सोमवार, 8 जून 2020

आत्मविश्वास (Self-confidence) बढाने के 10 व्यावहारिक (Practical) तरीके



यह लेख मैंने मेरे अनुभव के आधार पर लिखा है। जो मैंने अपनी जिंदगी में किया और जिसका मुझे सौ प्रतिशत लाभ मिला है। उसी को आज मैं आप सबके साथ साझा करने जा रहा हूं।


आत्मविश्वास जीवन का आधार हैं, यदि हमारे आत्मविश्वास में कमी होती हैं तो जीवन का आधार हिल जाता है। हमारे पास चाहे जितनी बड़ी क़ाबिलियत क्यों न हो अगर आत्मविश्वास नहीं है तो हमारा जीवन कहीं गुमनामी के अंधेरे में खो जाता है।


मुझमे भी आत्मविश्वास की बहुत कमी थी। एक वक्त था जब मैं माँ, पिता और अपने भाई बहनों के अलावा और किसी से जल्दी बात नहीं करता था और स्कूल में भी अक़्सर चुप ही रहता था। अक्सर ही उन विद्यार्थियों को देखकर, जो कई तरह की गतिविधियों में भाग लेते थे, मेरा भी मन करता था, कि मैं भी उनके समान पढाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भाग लूं। लेकिन मुझे बहुत डर लगता था. मैं कभी कक्षा में आगे जा कर बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता था। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आज मैं किसी भी कार्यक्रम में माइक हाथ में लेकर पुरे कार्यक्रम का संचालन करना हो या किसी विषय पर बात करनी हो तो मैं बिना रुके, बिना डरे, बिना हिचके घंटों बात कर सकता हूं। पहली बार पब्लिक में बोलने के लिए जब मैंने माइक हाथ में पकड़ा तो मेरे कान में एक अजीब सी आवाजे आ रही थी। डर के कारण मेरी आवाज़ कांप रही थी और मुझे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। लेकिन मेरे भाषण की कुछ लाइन्स सुनने के बाद जब सभी श्रोताओं ने तालियाँ बजाई तो मुझमे हिम्मत आ गई और धीरे-धीरे आज में इस मुकाम पर हूँ कि कहीं भी किसी भी कार्यक्रम का संचालन पुरे आत्मविश्वास के साथ कर सकता हूं। बस मुझे दुःख इस बात का हैं कि अगर यह डर स्कूल, कॉलेज के दिनों में चला जाता तो मैं अपनी इच्छायें पहले ही पूरी कर पाता। लेकिन ठीक है ''देर आये दुरुस्त आये ।''


इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास (Self-Confidence) एक बेहद महत्वपूर्ण गुण है। जीवन में किसी मुकाम पर पहुंच चुके हर एक सफ़ल व्यक्ति में आपको यह विशिष्ट गुण दिख जाएगा। चाहे वह कोई अभिनेता हो, कोई खिलाड़ी हो, आपके पड़ोस का कोई नेता हो या आपको पढ़ाने वाला कोई शिक्षक सबके अंदर आत्मविश्वास कूट - कूट कर भरा होता है। आत्मविश्वास एक ऐसा गुण है जो हर किसी में होता है, किसी में कम तो किसी में ज्यादा। पर ज़रुरत इस बात की है कि अपने आत्मविश्वास के वर्तमान स्तर को बढ़ा कर एक नए और बेहतर अवस्था तक ले जाया जाये । और आज यहां पर मैं आपके साथ कुछ ऐसी ही बातें साझा करूँगा, जो आपके आत्म-विश्वास को बढाने में मददगार हो सकती हैं:



1 - नकारात्मक सोच से दूर रहें :




नकारात्मक विचारों पर विश्वास करना सफलता की राह की सबसे बड़ी रूकावट है। अपने अतीत के बारे में ज़्यादा मत सोचो क्योंकि अतीत की गलतियों या भविष्य बनाने की चिंता ही नकारात्मक विचारों (negative thoughts) का मुख्य स्रोत है। हमेशा कुछ ना कुछ करते रहें अपने आप को व्यस्त रखें, कुछ काम नहीं है तो सार्थक गाने सुनें या किताब पढ़ें। अगर कोई आपकी गलतियों पर हँस रहा है तो खुद को गलत मत समझो बल्कि सोचो की ''जिस - जिस पर जमाना हँसा है उसी ने इतिहास रचा है''। किसी भी काम के न हो पाने की उम्मीद लेकर काम न करें, ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनों कम होगा हमेशा काम के होने की जितनी भी गुंजाईश हो वही करने का प्रयास करें।



