्षण दिए गए हैं जिन्हें आपको देखना चाहिए ...
१ - बहुत ज्यादा सोना, बहुत कम सोना या बीच - बीच में नींद का टूट जाना या बार - बार नींद से उठ जाना।
२ - अत्यधिक खाना, बहुत कम खाना, ठूस ठूस कर खाना।
३ - खालीपन महसूस होना, थकावट महसूस होना, जिंदगी से निराश होना, अपने आप को असहाय महसूस करना, व्याकुल रहना, असंतुष्ट रहना और अपने आपको दोष देते रहना।
४ - पसंदीदा चीजों में रुचि खोना - गतिविधियां, शौक, भोजन, और दोस्त।
५ - एकाग्रता का स्तर गिरना, कार्य करने में सामान्य से अधिक धीमी गति का होना।
६ - दोस्तों और परिवार से दुरी बनाना।
७ - आत्मघाती विचार करना या आत्महत्या का प्रयास करना।
निराशा, अकेलापन और बेकार की भावनाएं व्यक्ति को उनके दिमाग में लगातार परेशान, नकारात्मक विचारों और घटनाओं को दोहरा सकती हैं। जब कोई व्यक्ति व्याकुल या अति व्यग्र हो जाता है और उस बिंदु पर पहुंच जाता है, जहां उन्हें लगता है कि उनके परिवार, उनके दोस्त और पूरी दुनिया उनके बिना बेहतर होगी, तो वे आत्महत्या पर विचार कर सकते हैं।
अवसाद (डिप्रेसन) को दूर करने के कई प्रभावी तरीके हैं। सौभाग्य से, हम अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं जो कि अधिकांश लोगों को एहसास होता है। पर्याप्त काम और सार्थक प्रयास से, आप अपनी आदतों, विचारों और भावनाओं को बदल सकते हैं। सबसे पहले, यदि आप कोई भी दवा खा रहे हैं , तो अपने डॉक्टर से सलाह लें कि क्या कोई दवा आपके अवसाद का कारण तो नहीं बन सकती है। बहुत सी दवाएं ऐसी हैं जिनकी वजह से अवसाद बढ़ सकता है, जिसमें कई ट्रैंक्विलाइज़र या नींद की गोलियां, कई उच्च रक्तचाप वाली दवाएं, हार्मोन जैसे कि गर्भ निरोधक की गोलियां, कुछ सूजन कम करने वाली दवाएं या संक्रमण-रोधी दवाएं, कुछ अल्सर की दवाएं आदि शामिल हैं। आपके अवसाद को खत्म करने के लिए आपको अपनी निर्धारित दवाओं को बदलने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन बिना डाक्टर के सलाह के ऐसा न करें नहीं तो दूसरी समस्या आ सकती है।
शायद अवसाद के सबसे आम कारणों में से एक है, पर्याप्त रुचि का अभाव और गतिविधियों की कमी । उनमें से एक कोई दिनचर्या बन जाती है और अक्सर वह बाद में उबाऊ हो जाती है। रुचियां और गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य में बहुत महत्वपूर्ण हैं, ये आत्मसम्मान और खुशी बढ़ाने में योगदान करती हैं।
नकारात्मक सोच की आदतें अवसाद में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शोध से पता चला है कि अवसादग्रस्त लोग अपनी उपलब्धियों, प्रतिभा और गुणों को कम आंकते हैं। वे गुणों और कौशलों में अन्य लोगों से तुलना में अधिक होने के बावजूद खुद को हीन और अक्षम समझते हैं। उनकी सोचने की आदतें समस्याओं और दोषों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने वाली होती हैं या समस्याओं और दोषों को नजरअंदाज करने वाली होती हैं। अपने जीवन की उपलब्धियों और अच्छी चीजों को कम करके देखने की आदत होती है या विफल होती हैं। लेकिन खुशहाल लोग उदासीनता और दुख को जीवन की सामान्य घटनाओं के रूप में स्वीकार करते हैं , और सकारात्मक रूप से विचार करते हुए एक सकारात्मक रवैया अपनाते हैं। वे अपनी समस्याओं और दुखों को दूर करने के बारे में क्या कर सकते हैं ,इस बात को सोचने में अपना समय देते हैं ,न कि समस्या का रोना रोते हैं।
अपनी समस्याओं पर काम करें, छोटे कदमों का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आप पर समस्याएं प्रभावी न हो सकें। अच्छा सामाजिक मेल - जोल का कौशल और अंतरंग दोस्तों का एक अच्छा नेटवर्क अवसाद के बाद के तनाव को रोकने और अवसाद से उबरने में मदद करता है।
इस बात की चिंता न करें कि आप खुश हैं या नहीं। रुचियों, गतिविधियों, और मित्रता का विकास करें, दयालु बनें, अन्य लोगों की मदद करें, सदाचारी बनने का प्रयास करें, भावनात्मक पीड़ा को स्वीकार करें, अपनी समस्याओं पर विजय प्राप्त करें और अपनी सोच में सुधार लाएं।
इस व्यस्त दुनिया में अपने प्रियजनों को समय दें और अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों आदि से बात करें, हो सकता है कि उन्हें आपकी महत्वपूर्ण स्थिति में आपकी आवश्यकता हो और आप उनसे बात करके ही उनकी मदद कर सकते हैं।
"मानसिक तकलीफ शारीरिक तकलीफ की तुलना में दिखावा कम करता है, अर्थात लोगो को जल्दी महसूस नहीं हो पाता है कि व्यक्ति को कोई मानसिक तकलीफ है। लेकिन यह अधिकतर लोगों में सामान्य बात है और मानसिक तकलीफ सहन करना भी कठिन काम है। मानसिक दर्द को छुपाने की लगातार कोशिश से बोझ बढ़ता है: "मेरा दिल टूट गया है" कहने की बजाय "मेरा दांत दर्द कर रहा है" कहना आसान होता है।
जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।

नोट : - यह लेख आत्महत्या को बढ़ावा नहीं देता है न ही खौफ पैदा करने के लिए लिखा गया है। इस लेख में लेखक के विचार पूरी तरह से निजी हैं।
नोट : -- कृपया नीचे टिप्पणी में अपने विचार साझा करें ।
जितना आप मुझसे सीखते हैं उतना ही मैं आपसे सीखता हूं।
English Translation
According to the World Health Organization (WHO), about 360 million people in the world suffer from depression. And in countries like India, it is still referred to as a mental illness or insanity. Here people struggling with depression are afraid to share their problems with anyone, but at that time they keep looking for someone who can understand them and understand their problems and they can find a way. . . People suffering from depression lose their sense of thinking. They feel that nothing is happening according to them and nothing good can happen in their life, people are trying to make them feel cowardly, timid and inferior. While there is nothing like this. This is a situation that a person is not in a position to think and in such a state, people also take steps like suicide, and end their life.
