अल्बर्ट आइंस्टीन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति, जो विज्ञान के रहस्यों के बारे में बहुत उत्सुक थे, उन्होंने 20 वीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली भौतिक विज्ञानी के रूप में दुनिया को बदल दिया। उन्होंने सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत (e = mc2) को विकसित किया, जिसे अब आधुनिक भौतिक विज्ञान की आधारशिला माना जाता है। आइंस्टीन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार "सैद्धांतिक भौतिकी के लिए उनकी सेवाओं के लिए और विशेष रूप से फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव के नियम की उनकी खोज के लिए" मिला। उन्होंने सैकड़ों पुस्तकें और लेख लिखे।
आइंस्टीन एक महान दार्शनिक और नैतिकता के बहुत बड़े पक्षधर थे, अगुआ थे। यहाँ उनके द्वारा बताये गए 10 जीवन के महान सबक दिए गए हैं:
1. अपनी जिज्ञासा का पालन करें: “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मुझे केवल जुनून की हद तक उत्सुकता बनी रहती है।"
जिज्ञासा हमारी कल्पना को ईंधन देने का काम करती है। जब हम दूसरों से सवाल पूछते हैं, तो हम समस्याओं को हल करने, नए दरवाजे खोलने और कनेक्शन बनाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं। जब हम खुद से सवाल पूछते हैं, तो हम अपनी मान्यताओं में बदलाव कर सकते हैं, अपनी आंतरिक इच्छाओं को प्रकट कर सकते हैं और उसमें सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपके दिमाग में कौन सा अनुत्तरित प्रश्न तैर रहा है?
2. दृढ़ता अनमोल है: “ऐसा नहीं है कि मैं बहुत चालाक हूँ; फर्क सिर्फ इतना ही है कि मैं समस्याओं के साथ लंबे समय तक संघर्ष करता रहता हूँ, बना रहता हूँ।"
यदि आपके पास एक सपना है, तो आपको बाधाओं का सामना करना ही पड़ेगा, लेकिन अब समस्याओं के साथ रहकर, जैसा कि आइंस्टीन कहते हैं, विफलता और सफलता के बीच के अंतर को समझ सकते हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ता के अभ्यास के कुछ तरीके हैं, उनमें से एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए, जो आप हर दिन चाहते हैं उस पर केंद्रित रहना और प्रतिकूलता से वापस लौटना या विपत्ति से बाहर निकलना है।
3. वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें: "कोई भी आदमी एक सुंदर लड़की को चूमते समय सुरक्षित रूप से ड्राइव नहीं कर सकता। यदि वह कर लेता है तो इसका आसान सा मतलब है कि चुंबन पर वह उचित ध्यान नहीं दे रहा है, महत्व नहीं दे रहा है, जिसकी वह लड़की हकदार है।"
आइंस्टीन ने वर्तमान में ध्यान केंद्रित करने के महत्व को समझाने के लिए क्या शानदार उदाहरण का उपयोग किया है। हम अतीत और / या भविष्य के प्रति बहुत अधिक चिंतित हो कर वर्तमान के सुखों से वंचित हो सकते हैं। वर्त्तमान में रहने के लिए खुद को हर दिन याद दिलाना हमें अधिक शांति और आनंद प्रदान करेगा और साथ ही हमें जीवन में बड़ी प्रतिष्ठा दिलायेगा।
4. कल्पना शक्तिशाली होती है: “कल्पना ही सब कुछ है। यह जीवन के आने वाले आकर्षणों का पूर्वावलोकन होता है। कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।"
एक विचार के साथ, एक साम्राज्य का निर्माण किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, वॉल्ट डिज़्नी, कल्पना में एक सच्चे गुरु हैं। उन्हें मिकी माउस की प्रेरणा अपने एक पुराने पालतू चूहे से मिली, जिसका इस्तेमाल वह अपने खेत में करते थे। वे काले और सफेद चूहे एनिमेशन दुनियाँ के लिए एक दंतकथा बन गये। कल्पना संभावनाओं के एक साम्राज्य का दरवाजा खोलता है।
