सोमवार, 15 जून 2020

हर दिन ख़ुशहाल कैसे रहें। How to be happy every day.

वास्तव में, आपके जीवन में नीचे दिए गए 3 तथ्यों का ईमानदारी से सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न करके ख़ुशहाली आ सकती है। इसे जीवन में सतत अपनाने से ख़ुशी कायम बनी रह सकती है।

1 - आपको भविष्य में खुशी पाने के लिए अपनी वर्तमान की खुशी को कभी भी स्थगित नहीं करना चाहिए।

2 - आप अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण ढंग से उन चीजों को करके खुशहाल कर सकते हैं जो करने से आपको ख़ुशी मिलती है।

3 - आपकी खुशी आप के उपर और आपके कार्यों पर निर्भर करती है न कि बाहर की चीजों और  परिस्थितियों पर।

आइये अब जानते हैं कि क्यों और कैसे हमको भविष्य की ख़ुशी के लिए अपने वर्तमान के सुख का त्याग करना पड़ता है। वैसे, ख़ुशहाली से हमें दूर करने वाली ये अड़चने वास्तव में वैज्ञानिक रूप से सत्यापित हैं।

आप जीवन में दुखी क्यों रहते हैं -

"जीवन में ख़ुश कैसे रहें?" इस सवाल को हल करने के लिए सलाहकारों द्वारा जो विशिष्ट सलाह दी जाती है वह काम क्यों नहीं करती है ? 

खुशहाल जीवन पाने के बारे में एक सर्व-सामान्य विचार है कि जब हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं, तो हमें ज्यादा ख़ुशी मिलती है। 

इसलिए हम सोचते हैं कि, "एक बड़ी लग्जरी कार खरीदने पर, एक बड़ा और सुंदर घर खरीदने पर, साल में लाखों - करोड़ों रुपये की आय प्राप्त होने पर, या अपने शहर के सबसे मशहूर व्यक्ति से शादी करने पर या सबसे सुंदर जीवन साथी मिलने पर " हमारा जीवन खुशहाल होगा।

लेकिन यह प्रसिद्ध धारणा वास्तविक जीवन में काम नहीं करता है। अपने लक्ष्यों तक पहुँचना जीवन में स्थायी खुशी की गारंटी नहीं देता है। अपने चारों ओर देखिये, जिन्होंने अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने से खुश होने का एहसास किया, वे खुश नहीं हैं। क्यों?

ज़रा सोचें, यदि आप यह कह रहे हैं कि जब आप अपने वित्तीय लक्ष्य को पूरा कर लेंगे तो आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा, तभी आप यह भी कह रहे हैं कि जब तक आप धनवान नहीं होंगे तब तक आपको खुशहाली नहीं मिल सकती। 

यदि आप कह रहे हैं कि एक बड़ा और सुंदर घर ख़रीदने से आपको ख़ुशी मिलेगी, तो उसी समय आप यह भी कह रहे होते हैं कि आप अपने छोटे से घर में रहते हुए खुश नहीं हैं।

यदि आप यह कहते हैं कि आप शादी कर लेंगे तो आपका जीवन खुशहाल होगा, तो आप उसी समय यह भी कह रहे हैं कि आप खुश नहीं हैं क्योंकि आप अकेले हैं।

एक अध्ययन में, लगभग 50% लोगों ने कहा कि उनके पास जो कुछ भी है, उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है, वह है उनकी अपनी शादी का दिन , लेकिन उस दिन मिलने वाली ख़ुशी की तुलना में यात्रा करने से उन्हें अधिक आनंद,ख़ुशी  मिलती है। उसी अध्ययन में, 50% लोगों ने यह भी कहा कि छुट्टियां उन्हें अपनी मनचाही नौकरी की तुलना में  अधिक खुशी प्रदान करती हैं।

इसलिए, जब वे कह रहे हैं कि छुट्टियां उन्हें उनकी शादी के दिन या उनके मनचाही नौकरी से ज्यादा ख़ुशी प्रदान करती हैं, तो उसी समय वे अनिवार्य रूप से यह भी कह रहे हैं कि वे अपने जीवन में खुश नहीं रह सकते जब तक कि वे छुट्टी पर न जाएं।

"एक बार मैं अपने लक्ष्य तक पहुँचने के बाद खुश रहूँगा। तब तक, दुखी रहना मेरे लिए ठीक है।"

इसमें यही तो गलत है कि, जब तक आप उपरोक्त कथन पर विचार कर रहे होते हैं, तब तक आप हमेशा अपने वर्तमान जीवन में दुःखी रहते हैं।

जब आप अपने जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं जैसे सफलता, पैसा, प्यार, जीवन-साथी, बच्चे, प्रशंसा, पद, मान -सम्मान तो   आपको लगता है कि यदि एक बार ऐसा हो गया तो इससे आपकी जिंदगी में असीमित जादुई खुशी की शुरुवात हो जाएगी। वास्तव में जो अपने आप को आप बता रहे हैं वह यह है कि सफलता आपके वर्तमान दुःख को दूर कर देगा।

लेकिन क्या ऐसा हो सकता है? क्या यह संभव है कि आपकी सफलता आपके दुःख को दूर कर सकती है?

