यह वह रात है जिसे हम अंततः इस उन्मादी वर्ष को अलविदा कहने और कल एक नई उम्मीद लिए अगले वर्ष में कदम बढ़ाते हैं।
हर नए साल की पूर्व संध्या की तरह, यह अनुमान लगाने का कोई तरीका नहीं है कि अगला वर्ष क्या लाएगा, लेकिन हम इस बात से आशान्वित रह सकते हैं कि कोई भी बात या परिस्थिति हमारे रास्ते में आड़े नहीं आने वाली है। हम हमेशा एक कदम आगे रहते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे की ओर बढ़ते रहेंगे।
यदि आप अभी आशावादी होने के बारे में घबरा रहे हैं तो ठीक है।
हम जानते हैं कि ऐसे बहुत से लोग हैं, आप अकेले नहीं हैं।
लेकिन अगर आप उत्साहित रहना और आपको एक अनुस्मारक या याद रखने वाली बातों की आवश्यकता है तो हम चाहते हैं कि आप इस नए साल की शुरुआत तीन शक्तिशाली सच्चाइयों को याद रखने के साथ करें -
1. याद रखें कि आप मजबूत हैं।
क्योंकि आपने 2020 की बाधाओं को पार कर लिया है और असंभव लगने पर भी आप इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
2. याद रखें कि आप महत्वपूर्ण हैं।
आप मायने रखते हैं। आप मूल्यवान हो। इस दुनिया को आपकी जरूरत है। आपके पास साझा करने और देने के लिए कुछ तो है, जिसकी वजह से आपका अस्तित्व है। और आपके जीवन में ऐसे लोग हैं जो आपसे प्यार करते हैंऔर आपको महत्व देते हैं।
3. याद रखें कि आप आगे बढ़ रहे हैं।
आप जीवन में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और आप सीखते और आगे बढ़ते जा रहे हैं। जब तक आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहेंगे, अपने भविष्य को सुनहरा और ख़ुशहाल तथा सफल बनाते रहेंगे - आप कुछ भी करने में सक्षम हैं। कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि यह नया साल आपको अधिक आशावादी बनाएगा और निरंतर वृद्धि और सफलता की ओर ले जायेगा, अपने आप में विश्वास बढ़ायेगा और अपनी क्षमताओं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति देगा और आपके अंदर दृढ़ संकल्प को बढ़ायेगा।
2021 में अपनी कीमत याद रखना