Fear of corona has also made people depressed (depressive). Today, both depression and anxiety are spreading very fast in the world. Today, the world has become modern, but people's physical and mental health has become both stressful. A few days ago, the news of the death of Bollywood actor late Shri Sushant Singh Rajput shook the entire nation. According to the police report, he was suffering from depression. One of them needed a friend who could understand his pain and prevent him from taking such steps. But at the time, he had no such friends to talk to, and Bollywood lost a veteran actor.
Outbreak of Corona Epidemic Due to this odd situation, fear is sitting in the mind of the people, people are not able to sleep properly, people are in a state of depression, and sometimes even angry. Different types of advice are also being given to cope with this. The World Health Organization (WHO) is refusing people to watch and read news that increases anxiety and panic. According to the World Health Organization's 2019 report, 7.5% of Indians have some form of mental illness and only 70% of them get treatment. The same report also said that mental health of more than 20% of the total population of India will not be good in the year 2020. This number is likely to increase further due to the corona epidemic. In health, only 1 percent of all health workers are involved in the treatment of mental health. Its figure in India is very less. According to an estimate there are two crore people suffering from mental illness in the country but the number of psychiatrists is only 3,500 and the number of nurses is 500500.
It is important to identify and understand the indicators of depression. Do any of your loved ones feel depressed or have depression or depression. If you need to go to a psychologist and undergo an evaluation or record to confirm active, here are some symptoms you should look for ...
1 - Sleeping too much, sleeping too little or interrupting sleep or getting up from sleep again and again.
2 - Too much food, too little food, tart food.
3 - Feeling emptiness, feeling tired, frustrated with life, feeling helpless, distraught, dissatisfied and blaming yourself.
४ - Losing interest in favorite things - movements, hobbies, food, and friends.
5 - The level of concentration falls, the work is slower than usual.
६ Making friends with family.
Ti - to think suicidal or to attempt suicide.
Feelings of hopelessness, loneliness and worthlessness can cause a person to have persistent upset, negative thoughts and events in their mind. When a person becomes distraught or overbearing and reaches a point where they feel that their family, their friends and the whole world would be better off without them, they may consider suicide.
There are many effective ways to overcome dipression. By luck, we can control our thoughts and feelings that most people realize. With enough work and meaningful effort, you can change your habits, thoughts and feelings. First of all, if you are taking any medication, consult your doctor if a medication is not the cause of your depression.] There are many medications that can cause depression, including many tranquilizers or Sleeping pills, many high blood pressure medications, hormones such as birth control pills, some anti-inflammatory drugs or anti-infection drugs, some ulcer medications, etc. are included. You may need to change your prescribed medications to eliminate your depression. But do not do this without the advice of a doctor or else a problem may occur.
Probably one of the most common causes of depression is lack of sufficient interest and lack of activities. One of them becomes a passage and often becomes boring later. Interests and movements are very important in mental health, they contribute to increasing self-esteem and happiness.
Negative thinking habits play a very important role in depression. Research has shown that depressed people underestimate their achievements, talents and qualities. They consider themselves inferior and incompetent despite having more than others in qualities and skills. Their thinking habits tend to be more focused on problems and defects or to ignore problems and defects. Have a habit of failing to see the achievements and good things in your life or fail. But happy people accept apathy and sorrow as normal life events, and adopt a positive attitude, thinking positively. They spend their time thinking about what they can do to overcome their problems and sorrows, not cry the problem.
Work on your problems, using small steps to make sure that the problems are not effective on you. Good social interaction - Joel's skills and a good network of intimate friends help prevent post-depression stress and overcome depression.
Do not worry whether you are happy or not. Develop interests, activities, and friendships, be kind, help other people, try to be virtuous, accept emotional pain, overcome your problems and improve your thinking.
In this busy world give time to your loved ones and talk to your family, friends, co-workers etc., maybe they need you in your important situation and you can help them only by talking to them.
"Mental discomfort reduces pretense compared to physical discomfort, meaning people do not quickly realize that a person has any mental discomfort. But this is common in most people and mental discomfort is also a difficult task. Mental pain The constant effort to hide increases the burden: it is easier to say "my tooth is aching" than to say "my heart is broken".
Note: - This article does not promote suicide nor has it been written to create fear. The views of the author in this article are completely personal.
Note: - Please share your thoughts in the comments below.
The more you learn from me, the more I learn from you.