यदि आप अपने जीवन के सफ़र से नाखुश हैं, तो क्या आपको यह विश्वाश है कि कोई एक उपलब्धि आपकी नाख़ुशी  को खुशी में बदल सकती है?

इसका जवाब "नहीं" है, और आप भी इसे भली -भांति पहले से ही जानते हैं। वास्तव में जो कुछ भी आप अपने भविष्य की खुशी के लिए कर रहे हैं, वह आपके वर्तमान में दुखी होने का कारण बन गया है। यदि आप शुरुआत से खुश नहीं हैं तो सफलता आपको कभी भी ख़ुशी प्रदान नहीं कर सकती।

क्योंकि आपने अपनी सफलताओं को जीवन में  ख़ुशी पाने के लिए अपने कारणों के साथ जोड़ लिया है। जबकि लक्ष्य और सफलता अपने खुद के कंट्रोल से बाहर की चीजें हैं। आप उन्हें पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए आपकी ख़ुशियों को नियंत्रित करने की योजना भी फेल हो जाती है।


इसलिए, जब तक आपको सफलता नहीं मिलती है, तब तक आपको अपनी खुशी को स्थगित करने की कोई जरुरत नहीं है। आपको सफलता मिलने तक आप अपने आप को दुखी होने का चयन नहीं करना चाहिए।

आप जिंदगी में ख़ुश कैसे रह सकते हैं -

आप कल की खुशी का इंतजार करना बंद करके आज की ख़ुशी पर ध्यान दीजिये। हम अब निश्चित रूप से जानते हैं, जैसा कि विज्ञान ने दिखाया है, हम अपनी वर्तमान ख़ुशियों के एक बड़े हिस्से को नियंत्रित कर सकते हैं। अब हम निश्चित रूप से जानते हैं और विज्ञान ने भी सिद्ध किया है कि,  हम अपनी वर्तमान की ख़ुशियों के एक बड़े हिस्से को नियंत्रित कर सकते हैं।

शोध से पता चलता है कि हम जानबूझकर कुछ गतिविधियों के द्वारा जीवन में अपनी कुल खुशी का लगभग 40% हिस्सा नियंत्रित कर सकते हैं। इन खुशी बढ़ाने वाली गतिविधियों को खुशी हस्तक्षेप कहा जाता है। जब आप उन्हें उद्देश्यपूर्ण तरीके से करते हैं, तो आप अपने वर्तमान की ख़ुशी के स्तर को बढ़ाते हैं।

आपको तब तक दुखी नहीं रहना चाहिए जब तक आपको अपने भविष्य के जीवन लक्ष्य का एहसास नहीं हो जाता है जो आपको असीम खुशी का वादा करता है।  जैसा कि हम आपको बता रहे हैं कि अब आप अपने जीवन में खुश रह सकते हैं - आज भी और साथ ही साथ भविष्य में भी। तो दूर के लक्ष्य को पाने के लिए अभी वर्तमान में ख़ुश रहने का मौका क्यों छोड़ना चाहिए ? जब ख़ुश रहना आसान है, तो हम इसे मुश्किल क्यों बनाएं?

यही कारण है कि आज हम  यहां बात कर रहे कि, विज्ञान का उपयोग करके जीवन में ख़ुश कैसे रहें? आप सकारात्मक मनोविज्ञान द्वारा सुझाये गए इन 20 तथ्यात्मक सुझावों सलाहों के साथ अपने जीवन में वास्तविक ख़ुशी पा सकते हैं।

इसलिए, अपने जीवन का एक दिन चुनें और इन सुझावों सलाहों का पालन करें। हम वादा करते हैं, आप निराश नहीं होंगे।

1. स्वाभाविक रूप से सुबह नींद से जागें :  

जब आप अपने शरीर की आवश्यकतानुसार पूरी रात की नींद लेने के बाद सुबह उठते हैं, तो आप स्फूर्ति तथा ताज़गी महसूस करते हैं। बस जब भी आपकी सोने और जागने की दिनचर्या हो  तभी सोयें और जागें कभी भी ज़बरदस्ती की न तो नींद लें न ही जागें। सुबह सबेरे उठने से शुद्ध व ताजी हवा मिलती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। आपका मूड दिन भर को तरोताजा बना रहता है।

2. सुबह  उठकर सबसे पहले मुस्कुराइये :

खुशी से घोषणा करो, कि  मेरा आज का दिन ख़ुशी से भरा होगा। "गुड  मॉर्निंग कहिये अपने आपको, घर के सभी सदस्यों व वस्तुओं को और यहां तक कि दर्पण को भी। मुस्कुराइए, क्योंकि मुस्कराने से आपके चेहरे की मांसपेशियों में हरकत  होती है। आपके चेहरे की मांसपेशियों की हरकतों से आपके मस्तिष्क को पता चलता है कि आपको और अधिक शांत और सामाजिक रूप से अधिक आकर्षक  बनाना है। एक नए शोध  से पता चला है कि जब हम मुस्कुराते हैं, तो निश्चित रूप से यह हमें खुशी का एहसास कराता है। कभी-कभी आपकी मुस्कुराहट आपके आनंद का स्रोत भी हो सकती है।