२ -गलती होने की डर से हाथ पर हाथ धरे न बैठें :




मैं कहता हूँ कि गलती होने पर डरने या घबराने की जरुरत नहीं है। अगर आप गलती होने से डरेंगे तो आप कभी कोशिश नहीं करेंगे, इसलिए अपने दरवाजे खुद बंद ना करें। कहा जाता है कि जो गलती करेगा वही सीखेगा। इसलिए भूल करने से डरो नहीं।


क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने अपनी जिंदगी में कभी कोई गलती नहीं की हो ? क्योंकि गलतियाँ करना मनुष्य का स्वभाव है, गलती करना गलत नहीं है, गलती को बार - बार दोहराना गलत है । जब तक आप एक ही गलती बार -बार नहीं दोहराते तब तक दरअसल आप गलती करते ही नहीं आप एक प्रयास करते हैं। इस प्रयास से आप कुछ ना कुछ सीखते हैं, अनुभव प्राप्त करते हैं।


कई बार हम असफलता के डर से अपनी पूर्ण क्षमता के अनुरूप विश्वास के साथ वह काम नहीं कर पाते हैं जो हम कर सकते हैं। दुनियां में जितने भी लोग सफल हुए हैं उनका इतिहास देख लीजिये उनकी सफलता के पीछे बहुत सारी असफलताएं भी छुपी होंगी ।



3) जिस चीज से आपका आत्मविश्वास घटता हो उसे बार-बार कीजिये:




कुछ लोग किसी ख़ास वजह से अपने आप पर विश्वास नहीं कर पाते हैं । जैसे कि कुछ लोगों को मंच पर पब्लिक के सामने माइक पर बोलने में डर महसूस होता है तो कोई विपरीत लिंग के व्यक्तियों के सामने असहज हो जाता है । यदि आप भी ऐसे किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं तो इससे मुकाबला करिए और जीतिए, भागिए नहीं। इस चुनौती से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि जिस चीज से आप असहजता महसूस करते हों उसे इतनी बार कीजिये कि वह आपकी ताकत बन जाये । यकीन मानिए आपके इस प्रयास को भले ही कुछ लोग शुरुवात में हल्के में लें। शायद आपका मज़ाक भी उडाएं। लेकिन जब आप लगातार अपने कोशिशों में लगे रहेंगे तो वही लोग एक दिन आपके लिए खड़े होकर ताली भी बजायेंगे । गाँधी जी ने एक बार कहा था कि, ''जब आप कुछ करने का निर्णय लेते हैं तो लोग पहले आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वे आप पर हँसेंगे, फिर वे आपका विरोध करेंगे आपसे लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।”

आप भी अपने प्रयास में लगे रहिये लोगों को नजरअंदाज करिये। उन्हें हंसने दीजिये, लड़ने दीजिये, अंत में आपकी जीत पक्की है। आप जरूर सफलता पाएंगे क्योंकि आप जीतने के लिए ही यहाँ हैं , हारने के लिए नहीं ।



4) अपनी उपलब्धियों को याद करिए:




आपकी पिछली उपलब्धियां आपको आत्मविश्वासी महसूस करने में आपकी मदद करती हैं। कोई भी छोटी या बड़ी उपलब्धी हो सकती हैं । जैसे आप कभी अपनी कक्षा में प्रथम क्रमांक प्राप्त किये हों , किसी प्रतियोगिता में भाग लिए हों और जीत हासिल की हो या कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया हो। कोई भी ऐसी चीज जो आपको अच्छा महसूस कराये उसे याद करिये।


आप इन उपलब्धियों को अपनी डायरी में लिख सकते हैं, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं। ख़ास तौर पर तब जब आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं ।



5) कल्पना करिए, सोचिए और महसूस कीजिये कि आप बहुत आत्म विश्वासी हैं:




आपकी प्रबल सोच हकीकत बनने का रास्ता खोज लेती है। इसलिए आप हर रोज़ खुद को एक आत्म विश्वासी व्यक्ति के रूप में महसूस करिये। आप कोई भी कल्पना कर सकते हैं, जैसे कि आप किसी मंच पर खड़े होकर हजारों लोगों के सामने कोई भाषण दे रहे हैं, या किसी सेमिनार में कोई शानदार प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं , और सभी लोग आपसे काफी प्रभावित हैं, आपकी हर तरफ तारीफ हो रही है और लोग तालियाँ बजा कर आपका अभिवादन कर रहे हैं । कल्पना करने को ज्ञान से अधिक शक्तिशाली माना जाता है। आप इस शक्ति का उपयोग करके बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं।



