क्या आप तनावग्रस्त और व्याकुलता महसूस करते हैं?
क्या आप एक व्यस्त जीवन शैली में जकड़ चुके हैं और आपको इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है?
क्या आप एक चूहा दौड़ में शामिल हो चुके हैं और इससे बाहर निकलना चाहते हैं ?
अधिकांश लोगों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का प्रबंधन करना अधिक कठिन हो गया है।
अधिक घंटों तक काम करने का दबाव, चीजों को, काम को जल्दी पूरा करने का दबाव, सफलता पाने का दबाव और अपने लिए, परिवार के लिए तथा अपने व्यक्तित्व विकास के लिए समय न दे पाने के कारण आज लोग अधिक तनावपूर्ण और दैनिक संघर्षपूर्ण जीवन जी रहे हैं। जिसकी वजह से उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है।
लंबे समय तक अर्थात अधिक घंटो तक काम करने और कठिन मेहनत करने का मतलब कतई यह नहीं है कि आप कुछ अधिक हासिल कर पायेंगे, खासकर तब जब आपकी जिंदगी में जो चीज या जो लोग मायने रखते हैं, उनके लिए आप समय नहीं दे पाते हैं या समय नहीं निकाल पाते हैं।
आप अपने कैरियर के साथ हमेशा कैसे तालमेल बिठा सकते हैं और अभी भी अपने लिए समय निकाल सकते हैं, ताकि आप घर पर जो इच्छा हो वह कर सकें, अपने परिवार के साथ समय बिता सकें, किसी तरह के सामाजिक जीवन का आनंद ले सकें, अच्छी सेहत बनाने के लिए समय दे सकें और कुछ नहीं तो सिर्फ आराम कर सकें?
आप एक व्यक्ति के रूप में कौन हैं, आपके रिश्तों की गुणवत्ता, आपके द्वारा काम में बिताए समय की गुणवत्ता, निर्णय लेने में जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है उस पर नियंत्रण रखने का गुण आपमें है या नहीं।
यहां आप सीखेंगे कि, कैसे अपना जीवन अधिक संतुलित बनाया जाए। आप अपने जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित किये बिना अपने लक्ष्यों को कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
आपका जीवन कितना संतुलित है?
How Balanced Is Your Life?
आपको यह महसूस करने में मदद करने के लिए कि आपका जीवन कितना संतुलित या असंतुलित है, हम व्हील ऑफ लाइफ का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यक्तिगत विकास के लिए टूलबॉक्स में एक उपकरण है जो लगभग एक हजार वर्षों से अधिक समय से उपयोग किया जाता है।
द व्हील ऑफ़ लाइफ आपको अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर विचार करने में मदद करता है और मूल्यांकन करता है कि आपका जीवन कितना संतुलित है। यह आपको उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करता है, जिन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करने के तरीकों का पता लगाना है कि आपका पूरा जीवन कैसे संतुलित हो , सभी पहलुओं या जरूरतों को सही तरीके से कैसे पूरा किया जाय।
जीवन के कौन से क्षेत्र ऐसे हैं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं?
मुख्य रूप से: स्वास्थ्य, कैरियर, प्यार, आध्यात्मिकता, परिवार, पैसा, मौजमस्ती, दोस्त।
अब, अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को (0 से 10 के बीच) अंक देकर मूल्यांकन करने का प्रयास करें कि आज आप अपने विभिन्न पहलुओं से कितने संतुष्ट हैं। फिर, इन चिह्नों या मानकों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों को रंग दें।
जीवन के प्रत्येक पहलू के लिए, यह लिखें कि आप इसे ऐसा स्कोर क्यों दे रहे हैं।
उदाहरण के लिए, आपका जीवन का पहिया कुछ इस तरह है:
● स्वास्थ्य (3) - मुझे गंभीर अनिद्रा है, शायद यह तनाव के कारण है।
● कैरियर (8) - मुझे हाल ही में पदोन्नत किया गया है और एक अच्छी आजीविका का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।
● संबंध या रिश्ते या प्यार (4) - मैं एक स्थिर रिश्ते में हूं लेकिन अब मुझे यह उबाऊ लगने लगा है।
● जायदाद (2) - मेरे पास जायदाद के नाम पर बहुत कुछ नहीं है।
● परिवार और मित्र (2) - मैंने शायद ही कभी अपने परिवार के साथ समय बिताया हो।
मेरे कुछ मित्र जरुर हैं, लेकिन हमारे बीच बिल्कुल भी घनिष्ठता नहीं हैं।● धन - संपत्ति (6) - मैं ऋण मुक्त हूं और पर्याप्त मात्रा में धन बचा चुका हूं।
● मनोरंजन या मज़ा (3) - मेरा जीवन का ज्यादातर समय काम करने में बीत जाता है, मुझे बहुत मज़ा नहीं आता है।
● सीखना और व्यक्तिगत विकास - (3) मैं अपने व्यक्तिगत विकास पर काम ही ध्यान दे पाता हूँ। मुझे कुछ नया सीखने की जिज्ञासा ही नहीं है।
तो अब आपका जीवन का पहिया (Wheel of Life) कैसा दिखता है?