3. व्यायाम के लिए जाएं:

ऐसा माना जाता है कि यदि आप का स्वास्थ्य अच्छा होगा, तो आप अधिक ख़ुशहाल होंगे और अगर आप ख़ुशहाल  रहते हैं तो आप की सेहत अच्छी हो जाती है। तो अब व्यायाम के लिए तैयार हो जाएं, कुछ भी व्यायाम करें जैसे - धीरे - धीरे चलना , तेज गति से चलना , कूदना या दौड़ना जो भी आपकी क्षमता के अनुसार हो सके वह करिये। पहले धीरे - धीरे शुरुवात करें फिर गति और समय बढ़ाएं । कम से काम 20 मिनट तक का व्यायाम रोज करें। व्यायाम के दौरान हमारा मस्तिस्क रसायन छोड़ता है जिससे हमारे शरीर में उत्तेजना बढ़ती है। 

शोध से पता चला है कि जो लोग व्यायाम करते हैं वे अपने शरीर के बारे में अधिक सकारात्मक महसूस करते हैं और सक्रीय रहते हैं, भले ही उनके शरीर में कोई वास्तविक परिवर्तन नहीं हुआ हो या उनका वजन भी कुछ कम नहीं हुआ हो।यदि आप  हर 7 मिनट के व्यायाम के बाद 1 मिनट का आराम करते हैं  और कम से कम 20 मिनट तक प्रतिदिन व्यायाम करते हैं, तो यह प्रक्रिया आपकी खुशी को बढ़ाने के लिए पर्याप्त हो सकता है। 

4. सुगंधित शावर लें:

घर वापस आने पर अपने पसंदीदा सुगंधित शॉवर जेल के साथ स्नान करें। हमारी पसंदीदा सुगंधों में उनके साथ गंध संबंधी सुखद यादें जुड़ी होती हैं। मनपसंद सुगन्धित जेल से स्नान करने से उन सुगंधों का एक पुनर्वसन हमारे अवचेतन मन में उन यादों को फिर से दोहराता है। जो हमें सुखद स्थिति में ले जाता है।


वैज्ञानिकों का कहना है कि एक खुश व्यक्ति की पसीने से लथपथ टी-शर्ट को सूंघना आपको खुश कर सकता है। मनुष्य के रूप में, हम अपने पसीने की गंध के माध्यम से, अपनी सकारात्मक भावनाओं को आनंद के रूप में महसूस कर सकते हैं। यदि आप खुश हैं, तो दूसरा व्यक्ति आपकी खुशी को सूँघकर खुश हो सकता है।

5. कुछ मन को शांत रखने वाले कार्य करें:

मन को शांति पहुंचाने के लिए  प्रतिदिन 10-15 मिनट तक ध्यान (मेडिटेशन) या योग करें  इसका मस्तिष्क पर तत्काल प्रभाव पड़ता है। गाबा (GABA) एक एंटी-चिंता रसायन है जो ध्यान या योग का अभ्यास करने से मस्तिष्क से  निकलता है। वैकल्पिक और पूरक चिकित्सा के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि एक घंटे तक योग या मेडिटेसन करने के बाद GABA के स्तर में 27% तक की वृद्धि हुई है। 

एम आर आई मस्तिष्क स्कैन परीक्षण से पता चला है कि ध्यान या योग  की प्रैक्टिस करने से प्रमस्तिष्कखंड में स्थित एक पदार्थ में कमी आ जाती है, जो मस्तिष्क में क्रोध, भय और उदासी को संसाधित करता है, और तनाव को नियंत्रित करता है। ध्यान या योग से आपके मस्तिष्क को सचमुच में अधिक समय तक के लिए या स्थायी रूप से बदला जा सकता है।

ध्यान या योग के अभ्यास से न केवल आपके मन को तात्कालिक शांति और स्थिरता मिलती है बल्कि यह लंबे समय तक बनी भी रहती है। यह एक खुशहाल जीवन प्राप्त करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसकी वजह से आपके अंदर करुणा, स्वीकृति और आत्म-जागरूकता बढ़ती है।

6.   पौष्टिक नाश्ता लें:

अपनी नास्ते की प्लेट में उच्च फाइबर वाले ठोस और कम मीठे तरल पदार्थों का मिश्रण लें। आपके द्वारा खाए जा रहे भोजन की बनावट, स्वाद और निवाले  पर पूरी तरह से ध्यान दें। मन लगाकर तल्लीनता के साथ रुचिकर तरीके से खाएं। भोजन करते समय अपने फोन या टेलीविजन स्क्रीन, या समाचार पत्रों को देखने से बचें। एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर ग्रीन टी लें। 

7.  किताब पढ़ो :

लंबे समय से कोने में रखी हुई किसी पुस्तक को उठाओ, और घर से बाहर निकलकर आरामदायक जगह या निकटतम कैफे शॉप में जाकर पढ़ें। रिसर्च का कहना है कि आप घर की तुलना में भीड़ भरे कैफ़े में बेहतर फ़ोकस कर सकते हैं।

