सोमवार, 21 दिसंबर 2020

How is your personality?/ आपका व्यक्तित्व कैसा है?




हम सभी के लक्षण अलग-अलग होते हैं जो हमें एक दूसरे से अलग करते हैं। हालाँकि जब हम अपने सभी अलग-अलग प्रकार के लक्षणों को एक साथ रखते हैं तो हमारा एक समग्र व्यक्तित्व बनता है।

सरल शब्दों में कहें तो व्यक्तित्व लक्षणों, गुणों, विचार पैटर्नों, भावनाओँ और समग्र व्यवहार का संयोजन होता है जिसका पालन एक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक तौर पर करता है।


प्रत्येक व्यक्ति में कुछ विशेष गुण या विशेषताएं होती हो जो दूसरे व्यक्ति में नहीं होतीं। इन्हीं गुणों एवं विशेषताओं के कारण ही प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से भिन्न होता है। व्यक्ति के इन गुणों का समुच्चय ही व्यक्ति का व्यक्तित्व कहलाता है। व्यक्तित्व एक स्थिर अवस्था न होकर एक गत्यात्मक समष्टि है जिस पर परिवेश का प्रभाव पड़ता है और इसी कारण से उसमें बदलाव आ सकता है। व्यक्ति के आचार-विचार, व्यवहार, क्रियाएं और गतिविधियों में व्यक्ति का व्यक्तित्व झलकता है। व्यक्ति का समस्त व्यवहार उसके वातावरण या परिवेश में समायोजन करने के लिए होता है।

जनसाधारण में व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के बाह्य रूप से लिया जाता है, परन्तु मनोविज्ञान में व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के रूप गुणों की समष्ठि से है, अर्थात् व्यक्ति के बाह्य आवरण के गुण और आन्तरिक तत्व, दोनों को माना जाता है।


व्यक्तित्व के निर्धारक

व्यक्तित्व को प्रभावित करने में कुछ विशेष तत्वों का हाथ रहता है उन्हें हम 'व्यक्तित्व के निर्धारक' (Determinants of personality) कहते हैं। ये ही तत्व मिलकर व्यक्तित्व को पूर्ण बनाने में सहयोग देते हैं। इन्हीं तत्वों के अनुरूप व्यक्तित्व का विकास होता है।

कुछ विद्वानों ने व्यक्तित्व के निर्धारण में जैविक (Biological) आधार को प्रमुख माना है तो कुछ ने पर्यावरण संबंधी आधार को प्रधानता दी है, परन्तु व्यक्तित्व के विकास में इन दोनों निर्धारकों का हाथ रहता है।

जैविक निर्धारक निम्न चार हैं:-1. आनुवांशिकता (Heredity) 2. स्रावी ग्रंथियां (Endocrine Glands) 3. शारीरिक गठन व स्वास्थ्य 4. शारीरिक रसायन (Body Chemistry)

पर्यावरण सम्बन्धी निर्धारक तीन हैं-1. प्राकृतिक निर्धारक 2. सामाजिक निर्धारक 3. सांस्कृतिक निर्धारक


परीक्षण से आपको अपने व्यक्तित्व के प्रकार का एक मोटा अनुमान होता है। व्यक्तित्व के मूल रूप से नौ प्रकार होते हैं:


 

1-THE REFORMER (सुधारक) या Perfectionist - पूर्णतावादी

2 - THE HELPER (मददगार)या Givers - देनेवाला, दाता

3 - THE ACHIEVER (प्राप्त करने वाला) या Performer - निष्पादक

4 - THE INDIVIDUALIST (व्यक्तिवादी) या Romantic - प्रेम प्रसंगयुक्त,खयाली

5 - THE INVESTIGATOR (अन्वेषक) या Observer - समीक्षक

6 - THE SENTINEL (पहरेदार) या Loyal Skeptic - वफादार संदेहवादी

7 - THE ENTHUSIAST (उत्साही) या Epicure - विषयासक्त ,रसिया

8 - THE CHALLENGER (चुनौतिबाज) या Protector - रक्षा करनेवाला संरक्षक आश्रयदाता

9 - THE PEACEMAKER (शांतिदूत) या Mediator - मध्यस्थ

उपरोक्त में से आप कौन से टाइप के हैं?

अपना व्यक्तित्व जानने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें आपको कुछ प्रश्नों के संच का दो उत्तरों के साथ एक लिंक भेजा जायेगा, जिसमें से किसी एक उत्तर को चुनना है, जो आपको अधिक पसंद है। कोई भी उत्तर गलत नहीं है।