मंगलवार, 9 जून 2020

नकारात्मक सोच से छुटकारा पाने के 25 आसान उपाय । 25 easy ways to get rid of negative thinking.


इस पोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसी बातें बता रहा हूँ जो आपको नकारात्मक सोच से दूर रखेंगी।



नकारात्मक सोच क्या है -


नकारात्मक विचार हमारे मन के अंदर की भावनाएं हैं, जो हमें व दूसरों को नुकसान पहुंचाती हैं। मस्तिष्क में भय मनुष्य को बहुत छोटा बना देता है और वह अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगता है।

कई बार दौड़-भाग भरी अपनी व्यस्त जीवन में हमको नकारात्मकता घेर लेती है और उस दौरान ऐसा लगता है मानो सब कुछ ख़त्म हो गया है. सब कुछ बेकार और बेमानी लगने लगता है. ऐसा लगता है कि हम दूसरों से पीछे रह गए और सब आगे बढ़ते जा रहे हैं। नकारात्मक सोच की मुख्य वजह तनाव यानि की स्ट्रेस और थकान हैं। नकारात्मक सोच हमें डिप्रेशन जैसी कई मानसिक बीमारियों का शिकार बना देती है। इसलिए हमें अपने आपको हमेशा नकारात्मक विचारों से दूर रखना चाहिए।


यदि आप खुद को यह कहता पाएं कि, ''हर कोई मेरे साथ ऐसा ही करता है'', ''वह हमेशा मेरी आलोचना करता रहता है'', ''कभी कोई मेरी मदद नहीं करता'', ''लोग मुझे हमेशा इस्तेमाल करते हैं '', ''मेरे साथ लोग दुर्व्यवहार करते हैं। तो यह आपकी नकारात्मक प्रवृत्ति है। इसलिए आपके अंदर ऐसे विचार आते हैं।


हमारे दिमाग में मुख्यतः तीन तरह के विचार आते हैं - पहला - अपने एवं दूसरों के कर्मों के विचार, दूसरा - अपनी स्वत: की इच्छा या चाहत के विचार और तीसरा है अपने आपको असुरक्षित समझने के विचार। नकारात्मक विचारों का मुख्य कारण हमारी मानसिक स्थिति होती है। हम अक्सर स्थितियों के प्रति अपनी खुद की एक धारणा बना लेते हैं और उसी के अनुरूप सोचते रहते हैं। ऐसे विचार हमेशा हमारे विरुद्ध ही काम करते हैं।


किसी एक घटना, व्यक्ति या स्थिति को आधार मानकर हम उसी आधार पर पूर्वाग्रह बना लेते हैं। ऐसे विचारों के साथ 'हमेशा मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है?' 'मैं कभी सही काम नहीं करता', 'मैं हमेशा अकेला रहूंगा' इस प्रकार के वाक्य जुड़े रहते हैं। नकारात्मक विचार और भाव दिमाग को खास निर्णय लेने के लिए उकसाते हैं। ये विचार मन पर कब्जा करके दूसरे विचारों को आने से रोक देते हैं। हम केवल खुद को बचाने पर फोकस करके फैसला लेने लगते हैं।


नकारात्मक विचार के हावी होने के कारण हम संकट के समय जान नहीं पाते कि स्थितियां उतनी बुरी नहीं हैं जितनी दिख रही हैं। संकट को पहचानने या उससे बचने के लिए नकारात्मक विचार का होना भी जरूरी होता है। नकारात्मक विचार हमारे जैविक विकास क्रम का ही एक हिस्सा हैं। 4 बातें हमारे शरीर और हमारे जीवन में नकारात्मक विचार उत्पन्न करती हैं। ये भावनाएं दूसरों पर दोषारोपण करने और अपने अनुभवों के लिए स्वयं को जिम्मेदार न ठहराने से आती हैं।


यदि हम सभी अपने जीवन में हर बात के लिए जिम्मेदार हैं तो हम किसी पर दोषारोपण नहीं कर सकते। बाहर जो भी घट रहा है, वह केवल हमारे आंतरिक विचारों का एक आईना है। हमारे विश्वास ही लोगों को हमसे किसी प्रकार का व्यवहार करने के लिए आमंत्रित करते हैं।


इन बातों को फॉलो करके आप नकारात्मक सोच से मुक्ति पा सकते है अपने बुरे वक्त में भी खुश रहे सकते है तो आईये जानते हैं उन अच्छी बातों को जो आपको negative सोच से बचा सकती हैं।


नकारात्मक सोच के लक्षण





नकारात्मक सोच स्पष्टत: व्यवहार में झलकती है। इसके कुछ व्यावहारिक एवं शारीरिक लक्षण निम्न हैं-


1. अपने एवं दूसरों के कार्यों, व्यवहारों से हमेशा असंतुष्ट रहना तथा अपने कार्यों के प्रति लगाव न रखना।


2. हमेशा ग्लानि में रहना। जैसे - ''मैं कुछ नहीं कर सकता।''