डेविड ग्रीनफील्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट स्कूल ऑफ मेडिसिन के मनोचिकित्सा के प्रोफेसर कहते हैं कि, अपनी पुस्तक में गोता लगाने से पहले, यदि आप अपने मोबाइल के हर नोटिफ़िकेशन अलर्ट से निजात पाना चाहते हैं और तनावमुक्त होना चाहते हैं, तो अपने फ़ोन में इंटरनेट बंद कर दें।  

8.  एक समय में एक ही काम करें :

यह एक बहुत ही प्रभावी रणनीति है। अपने आप से कहें कि आप आज मल्टीटास्क नहीं करेंगे।

मल्टीटास्किंग, वास्तव में  किसी भी कार्य को करते समय  आपके ध्यान को भटकाता है और तनाव का निर्माण करता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के संज्ञानात्मक वैज्ञानिक क्लिफोर्ड नेस ने अपने शोध में पाया कि उच्च-मल्टीटास्किंग लोगों को अपने समूह के कम-मल्टीटास्किंग लोगों की तुलना में अधिक सामाजिक समस्याएं होती हैं। विशेषज्ञ अनुमान लगाते हैं कि मल्टी-टास्कर्स को लोगों पर ध्यान देने में परेशानी होती है। इसलिए,  एक समय में केवल एक ही कार्य करें। 


9. दोपहर के भोजन में अलग - अलग प्रकार के व्यंजन शामिल करें:

ऑक्सफोर्ड के मनोवैज्ञानिक चार्ल्स स्पेंस का कहना है कि दोपहर का भोजन करते समय दो चीजों का ध्यान रखें  - एक, अपने पसंदीदा विभिन्न प्रकार के सलाद को दोपहर के भोजन में शामिल करें; और दूसरा, प्लेटों का उपयोग अपने पसंदीदा भोजन के रंग के विपरीत रंग का करें। रंग आपकी धारणा को बदल सकता है कि आप कितने भूखे हैं।

लोग मिश्रित सलाद के कटोरे से अधिक खा लेंगे तो अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थ से भरे प्लेट से कम खाना खाएंगे। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में दिखाया गया है कि कभी भी आप भोजन के विपरीत रंग के प्लेट के साथ भोजन करें। जब आपके भोजन का रंग प्लेट के रंग से मेल खाता है, तो आप ज़्यादा खाना खाते हैं अपेक्षाकृत विपरीत रंगों के मुकाबले।


10. दोपहर में एक छोटी झपकी लें:

नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन 20 से 30 मिनट तक की झपकी लेने की सिफारिश करता है।  जिससे सतर्कता में वृद्धि होती है और प्रदर्शन में सुधार होता है।  छोटी झपकी लेने से रात की नींद पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

सैन्य पायलाटों और अंतरिक्ष यात्रियों पर नासा ने नींद को लेकर एक अध्ययन किया और पाया कि,  40 मिनट की झपकी लेने से  प्रदर्शन में 34% और सतर्कता में 100% का सुधार हुआ। यही कारण है ​​कि गूगल (Google) अपने कर्मचारियों को दोपहर में झपकी लेने की अनुमति देता है और अपने कार्यालय में झपकी लेने के लिए विशेष कक्ष की स्थापना की है।

शोध से पता चलता है कि जब आप दिन में एक छोटी सी झपकी लेते हैं, तो आप क्रोध / भय जैसे नकारात्मक भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। 

हालाँकि, दोपहर की  झपकी को 20-30 मिनट के लिए ही अनुशंसित की जाती है इससे अधिक नींद लेने से मदहोशी की स्थिति पैदा होगी, जिसे वैज्ञानिक रूप से नींद की जड़ता (sleep inertia)।कहा जाता है।


11. कुछ खास दोस्तों को फोन करें :

कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों को कॉल करें जिनसे आपने लंबे समय से बात नहीं की है।  हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं फाउलर और क्रिस्टाकिस द्वारा दिसंबर 2008 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, खुशी एक संक्रामक है। ख़ुशहाल दोस्त हमारी खुशी को 15% तक बढ़ा देते हैं।

12. सच में कुछ दोस्तों से प्रत्यक्षतः मिलें:

शाम को गप - शप के लिए कुछ दो एक मित्रों को जो आपके क्षेत्र में रहते हैं, ढूढ़े और उनके साथ बात - चीत करें और समय बिताएं।  हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं फाउलर और क्रिस्टाकिस द्वारा दिसंबर 2008 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक खुशहाल दोस्त जो आपके इलाके में आधे मील के भीतर रहता हो उसके साथ जीवंत सम्बन्ध बनाने से आपकी खुशहाली की संभावना 42% अधिक बढ़ जाती है। कारण: आमने-सामने बातचीत।

सकारात्मक मनोवैज्ञानिक डैनियल गिल्बर्ट कहते हैं, कि जब हमारे पास परिवार और दोस्त होते हैं तो हम ज्यादा खुश होते हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो लगभग सभी वे अन्य चीजें जो हम सोचते हैं कि हमें खुश कर सकती हैं जिसकी वजह से हम खुशहाल होते हैं तो वह है हमारे दोस्त और परिवार के सदस्य और वास्तव में  खुशहाली केवल अधिक परिवार और दोस्त पाने के तरीके हैं।


