रविवार, 14 जून 2020

अपनी प्रतिरक्षा की जांच कैसे करें कमजोर है या नहीं: आगे क्या करना है How to check your immunity is weak or not: What to do next

कोरोना के संक्रमण काल के दौरान आज सबसे अधिक चर्चा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) की हो रही है। हमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) ही है जो हमें बीमारियों से बचाता है। यह बैक्टीरिया, वायरस, कवक जैसे विषाक्त पदार्थों से लड़ता है, और हमारे शरीर को बीमार होने से बचाता है। यदि हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) मजबूत है, तो सर्दी-खांसी जैसे वायरल संक्रमण से हम दूर रहते हैं। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) फेफड़ों, गुर्दे और यकृत के संक्रमण, हेपेटाइटिस और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। कोरोना वायरस के  संक्रमण की शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि जिसका प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) कमजोर होगा, उससे संक्रमण का खतरा अधिक होगा। यही कारण है कि सभी डॉक्टर, विशेषज्ञ और स्वास्थ्य एजेंसियां  प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) को मजबूत बनाए रखने की सलाह दे रही हैं।







वास्तव में, हमारे आसपास कई संक्रामक या रोगजनक पदार्थ उपस्थित रहते हैं। हमें इसका एहसास नहीं होता है, और हम इसे खाने और पीने के साथ लेते रहते हैं। प्रदूषित वातावरण में, हम सांस लेने के साथ ही हानिकारक पदार्थों को भी अवशोषित करते रहते हैं। इसके बावजूद भी, अगर हम बीमार नहीं होते हैं, तो इसके पीछे का कारण हमारी मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली ही है। इसके विपरीत जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, वे थोड़ी सी भी एलर्जी को सहन नहीं कर पाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। अक्सर खून की जांच करके यह पता किया जाता है कि व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली  कैसी है, लेकिन जब प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, तो हमारा शरीर भी कई तरह के संकेत देना शुरू कर देता है।


क्या आप अक्सर बीमार रहते हैं, या दूसरों की तुलना में जल्दी बीमार हो जाते हैं? यदि हां, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है। इसके और भी कई संकेत हैं, जैसे-


1- बार-बार जुकाम होना


2- बार-बार खांसी या गले में खराश होना


3- लगातार थकान, आलस्य


4- किसी जख्म को लंबे समय तक न भरना आदि।

प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने से त्वचा पर चकत्ते, अर्थात्, शरीर पर चकत्ते या दाने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। बार-बार मसूड़ों की सूजन, मुंह के छाले, यूटीआई, डायरिया आदि भी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के लक्षण हैं। नींद की कमी, अवसाद (डिप्रेसन)और आंखो के नीचे काले घेरे भी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के संकेत हैं। हममें से कुछ लोग मौसम में थोड़ा भी बदलाव होने पर बीमार पड़ जाते हैं। शरीर के तापमान पर प्रभाव के कारण ऐसा होता है। एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सामान्य शरीर का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं होना चाहिए।


फ्लू के वायरस 33 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर जीवित रह सकते हैं। यदि आपके शरीर का तापमान सही है, तो वे आपके शरीर को प्रभावित नहीं करेंगे। योग, व्यायाम करके आप अपने शरीर के तापमान को सही रख सकते हैं, और यह आपके  प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखेगा।  विशेषज्ञ ऐसे मसालों के इस्तेमाल की भी सलाह देते हैं जो शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जैसे कि लहसुन, अदरक, दालचीनी, लौंग आदि। लंबे समय तक बुखार का बने रहना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत होता है। ज्यादातर लोग बुखार में दवा खाते हैं ताकि बुखार हमारे शरीर में सकारात्मक रूप से काम न कर सके। संक्रमण काल के अलावा भी, यदि आपको कई सालों से बुखार नहीं हो रहा है, तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। कोरोना संक्रमण की अवधि के दौरान, ज्यादातर लोगों ने विटामिन डी की महत्ता को समझा है। विटामिन डी हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, लेकिन ज्यादातर लोगों में इसकी कमी पायी जाती है।  विटामिन डी का सबसे अच्छा और आसान स्रोत सूरज की रोशनी है, जिससे हम वंचित हैं। पहले सर्दियों के मौसम में, जिस तरह से लोग धूप सेंकते थे वह अब नहीं हो पाता है। इसलिए, विटामिन की गोली की आवश्यकता होती है।


यदि आपकी खून की जांच में विटामिन डी की कमी पता चलती है, तो आपको विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह सीधे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करेगा। इसलिए, शरीर में विटामिन डी के स्तर को सही करने के लिए दवाएं, पूरक आहार आदि लेना चाहिए।  वैसे बाजार में विटामिन डी की बहुत सारी गोलियां उपलब्ध हैं , लेकिन विटामिन डी के स्तर को सही बनाये रखने के लिए सूरज की सीधी रोशनी में बैठना सबसे आसान तरीका है।







English Translation


Today, during the transition period of corona, the most talked about immunity of the body. It is our body's immune system that protects us from diseases. It fights toxins like bacteria, viruses, fungi, and protects our body from getting sick. If our body's immune system is strong, then we stay away from viral infections like cold and cough. A strong immune system also protects against lung, kidney and liver infections, hepatitis and other serious diseases. From the beginning of the corona virus infection, it is being said that whose immunity will be weakened, the risk of infection will be higher. This is the reason why all doctors, specialists and health agencies are advising to keep the immune system strong.








In fact, many infectious or pathogenic substances are present around us. We don't realize it, and we keep taking it with food and drink. In polluted environments, we continue to absorb harmful substances as we breathe. Despite this, if we do not get sick, the reason behind it is our strong immune system. On the contrary, those whose immune system is weak, they can not bear the slightest allergy and fall ill. Often, blood tests are done to find out how the immune system of a person is, but when the immune system becomes weak, our body also starts giving many signals.


Do you often get sick, or get sick sooner than others? If so, your immune system is weak. There are many other signs of this, such as-



1- frequent cold





2- Frequent cough or sore throat





3- Chronic fatigue, laziness





4 - Do not fill a wound for a long time etc.


Weakness of the immune system can also cause skin rashes, ie, body rashes or rash. Repeated gingivitis, mouth ulcers, UTI, diarrhea etc. are also symptoms of weak immune system. Lack of sleep, depression, and dark circles under the eyes are also signs of a weakened immune system. Some of us fall ill due to slight changes in the weather. This happens due to the effect on body temperature. Normal body temperature should not be below 36.3 ° C for a strong immune system.


Flu viruses can survive at temperatures up to 33 degrees centigrade. If your body temperature is correct, they will not affect your body. By doing yoga, exercise, you can keep your body temperature right, and it will keep your immune system strong. Experts also recommend the use of spices that produce heat in the body such as garlic, ginger, cinnamon, cloves etc. Prolonged fever is a sign of weak immunity. Most people eat medicine in fever so that fever does not work positively in our body. In addition to the transition period, if you have not had a fever for many years, it can be a symptom of weakening of the immune system. During the period of corona infection, most people have understood the importance of vitamin D. Vitamin D makes our immune system strong, but it is found lacking in most people. The best and easiest source of vitamin D is sunlight, from which we are deprived. In the first winter, the way people used to sunbathe is no longer possible. Therefore, a vitamin pill is required.



If your blood test reveals a deficiency of vitamin D, then you need to be especially careful. This will directly affect your immune system. Therefore, medicines, supplements, etc. should be taken to correct vitamin D levels in the body. While there are many vitamin D pills available in the market, sitting in direct sunlight is the easiest way to maintain vitamin D levels.