3. दूसरों से आदर की अपेक्षा रखना किंतु दूसरों को आदर न देना।


4. छोटी-छोटी अपेक्षाएं पूरी न होने पर स्वयं को अपमानित महसूस करना।


5. हर व्यक्ति एवं वस्तु के नकारात्मक पहलुओं को देखना।


6. व्यक्ति एवं वस्तुओं की हमेशा बुराई करना।


7. हर किसी को प्रभावित करने की कोशिश करना।


8. अच्छे व्यक्ति या वस्तु की प्रशंसा करने से कतराना।


9. अपने से ज्यादा योग्य व्यक्ति को देखकर उसकी तारीफ करने व उससे संबंध बनाने व बढ़ाने की बजाय उससे दुरी बनाना। अपने आपको असुरक्षित महसूस करना।


10. अपने आप के ऊपर घमंड करना।


11. अपनी आलोचना सहन न कर पाना एवं सही आलोचना पर भी लोगों से झगड़ जाना।


12. अच्छे परिणामों के लिए खुद को श्रेय देना एवं गलत परिणामों के लिए दूसरों को दोष देना।



अपनी नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए हमें सकारात्मक सोच को अपने अंदर समाहित कर उन्हें आचरण में उतारना चाहिए। इसके लिए निम्न व्यवहार को अपने आचरण में शामिल करना चाहिए। 



नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए आचरण में शामिल करने योग्य व्यवहार 



1. वस्तुओं व व्यक्तिओं के प्रति कृतज्ञ बनना सीखिए।


2. स्वयं पर हंसना सीखिए।


3. दूसरों की सहायता बिना अपेक्षा के करना सीखिए।


4. सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों को दोस्त बनाएं।


5. समाजोपयोगी कार्यों को करने की कोशिश करना चाहिए।


6. अच्छे एवं बुरे परिणामों की जिम्मेदारी लेना सीखना चाहिए।


किसी दार्शनिक ने कहा है कि 'अपने विचारों का परीक्षण करो, क्योंकि वह शब्द बनते हैं। अपने शब्दों का परीक्षण करो, क्योंकि वही आपके कर्म बनने वाले हैं। अपने कर्मों का परीक्षण करो, क्योंकि उससे आपकी आदत बनती है। अपनी आदतों का परीक्षण करो, क्योंकि उससे आपके चरित्र का निर्माण होता है। अंत में अपने चरित्र का परीक्षण करो, क्योंकि उससे ही आपके भाग्य का निर्माण होता है।'

नकारात्मक सोच से छुटकारा पाने के 25 आसान उपाय




आईये जानते है ऐसी कुछ बातें जो आपको नकारात्मक सोच से दूर रख सकती हैं।

1) नकारात्मक विचारों पर विश्वास करना सफलता की राह में सबसे बड़ी रूकावट है।

2) नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान न दें और अपने जीवन की सकारात्मक घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

3) नकारात्मक विचारों का कारण बनने से बचें।

4) सही रवैया अपनाने से नकारात्मक तनाव को सकारात्मक रुप में बदला जा सकता है।

5) आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि ज्यादातर लोग आत्मविश्वास की कमी के कारण नकारात्मक सोच के शिकार बनते हैं।

6) अपने अतीत और भविष्य के बारे में चिंता न करें क्योंकि अतीत की गलतियों और भविष्य बनाने की चिंता ही नकारात्मक सोच के मुख्य स्रोत हैं।

7) नकारात्मक वातावरण और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें।

8) हमेशा अपने आप को व्यस्त रखें, कुछ न कुछ करते रहें। कुछ काम न हो तो सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाले संगीत सुनें या किताब पढ़ें।

9 ) ऐसे लोगों के साथ रहें जो हमेशा खुश रहते हों। हमेशा खुश रहने और हँसते रहने की कोशिश करें।

10) अगर कोई आपकी गलतियों पर हँस रहा है तो खुद को गलत मत समझो बल्कि सोचो की जिस - जिस पर जमाना हँसा है उसी ने इतिहास रचा हैं।

11) अपना पसंदीदा काम करने में समय बिताएं या कोई नया काम सीखें।

12 ) रोज़ाना मेडिटेशन (ध्यान)करना चाहिए

13 ) प्रतिदिन व्यायाम करें

14 ) सुबह जल्दी उठें रात को जल्दी सोएं।

15 ) उन चीज़ों की पहचान करें, जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं।

16 ) डायरी लिखने की आदत डालें।

17 ) किसी को खुशी दीजिए।

18 ) अपनों के साथ समय बिताएं।

19 ) वर्तमान के बारे में सोचें।

20 ) सोशल नेटवर्किंग साइटों पर कम समय बिताएं।

21 )असफलता से डरें नहीं।

22 ) समय के साथ खुद में बदलाव लायें।

23 ) ज़िन्दगी को सकारात्मक शब्दों से भरें।

24 ) अपने आप से कभी झूठ ना बोले।

25 ) क्या-क्या करना है क्या नहीं उसकी सूची बनायें।

अगर आप नकारात्मक सोच से बचना चाहते है तो ऊपर बताई 25 बातों को हमेशा ध्यान में रखें मुझे उम्मीद है आप इन सकारात्मक बातों का अनुकरण करके नकारात्मक सोच से छुटकारा पा सकते हैं।


English translation



In this post I am telling you some such things which will keep you away from negative thinking.