13. सामाजिक गतिविधियों पर समय खर्च करें :

दोस्तों के साथ समय और पैसा खर्च करें उनके साथ सैर सपाटे के लिए जाएं, मूवी देखें, उनके साथ कोई मनोरंजक खेल खेलें या कॉफी ,चाय पीने जायें। यह सकारात्मक मनोविज्ञान में एक ठोस आधार है। एलिजाबेथ डन एंड माइकल नॉर्टन ने अपनी पुस्तक हैप्पी मनी में, खुशी के लिए बताते हैं कि, आप अपने पैसे के साथ जो सबसे संतोषजनक बात कर सकते हैं वह यह है कि आप अपने अलावा किसी और पर खर्च करें। 

आप अपने पैसे को धर्मादा कार्यों के लिए दान कर सकते हैं या किसी दोस्त के साथ  दोपहर का भोजन कर सकते हैं - यह आपको दूसरों के साथ जुड़ने के साथ-साथ दुनिया पर प्रभाव बनाने की अनुमति देता है।

दूसरों की मदद करना न केवल आपको खुश करता है, बल्कि आपको लंबे समय तक ख़ुश और स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। जिन लोगों ने अपने दोस्तों और पड़ोसियों की मदद की, और दूसरों को सलाह दी और उनकी देखभाल की, वे लोग बुढ़ापे में भी जीने के लिए प्रेरित थे।

14. ख़ुशी के साथ घर वापसी करें:

यह घर वापस जाने का समय है। घर वापस जाते समय इस भावना के साथ घर वापस लौटें कि आज का पूरा दिन ख़ुशगवार रहा। घर के सभी सदस्यों के लिए छोटे-छोटे उपहार खरीदें जैसे चॉकलेटआदि कुछ भी। यदि आपने शादी की है, तो उनके लिए एक विशेष उपहार खरीदें जैसे फूल। याद रखें, ऐसा करने सेआपकी जिंदगी खुशियों की बहार आ जाएगी। वापस जाते समय, अपने मन में अपने परिवार के साथ बितायी गयी कुछ सुखद पलो की यादों के बारे में सोचें। सुख़द यादें सेरोटोनिन नामक रसायन  स्रावित करती हैं - जो अपनेपन की भावना पैदा करती है।  रास्ते में, कुछ खुशनुमा संगीत सुनें।

15. गले लगाएं:

गले लगाने से मस्तिष्क हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन छोड़ता है। यह सामाजिक बंधन से जुड़ा एक हार्मोन है जो विश्वास और वफादारी को बढ़ावा देता है। यदि आप सिंगल हैं और अकेले रहते हैं, तो आप एक टेडी बियर, एक ड्रेस-अप मिकी माउस , या एक तकिया को भी गले लगा सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि अगर किसी दंपति को लंबे समय तक अलग रखा  जाता है, तो उनके अंदर इस ऑक्सीटोसिन का स्तर को कम हो जाता है और उस व्यक्ति के साथ फिर से संबंध बनाने की लालसा दूर हो जाती है। ऑक्सीटोसिन के उच्च स्तर को रोमांटिक बंधनों के साथ जोड़ा जाता है।

 गले लगाने से आप अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं और दूसरों के प्रति अपनेपन की भावना को भी बढ़ा सकते हैं - आपके दोस्त, आपका परिवार और यहां तक ​​कि किसी अजनबी को भी गले लगाने से आप अपने जीवन को और अधिक सार्थक बनाते हैं।

गले लगने से आपका रक्तचाप कम हो जाता है, और अगर आप चिंतित महसूस कर रहे हैं तो आपको शिथिल होने में मदद मिलती है। गले लगने से आपके कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिसे तनाव हार्मोन भी कहा जाता है।

16. भोजन इत्मीनान से करें :

रात का खाना इत्मीनान से खाएं। रात के खाने के समय को लंबा करें ,आराम से बातचीत करते हुए, दिनभर की मज़ेदार कहानियाँ साझा करते हुए रात का खाना खाएं।


17. आभार व्यक्त करें:

हमारी सूची में अंतिम खुशी पाने वाली गतिविधि यही है, जिसके बिना आपने अपनी  खुशी को पाने के लिए दिन भर जो बहुत कुछ किया है वह सभी अर्थहीन हो जाता है। 
 इसलिए आभार व्यक्त करें।

जब हम कृतज्ञता की आदत डालते हैं, तो हमें खुश रहने के लिए किसी विशेष कार्यक्रम अपनाने की आवश्यकता नहीं रहती है। हम दिन-भर होने वाली अच्छी चीजों के बारे में अधिक जागरूक हो जाते हैं।

आभार केवल "धन्यवाद" कहना भर ही नहीं है। आभार या कृतज्ञता व्यक्त करने के तीन तरीका है :
1 - प्रशंसा करके - किसी की प्रशंसा  कर सकते हैं। 
२ - सद्भावना  - आप इसे महसूस करते हैं। 
३ - अभिव्यक्ति - आप अपनी भावना को व्यक्त करके आभार या कृतज्ञता दे सकते हैं।