6) अपने कम आत्मविश्वास के लिए अंग्रेजी न जानने को बहाना मत बनाइये :




हमारे देश में अंग्रेजी का वर्चस्व है । मैं भी अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक मानता हूँ ,पर सिर्फ इसलिए क्योंकि इसके ज्ञान से आप कई अच्छी पुस्तकें , ब्लॉग आदि पढ़ सकते हैं। आप एक से बढ़कर एक कार्यक्रम, फ़िल्में देख सकते हैं । अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आत्मविश्वासी होने के लिए आवश्यक नहीं है। किसी भी भाषा का मकसद अपने विचारों को शब्दों में व्यक्त करना होता है। अगर आप यही काम किसी और भाषा में कर सकते हैं तो आत्मविश्वासी होने के लिए आपको अंग्रेजी जानने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप बिना अंग्रेजी जाने भी दुनिया के सबसे आत्मविश्वासी व्यक्ति बन सकते हैं । नेताओं में आत्मविश्वास कूट -कूट कर भरा होता है। वे हमेशा हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं ।



7) किसी एक चीज में महारत हासिल कीजिये :




हर कोई हर क्षेत्र में महारत हासिल नहीं कर सकता। लेकिन आप अपने रुचि के हिसाब से किसी एक -दो क्षेत्रों को चुन सकते हैं। जिसमे आप औरों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पढाई के समय मैं गणित में और विद्यार्थियों की अपेक्षा अच्छा था जबकि बहुत से विद्यार्थी मुझसे अन्य विषयों की पढाई और अन्य चीजों में मुझसे काफी अच्छे थे। परंतु मैं गणित में सबसे अच्छा था और इसी वजह से मैं अपने अंदर बहुत आत्मविश्वास महसूस करता था। और आज मैं दुनियां के सामने अपने विचारों को अलग अलग माध्यमों से रखकर अपने आपको अधिक आत्मविश्वासी महसूस करता हूं। अगर आप किसी एक चीज में महारत हासिल कर लेंगे तो आप अपने आपको अति आत्मविश्वासी महसूस करेंगे । बस आपको अपने रुचि के हिसाब से कोई चीज चुननी होगी और उसमे अपने आपको बेहतर बनाना होगा। हर व्यक्ति में कुछ न कुछ खास गुण होता है बस जरुरत है उसे पहचान कर उसमें महारत हासिल करना। यह इतना मुश्किल नहीं है। बस थोडा मेहनत करने की जरुरत है। इसमें थोडा वक़्त तो लग सकता है, लेकिन जब आप यह कर लेंगे तो सभी आपकी इज्जत करेंगे और आप अपने आप को कहीं अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे ।



8) विशेष मौकों पर विशेष तैयारी कीजिये:




सफलता के लिए आत्म-विश्वास आवश्यक है, और आत्म-विश्वास लिए तैयारी-


जब कभी भी आपके सामने खुद को साबित करने का मौका हो तो उसका पूरा फायदा उठाइए। उदाहरण के लिए यदि आप किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे हों, कोई टेस्ट या परीक्षा दे रहे हो, या आप कोई प्रस्तुतीकरण कर रहे हों, या किसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हों । ऐसे हर एक मौके के लिए जी -जान से जुट जाइये और बस यह सुनिश्चित करिए कि आपने तैयारी में कोई कमी नहीं रखी है। परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन कोई भी आपकी तैयारी को लेकर आप पर ऊँगली न उठा पाए।


तैयारी और आत्मविश्वास में सीधे आनुपातिक संबंध हैं । आपकी जितनी अच्छी तैयारी होगी उतना ही अच्छा आत्म -विश्वास होगा। और जब इस तैयारी की वजह से आप सफल होंगे तो आपकी यह जीत आपके जिंदगी की सफलता की कहानी में एक मील का पत्थर साबित होगा।



9) जिस चीज के बारे में डर लगता है उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी इकठ्ठा कीजिये