क्या आप कुछ पहलुओं पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और बाकी की उपेक्षा कर रहे हैं?
जीवन का पहिया (Wheel of Life) आपको अपने जीवन को प्रतिबिंबित करने और यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि आप अपने जीवन को अधिक संतुलित बनाने के लिए आगे क्या कर सकते हैं।
एक संतुलित जीवन बनाने के लिए 5 चरण -
आप क्यों व्याकुलता महसूस कर रहे हैं और अपने जीवन का वास्तविक आनंद नहीं ले पा रहे हैं , क्योंकि आप उन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जो वास्तव में आपको आनंदित करते हैं और आपकी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जब आपको पता चलता है कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है, तो आप उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्पष्ट इरादे के साथ हर रोज़ जीएंगे। तब आपके द्वारा खर्च किया जाने वाला प्रत्येक क्षण आपके इरादे के साथ संरेखित होगा, और आप संतुलित जीवन प्राप्त करने के लिए अपने समय को नियोजित करने में सक्षम होंगे।
चलिए सही समाधान के लिए कदम दर कदम प्रयास करते हैं।
जीवन को संतुलित बनाने की इस प्रक्रिया में 5 चरण हैं, यदि आप हमारे साथ प्रत्येक चरण को पूरा करते हैं तो आप जरूर सफलता प्राप्त करेंगे।
"हैप्पीनेस का फार्मूला" प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा हम आपको निम्न कार्य करने में मदद करते हैं।
1 - अपने भीतर के (डीएनए) ताकत की खोज करने में - इस चरण में हम सीखते हैं कि, आपके पास जो कुछ भी आंतरिक क्षमता या ताकत है उसकी नींव/ आधार क्या है और क्या है जो आपको प्रेरित करता है।
2 - समन्वित शक्ति संकेतक (इंटीग्रेटेड पावर कोडिंग)(IPC) - इस चरण में हम अपने आंतरिक सामर्थ्य को मजबूत करने और निर्णयों को मदद करने वाले नए संकेतक (कोड) को फिर से कैसे पुनर्स्थापित और समायोजित किया जाय इसकी खोज करने के बारे में सीखते हैं ।
3 - परिणाम (Outcomes) - इस चरण में हम सीखते हैं कि, कैसे अपने परिणामों को परिभाषित किया जाय ताकि उसे वास्तव में हासिल किया जा सके। बहुत ज़्यादा की कल्पना नहीं करते हुए स्पष्ट रूप से जो परिणाम हम हासिल कर सकते हैं उसे निश्चित करने में मदद हो सके।
4 - अपने आप को बंधनो, मान्यताओं से मुक्त करें - यहां पर हम सीखते हैं कि कौन से लोग हैं जो आपको प्रभावित करते हैं जिनके साथ आप अपना अधिकतम समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। और अपने स्व यथार्थ , ख़ुद की असलियत को कैसे आत्मसात या स्वीकार करें।
5 - सफलता की मूल योजना बनाना - यहाँ पर हम आपकी व्यक्तिगत सफ़लता की मूल योजना या खाका या नक्शा बनाने में मदद करते हैं जो आपको आपकी तलाश या खोज तक पहुंचने में आपको सतत सक्रिय बनाए रखता है।
सफलता और खुशी एक संतुलित जीवन से ही आती है
आप कैसे सोचते हैं, आप कैसे काम करते हैं और आप अपना समय कैसे बिताते हैं, इसके बीच संतुलन बनाना आपके दीर्घकालिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उस परिवर्तन को बनाने की इच्छा केवल भीतर से आती है।
इस कार्यक्रम में बताये गए गतिविधि और कौशल को दिए गए रूपरेखा में लागू करते हैं, तो आप अपने जीवन को चारों ओर मोड़ सकते हैं और जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित किए बिना अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।