जब भी आप किसी का शुक्रिया अदा करें, तो सच्चे दिल से करें। यह आपको खुश करने के साथ-साथ उन्हें खुश भी करेगा।


18. तीन अच्छे काम करें:   

यह आपकी अच्छी भावनाओं को बढ़ाने के लिए एक लेखन अभ्यास है। उस दिन तीन अच्छी बातें लिखिए जिनके लिए आप आभारी हैं। अपने दिमाग में विशद रूप से अनुभवों को फिर से जानने के द्वारा खुद की मदद करें।

मूल रूप से, यह एक आभार व्यक्त करने का उपक्रम है जिसे आप एक दैनिक आदत के रूप में विकसित कर सकते हैं। यहाँ तीन सरल अच्छी चीजें हैं जो आप हर दिन कर सकते हैं :

1 - हर रात, बिस्तर पर जाने से ठीक पहले, थोड़ी देर के लिए बैठें और अपने दिन - भर के क्रिया कलाप के बारे में सोचे और उन्हें याद करें ।
2 - फिर आपने दिन भर में जो कुछ भी तीन अच्छे काम किये हैं जिसने आप को ख़ुशी दी है। 
3 - फिर उनको लिख लें। उनमें से प्रत्येक पर मनन करें। उनमें से प्रत्येक को संचित करें।


19. जल्दी सो जायें :

नींद आपकी खुशी के लिए महत्वपूर्ण है। जब आप कम नींद लेते हैं, तो आपकी कम नींद के कारण मस्तिष्क सकारात्मक यादों को कम करती है, और नकारात्मक यादों को अधिक याद करती है। इसलिए कम से कम 6 घंटे की अच्छी नींद लेना चाहिए। 8 घंटे की नींद और बेहतर परिणाम देती है। सावधान रहें यदि आप एक दिन में 4 घंटे से कम सोते हैं तो आपके अवसाद की दर 40 गुना अधिक हो जाती  है।

20. पानी  अधिक पियें :

सुबह उठने पर सबसे पहले कम से कम एक गिलास पानी पिएं। फिर पूरे दिन नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। एक अध्ययन से पता चला है कि सामान्य शरीर के द्रव की मात्रा का 1.5 प्रतिशत कम होने पर थकान, चिंता, सिरदर्द, याद रखने में कठिनाई, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, और चुनौतीपूर्ण कार्य करने की अनिच्छा पैदा हो सकती है।




In fact, honest execution of the 3 facts given below in your life can bring happiness. By adopting it continuously in life, happiness can persist.



1 - You should never resent your present happiness to find happiness in future.



2 - You can make your life happily by doing the things that make you happy.



3 - Your happiness depends on you and your actions, not on things and circumstances outside.



Let us now know why and how we have to sacrifice our present happiness for future happiness. By the way, these obstacles that keep us from happiness are actually scientifically verified.



Why do you remain unhappy in life -
"How to be happy in life?" Why does the specific advice given by consultants to solve this question not work?



One common idea about having a happy life is that when we achieve our goals, we are very happy.]



That's why we think, "When buying a big luxury car, buying a big and beautiful house, having an income of millions - crores of rupees a year, or marrying the most famous person of your city or the most beautiful life partner. On meeting "our life will be happy.



But this famous notion does not work in contemporary life. Reaching your goals does not ensure lasting happiness in life. Looking around, those who felt happy to achieve their life goals are not happy. Why?



Just think, if you are saying that when you meet your financial goal then your life will be filled with happiness, then you are also saying that you cannot get happiness till you are rich.



If you are saying that buying a big and beautiful house will make you happy, then at the same time you will also be saying that you are not happy living in your small house.



If you say that you will get married then your life will be happy, then at the same time you are also saying that you are not happy because you are alone.



In one study, nearly 50% of people said that what they have is one of the most important days in their life, that is their own wedding day, but traveling makes them happier than the happiness they get that day . There is more joy and happiness. In the same study, 50% of people also stated that knowing them gives them more happiness than their desired job.



So, while they are saying that they offer them more happiness on the wedding day or their desired job, at the same time they are essentially saying that they cannot be happy in their life unless they leave Don't go on



"I'll be happy once I reach my goal. Until then, it's okay for me to be unhappy."



There it is wrong that, as long as you are considering the above statement, you are always sad in your present life.



When you set a goal of making a big positive change in your life like success, money, love, life partner, child, appreciation, status, respect, then you feel that once it happens, it will save your life. Unlimited modern happiness will begin. Really what you are telling yourself is that success takes away your present grief.



But what can happen? Is it possible that your success can overcome your grief?



If you are unhappy with the journey of your life, do you believe that one achievement can turn your happiness into elixir?



The answer is "no", and you too already know it well. Actually whatever you are doing for the happiness of your future has become a cause of unhappiness in your present. If you are not happy from the beginning, success can never give you happiness.