यदि आप किसी चीज से अनभिज्ञ होंगे तो उससे आपको बहुत डर लगेगा। इसलिए उसके बारे में जानकारी इकठ्ठा कीजिये। उदाहरण के लिए वर्तमान समय में कोविद 19 विषाणु के बारे में लोगों के मन में भय बैठा है। लोग अफवाहों को सही मानकर डर रहे हैं। यदि लोगों को बीमारी के बारे में सही जानकारी रहेगी तो लोगों का आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है और बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसका मैं एक जीता जागता उदाहरण हूं, मैं कोविद 19 बीमारी के पॉज़िटिव लक्षण के साथ पाया गया लेकिन मेरा आत्मविश्वास बीमारी के बारे में पूरी जानकारी होने के कारण डिगा नहीं और मैं बीमारी से लड़कर सही सलामत घर वापस आया और आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।



10) वह करिए जो आत्मविश्वासी लोग करते हैं:




आपके आस -पास ऐसे लोग ज़रूर होंगे जिन्हें देखकर आपको लगता होगा कि यह व्यक्ति बहुत आत्मविश्वासी है। आप ऐसे लोगों को ध्यान से देखिये और उनकी कुछ गतिविधियों को अपनी जीवनशैली में शामिल कीजिये।उदाहरण के लिए कहीं पर भी किसी मिटींग या सेमीनार में जाएं तो आगे की सीट पर बैठने की कोशिश करें। जहां आवश्यक हो सवाल पूछिए। सवालों के जबाब देने की कोशिश कीजिये। अपने चलने फिरने और बैठने के ढंग पर ध्यान दीजिये। कभी भी दबी हुई आवाज़ में बात मत कीजिये खुलकर बोलिए । नजरें झुकाकर नहीं आँखों में आँखें डालकर बात कीजिये।


याद रखिये आपका आत्मविश्वास, आपकी शिक्षा, आपकी आर्थिक स्थिति या आपकी सुंदरता पर निर्भर नहीं करता। आपकी इज़ाज़त के बिना कोई भी आपको नीचा महसूस नहीं करा सकता। आपका आत्म-विश्वास आपकी सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। आज आपका आत्मविश्वास चाहे जिस लेवल पर हो, आप अपने सार्थक प्रयासों से उसे नयी ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।





English translation



I have written this article based on my experience. What I have done in my life and which has given me hundred percent benefit. Today I am going to share the same with you.



Confidence is the basis of life, if our confidence is lacking then the basis of life is shaken. No matter how much ability we have, if we do not have confidence, then our life is lost somewhere in the darkness of oblivion.



I too lacked confidence. There was a time when I would not talk to anyone other than my mother, father and my siblings at an early stage and I would often keep quiet at school. Often, I also felt that by seeing the students who participated in various activities, I too should participate in activities other than their studies. But I was very scared. I could never dare to go further in class. But you will be surprised to know that if I want to conduct the entire program with Mike in my hand in any program or talk on any topic, then I can talk for hours without stopping, without fear, without hesitation. The first time I caught Mike in my hand to speak in public, I had a strange sound in my ear. My voice was shivering due to fear and I was also having trouble breathing. But after listening to a few lines of my speech, when all the audience applauded, I got courage and slowly, today I am on the verge that I can conduct any program anywhere with full confidence. I am sad that if this fear had gone away during school and college days, I would have fulfilled my wishes beforehand. But it's okay. "Better late than never."



There is no denying that self-confidence is a very important quality to achieve success in life. You will see this unique quality in every successful person who has reached a point in life. Whether it is an actor, a sportsperson, a leader in your neighborhood or a teacher who teaches you, confidence inside everyone is filled with codification. Confidence is a quality that exists in everyone, less in someone or more in someone. But it is important to raise your current level of confidence to a new and better state. And here today I will share some similar things with you, which can be helpful in increasing your self-confidence:




1 - Stay away from negative thinking:




Believing negative thoughts is the biggest obstacle to success. Do not think too much about your past because worry about making mistakes or making future is the main source of negative thoughts. Always keep doing something, keep yourself busy, if there is no work then listen to meaningful songs or read a book. If someone is laughing at your mistakes, then don't misunderstand yourself, but think that "the person who laughed at the time has created history". Do not work with the hope of not getting any work done, it will reduce your confidence and enthusiasm by doing this, always try to do whatever is possible to get the work done.




2-Do not sit hand in hand for fear of falling:




I say that there is no need to be afraid or nervous when a mistake is made. If you are afraid of making a mistake, you will never try, so do not close your doors yourself. It is said that whoever makes a mistake will learn. So don't be afraid to make a mistake.



Do you know someone who has never made a mistake in their life? Because it is human nature to make mistakes, it is not wrong to make mistakes, it is wrong to repeat the mistake again and again. As long as you do not repeat the same mistake again and again, you do not make any mistake, you make an effort. With this effort, you learn something, gain experience.