What is negative thinking

Negative thoughts are feelings inside our mind that harm us and others. Fear in the brain makes a man very small and he starts feeling insecure.

Many times in our busy lives, negativity surrounds us and during that time it seems as if everything is over. Everything seems useless and meaningless. It seems that we have lagged behind others and all are moving forward. Stress and fatigue are the main reasons for negative thinking. Negative thinking makes us a victim of many mental illnesses like depression. So we should always keep ourselves away from negative thoughts.


If you find yourself saying, "Everyone does the same to me", "He always criticizes me", "Nobody ever helps me", "People always make me Use "," People abuse me. So this is your negative tendency. Therefore, such thoughts come inside you.


There are mainly three types of thoughts in our mind - first - thoughts of actions of ourselves and others, second - thoughts of our own desire or desire and third is the thoughts of thinking of ourselves as insecure. The main reason for negative thoughts is our mental state. We often form our own perception of situations and think accordingly. Such thoughts always work against us.


By taking any one event, person or situation as the basis, we create bias on the same basis. With such thoughts 'Why does this always happen to me?' 'I will never do the right thing', 'I will always be alone' These kinds of sentences are attached. Negative thoughts and emotions drive the mind to take specific decisions. These thoughts occupy the mind and prevent other thoughts from coming. We start taking decisions by focusing only on protecting ourselves.


Due to the dominance of negative thoughts, we do not know in times of crisis that the conditions are not as bad as they seem. It is also necessary to have a negative thought to identify or avoid a crisis. Negative thoughts are a part of our biological evolution. 4 things generate negative thoughts in our body and our life. These feelings come from blaming others and not holding themselves responsible for their experiences.


If we all are responsible for everything in our life then we cannot blame anyone. Whatever is happening outside is only a mirror of our inner thoughts. It is our faith that invites people to treat us in some way.


By following these things, you can get rid of negative thinking, you can be happy even in your bad times, so let's know those good things that can save you from negative thinking.


Symptoms of negative thinking


Negative thinking is clearly reflected in behavior. Some of its practical and physical characteristics are as follows:


1. Always remain dissatisfied with your actions and behavior, and not be attached to your actions.


2. Always live in guilt. Like - "I can't do anything".


3. Expecting respect from others but not giving respect to others.


4. Feeling humiliated when small expectations are not met.


5. Seeing the negative aspects of every person and thing.


6. Always do evil to people and things.


7. Trying to impress everyone.


8. Shrink from praising a good person or thing.


9. Seeing someone more qualified than you, instead of praising him and making connections with him, make him different. Feeling insecure


10. Pride over oneself.


11. Not being able to bear criticism and quarreling with people over the right criticism.


12. Crediting oneself for good results and blaming others for wrong results.



In order to remove our negative thinking, we should incorporate positive thinking and put them into practice. For this, the following behavior should be included in their conduct.



Behaviorable behavior to overcome negative thinking


1. Learn to be grateful to objects and people.


2. Learn to laugh at yourself.


3. Learn to help others without expectations.


4. Make friends with positive thinking.


5. Should try to do socially useful works.


6. One should learn to take responsibility for good and bad results.



A philosopher has said, 'Test your thoughts, because those words are made. Test your words, because they are going to be your deeds. Test your actions, because it makes you habitual. Test your habits, because it builds your character. Finally test your character, because that only creates your destiny. '

25 easy ways to get rid of negative thinking

Let us know some things that can keep you away from negative thinking.

1) Believing negative thoughts is the biggest obstacle to success.

2) Do not pay much attention to negativity and focus on the positive events of your life.

3) Avoid causing negative thoughts.

4) By adopting the right attitude, negative stress can be converted into positive form.

5) Maintain confidence, as most people fall prey to negative thinking due to lack of confidence.

6) Do not worry about your past and future because mistakes of the past and worry about making future are the main sources of negative thinking.

7) Stay away from people with negative environment and negative thinking.

8) Always keep yourself busy, keep doing something. If there is no work, listen to music that produces positive energy or read a book.

9) Be with people who are always happy. Always try to be happy and laugh.

10) If someone is laughing at your mistakes, do not misunderstand yourself, but think that the person on whom the laughter has created history.

11) Spend time doing your favorite work or learn a new job.

12) Meditation (meditation) should be done daily

13) Exercise daily

14) Wake up early in the morning and sleep early at night.

15) Identify things that are not under your control.

16) Make a habit of writing a diary.

17) Give happiness to someone.

18) Spend time with loved ones.

19) Think about the present.

20) Spend less time on social networking sites.

21) Don't be afraid of failure.

22) Change yourself over time.

23) Fill the life with positive words.

24) Never lie to yourself.

25) Make a list of what to do and what not to do.


If you want to avoid negative thinking, then always keep the 25 things mentioned above in mind. I hope you can get rid of negative thinking by following these positive things.