Because you have combined your successes with your reasons for finding happiness in life. While goals and success are things outside their own controller. You cannot control them completely, so your plan to control your happiness also fails.



Therefore, until you get success, there is no need for you to keep your happiness intact. You should not choose to be unhappy yourself until you have success.



How can you be happy in life -
Stop waiting for tomorrow's happiness and focus on today's happiness. We now know with certainty that, as science has shown, we can control a large part of our current happiness. Now we know for sure and science has also proved that, we are controlling a large part of our current happiness.



Research shows that we can do about 40% of our total happiness in life by doing certain activities. These pleasure enhancing activities are called happiness interventions. When you do them purposefully, you increase your current level of happiness.


You should not remain unhappy until you have realized your future life goal which promises you infinite happiness. As we are telling you that you can be happy in your life now - even today as well as in the future. So why should we miss the opportunity to be happy in the present to achieve a distant goal? When it is easy to be happy, why are we difficult?



This is why we are talking here today, how to be happy in life using science? You can find contemporary happiness in your life by answering these 20 practical suggestions suggested by positive psychology.




Therefore, choose a day in your life and follow these suggestions. We promise, you will not be disappointed.



1. Wake up from sleep in the morning naturally:
When you wake up in the morning after your body has a full night's sleep, you feel stressed and refreshed. Just whenever you have a routine of sleeping and waking, only then sleep and wake up, never forcefully sleep or wake up. Waking up early in the morning provides pure and fresh air, which transmits energy in the body. Your mood kills the day.



2. Wake up in the morning and smile first:
Announce happily, that my day will be full of happiness. "Even if you call yourself morning, all the members and objects of the house, and even the mirror. Smile, because smiling moves the muscles in your face. The movements of your facial muscles reveal your brain." . To make you more calm and more socially attractive. A new research has shown that when we smile, it definitely makes us feel happier. Sometimes your smile is also the source of your joy. Can.



3. Go to exercise:
It is believed that if you are in good health, you will be more happy and if you are happy, then your health gets better. So now get ready for exercise, do anything like exercise - walking slowly, walking fast, jumping or running shows whatever you can to your ability. First start slowly, then increase speed and time. Exercise for at least 20 minutes daily. During exercise, our brain releases chemicals, which is increasing the excitement in our body.



Research has shown that people who exercise feel more positive about their body and remain active, even if there is no real change in their body or their weight is not reduced. After every 7 minutes of exercise, you take 1 minute rest and exercise for at least 20 minutes daily, then this process can be enough to increase your happiness.



4. Rajit Shawar
Take a shower with your favorite vinyl shower gel when you get back home. Our favorite fragrances are associated with pleasant smelling words with them. Taking a bath with a favorite fragrant gel reabsorbs those memories in our subconscious mind. Which takes us to a pleasant state.





Scientists say that smelling the sweat-soaked T-shirt of a happy person can make you happy. As human beings, we can feel our positive emotions as bliss, through the smell of our sweat. If you are happy, the other person can be happy by smelling your happiness.



5. Do some cool-down tasks:
Meditation or yoga for 10-15 minutes daily to bring peace to the mind has an immediate effect on the brain. Gaba (GABA) is an anti-anxiety chemical released from the brain by practicing meditation or yoga. A study published in the Journal of Alternative and Complementary Medicine reported that GABA levels increased by up to 27% after one hour of yoga or meditation.



MRI brain scan tests have shown that practicing meditation or yoga reduces a substance located in the brain block, which controls anger, fear and sadness in the brain, and stress. By meditation or yoga, your brain can be literally modified for longer or permanently.



By practicing meditation or yoga, not only does your mind get instant peace and stability, but it also remains for a long time. This is one of the most effective ways of achieving a happy life. Because of this, compassion, acceptance and self-awareness are increasing in you.



6. Nutritious Breakfast
Take a mixture of high fiber solids and low sweet liquids in your Nast plate. Pay close attention to the texture, taste and taste of the food you are eating. Heartily cot with delicacy. Ranging from looking at your phone or television screen, or newspapers while eating. Take green tea as an antioxidant.



7. Books:
Read a book that has been in the corner for a long time, and get out of the house to go to a cozy place or a mixed cafe in July. Research says that you can focus better in a crowded café than at home.




David Greenfield, a professor of psychiatry at the University of Connecticut School of Medicine, says that, before you dive into his book, if you want to get rid of every notification profile on your mobile and get stress-free, use the Internet in your phone. Turn it off do it.

8. Do one thing at a time:
This is a very effective strategy. Tell yourself that you will not multitask today.



Multitasking actually distracts your attention and creates tension when doing any task. In her research, Stanford University cognitive scientist Clifford Ness found that high-multitasking people have more social problems than low-multitasking people in their group. Experts speculate that multi-taskers have trouble paying attention to people. Therefore, do only one task at a time.


9. Lunch includes different types of dishes:
Oxford psychologist Charles Spence says that while taking lunch, keep in mind two things - one, include your favorite variety of salads in lunch; And second, use plates as opposed to the color of your favorite food. Color can change your perception of how hungry you are.