Many times we are unable to do what we can with confidence to our full potential for fear of failure. See the history of all the people who have succeeded in the world, many failures will be hidden behind their success.




3) Do something that decreases your confidence again and again:




Some people are unable to believe in themselves for some particular reason. For example, some people feel scared to speak on the mike in front of the public on stage, then someone becomes uncomfortable in front of people of the opposite sex. If you too are facing such a challenge then fight it and win, do not run. The best way to deal with this challenge is to do something with which you feel uncomfortable so many times that it becomes your strength. Believe it even if some people take this effort lightly in the beginning. Might as well make fun of you. But when you are constantly engaged in your efforts, then the same people will one day stand up for you and also clap. Gandhiji once said, "When you decide to do something, people will not pay attention to you first, then they will laugh at you, then they will oppose you, and then you will win."


You should also keep your efforts and ignore people. Let them laugh, let them fight, your victory is sure. You will definitely get success because you are here only to win, not to lose.





4) Recall your achievements:

Your past accomplishments help you feel confident. Any achievement may be small or big. Like if you have ever achieved the first number in your class, participated in a competition and won or achieved a big goal. Remember anything that makes you feel good.



You can write these achievements in your diary, which you can see anytime. Especially when you want to boost your confidence.




5) Imagine, think and feel that you are very confident:




Your strong thinking finds its way to become a reality. That's why you feel yourself everyday as a self-confident person. Anybody you can imagine, like you are standing on a stage giving a speech in front of thousands of people, or making a great presentation in a seminar, and everyone is very impressed with you, you are appreciated everywhere And people are cheering you with cheers. Imagination is considered more powerful than knowledge. You can do greater things by using this power.




6) Don't pretend not to know English for your low confidence:




English dominates our country. I also consider it necessary to have knowledge of English, but only because of its knowledge you can read many good books, blogs etc. You can watch more than one program, movies. Knowledge of the English language is not necessary to be confident. The purpose of any language is to express its thoughts in words. If you can do the same work in another language, then there is no need to know English to be confident. You can become the most confident person in the world even without knowing English. Leaders have a lot of confidence. They always use Hindi language only.




7) Master one thing:




Not everyone can master every field. But you can choose any two areas according to your interest. In which you can perform better than others. At the time of my studies, I was better than other students in Mathematics, while many students were much better than me in other subjects and other things. But I was the best in mathematics and that is why I used to feel very confident in myself. And today I feel more confident by putting my thoughts in front of the world through different mediums. If you have mastered one thing, then you will feel very confident. Just you have to choose something according to your interest and make yourself better in it. Every person has some special quality, just need to recognize and master it. It is not so difficult. Just a little hard work is required. It may take some time, but when you do this, everyone will respect you and you will feel more confident.




8) Make special preparations on special occasions:




Self-confidence is essential for success, and preparation for self-confidence



Take full advantage of it whenever you have a chance to prove yourself. For example, if you are participating in a debate competition, giving a test or exam, or you are doing a presentation, or organizing an event. For every such opportunity, get involved in life and just make sure that you have not missed any preparation. Whatever the result, but no one can raise a finger on your preparation.



Preparation and confidence have directly proportional relationships. The better preparation you have, the better will be self-confidence. And when you succeed because of this preparation, your victory will prove to be a milestone in the success story of your life.




9) Collect as much information as possible about what you are afraid of.




If you are ignorant of something then you will be very afraid of it. So collect information about it. For example, there is a fear in the mind of the Kovid 19 virus at the present time. People are scared to accept the rumors as true. If people have the right information about the disease, then the confidence of the people automatically increases and the ability to fight the disease increases. I am a living example of this, I was found with positive symptoms of Kovid 19 disease but my confidence is not deterred due to full knowledge of the disease and I came back home safe fighting the disease and today I am fully healthy. .




10) Do what confident people do:





There will definitely be people around you who by seeing you will feel that this person is very confident. Look at such people carefully and include some of their activities in your lifestyle. For example, if you go to any meeting or seminar anywhere, then try to sit in the front seat. Ask questions where necessary. Try to answer the questions. Pay attention to the way you walk and sit. Never speak in a suppressed voice Speak openly. Speak with your eyes and not your eyes.

Remember, your confidence does not depend on your education, your financial status or your beauty. No one can make you feel inferior without your permission. Your self-confidence is very important for your success. Whatever level your confidence is today, you can take it to new heights with your meaningful efforts.