People will eat more than a bowl of mixed salad, then eat less food than a plate full of their favorite foods. A Cornell University study has shown that anytime you eat food with a plate of opposite color. When the color of your food matches the color of the plate, you overeat, as opposed to the color of the food.





10. Take a short nap in the afternoon:
The National Sleep Foundation recommends taking a 20 to 30 minute nap. Thereby increasing alertness and improving performance. Taking a short nap also has no effect on night sleep.



NASA conducted a sleep study on military pilots and astronauts and found that taking a 40-minute nap improved performance by 34% and accuracy by 100%. This is why Google (Google) allows its employees to take a nap in the afternoon and has set up a special room in their office to take a nap.



Research shows that when you take a small nap during the day, you become more sensitive to negative emotions like anger / fear.



However, eating only for 20–30 minutes of an afternoon nap will lead to a state of drunkenness, scientifically called sleep inertia (sleep inertia).


11. Call some special friends:
Call some friends or relatives whom you have not talked to in a long time. According to a report published in the British Medical Journal in December 2008 by researchers Fowler and Christakis of Harvard University, happiness is a positive. Happy friends increase our happiness by 15%.



12. Really meet some friends directly:
Find some friends who live in your area and chat with them and spend time in the evening for gossip. According to a report published in the British Medical Journal in December 2008 by Fowler and Christakis, researchers at Harvard University, having a live relationship with a happy friend who lives within half a mile in your area increases your chances of happiness by 42%. Reason: face to face conversation



Positive psychologist Daniel Gilbert says that we are happier when we have family and friends, in other words, almost all the other things that we think can make us happy that make us happy . So he is our friend and family member and truly prosperous are only ways to get more family and friends.


13. Spend time with social activities:
Spend time and money with friends, go for a walk with them, watch a movie, play an entertaining game play with them, or go for coffee, tea. It has a solid foundation in positive theory. Elizabeth Dunn and Michael Norton, in their book Happy Money, state for pleasure that the most you can talk about with your money is to spend it on someone other than yourself.



You can donate your money for charity work or have lunch with a friend - it allows you to connect with others as well as make an impact on the world.



Helping others not only makes you happy, but also helps you stay happy and healthy for a long time. People who helped their friends and neighbors, and advised and cared for others, are motivated to live even in old age.



14. Return home with happiness:
It is time to go back home. On the way back home, return home with the feeling that today was a happy day. Small gifts for all members of the household such as chocolate etc. If you got married, a special gift for them like flowers. Remember, doing so will bring happiness to your life. On the way back, think of some pleasant memories you had with your family. The term happiness kid secretes a chemical called serotonin - which creates a sense of belonging. On the way, listen to some happy music.



15. Throat Address:

Embracing the brain releases a hormone called oxytocin in our body. It is a karma associated with social bonds that promotes trust and loyalty. If you're single and live alone, you also embrace a teddy br, a dress-up Mickey Mouse, or a pillow.

Studies show that if a couple is kept apart for a long time, the level of this oxytocin in them decreases and the craving for a relationship with that person is gone. High levels of oxytocin are associated with romantic bonds.



 By hugging you can make yourself feel safe and also increase the feeling of belonging to others - by embracing your friends, your family and even a stranger, you can make your life more meaningful. Can be done.



A hug reduces your blood pressure, and helps you to relax if you're feeling anxious. Hugging lowers your cortisol levels, which is also called stress.



16. Eat leisurely:
Dinner leisurely cot. Extend dinner time, have dinner while having a relaxed conversation, sharing funny stories throughout the day.


17. Show gratitude:
This is the ultimate joyous activity in our list, without which all the things you have done throughout the day to get your happiness all become meaningless.

 So express gratitude.



When we make a habit of accepting gifts, we do not need to adopt any special program to be happy. We become more alert about the good things that happen throughout the day.



Gratitude is not just about saying "thank you". There are three ways to express gratitude or gratitude:

1 - by praise - can praise someone.

2 - Chance - You feel it.

3 - Manifestation - You can express your feeling by giving gratitude or gratitude.



When you too thank someone, do it sincerely. This will make you happy as well as make them happy.


18. Three Good Deeds:
This is a writing exercise to increase your good feelings. That day writes three good things for which you are grateful. Help yourself by re-knowing the experiences in your brain vividly.



Fundamentally, it is determined to express a gratitude that you can develop as a daily use. Here are three simple good things you can do every day:



1 - Every night, just before going to bed, sit for a while and think about your day-long activities and remember them.

2 - Then whatever three good things you have done throughout the day that have given you happiness.

3 - Then write them. Meditate on each of them. Save each of them.


19. Sleeping early:
Sleep is important for your happiness. When you sleep less, the brain reduces positive memories due to your less sleep, and misses negative memories more.] So one should get at least 6 hours of good sleep. 8 hours of sleep gives better results. Be careful if you sleep less than 4 hours in a day then your rate of depression increases 40 times.



20. Drink more water:

On waking up in the morning, first drink at least one glass of water. Then keep drinking water at regular intervals throughout the day. One study showed that a decrease of 1.5 percent of normal body fluid volume can lead to fatigue, anxiety, headaches, difficulty remembering, difficulty concentrating, and uncertainty of challenging tasks.