5. गलतियाँ करना : "एक व्यक्ति जिसने कभी कोई गलती नहीं की। इसका अर्थ है कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नहीं की।"
गलतियाँ खासकर तब होती हैं जब कुछ सार्थक किया जाता है। वे निराशाजनक और आत्मविश्वास पर भारी हो सकते हैं, लेकिन अक्सर अंतिम लक्ष्य के लिए हमारी सच्ची प्रतिबद्धता का परीक्षण करने के लिए आवश्यक होते हैं।पहले कभी किसी तरह से असफल हुए बिना कौन सी बड़ी चीजें पूरी होती हैं? वास्तविक विफलता शुरुआत नहीं करने या पूरा नहीं करने में है।
6. वर्तमान में रहना: "मैं भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचता - यह बहूत जल्द ही आता है।"
जैसा कि वे कहते हैं, वास्तव में हम सब जिस पल या क्षण में है, उसे समझना एक कठिन अवधारणा है। एखर्ट टोल ने अपनी पुस्तक पॉवर ऑफ नाउ में कहा है कि किसी व्यक्ति की वर्तमान क्षण में सफलता वास्तव में उस शांति की डिग्री से मापी जा सकती है जिसे वह महसूस करता है। पल या क्षण के बारे में अधिक जागरूक होकर, हम खुद के बारे में समझ सकते हैं कि हमारे लिए सबसे ज्यादा क्या मायने रखते हैं।
7. मूल्य बनाएँ: "सफल होने के लिए नहीं बल्कि अपने मूल्यों के लिए प्रयास करें।"
आप सफलता को कैसे परिभाषित करेंगे? क्या है जो आपके जीवन को सफल बना देगा? ये सवाल खुद से पूछने के लिए बहूत महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यह स्वस्थ और खुशहाल बच्चों की परवरिश कर सकता है, रिश्तों को सार्थक और संपूर्ण बना सकता है, बातचीत करने में प्रामाणिक हो सकता है, एक किताब लिख सकता है, एक कैरियर को प्यार कर सकता है, हर रोज अच्छा महसूस कर सकता है - जो भी हो सब आपके लिए है, यही वह है जहां आपका ध्यान केंद्रित करना या जारी रखना है। क्या हम वास्तव में अपने विस्तार या अपनी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
8. दोहराव न करें: "बार-बार एक ही काम करना और विभिन्न परिणामों की अपेक्षा करना पागलपन है।"
यदि आप अपने जीवन के कुछ क्षेत्रों जैसे कि वित्त या रिश्तों से नाखुश हैं, तो कल आप एक अलग तरीके से काम करने का विकल्प चुनें। मतलब अपने दिनचर्या को बदल दें, जो हमेशा करते हैं उससे अलग हट कर करें। यदि आपके पास एक ऐसी नौकरी है जो आपको किसी भी तरह से असंतुष्ट बनाती है या जो किसी स्तर पर निराशाजनक परिणाम देती है, तो इस बारे में सोचें कि आप स्थिति को बदलने के लिए क्या कर सकते हैं। कभी-कभी एक ही स्थिति पर एक नया दृष्टिकोण अपनाने से यह समझना संभव हो जाता है कि, क्या करना संभव है या क्या किया जा सकता है। पहला कदम है असंतोष को पहचानना है और फिर संतुष्टि की दिशा में एक कदम उठाना।
9. ज्ञान अनुभव से आता है: “जानकारी ज्ञान नहीं है। ज्ञान का एकमात्र स्रोत अनुभव है। ”
वास्तविक अनुभव से ज्ञान का निर्माण होता है जिससे दूसरे लोग सम्मान देते हैं और उनकी नजर में आपकी क़ीमत बढ़ जाती है। हम किताबें पढ़ सकते हैं, टेप सुन सकते हैं और सीखने के लिए किसी कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन हमारे पास जो जीवन के अनुभव हैं, वे दूसरों के लिए सबसे अच्छा सबक प्रदान कर सकते हैं। आपके जीवन की कहानी ज्ञान से भरपूर है और लोग सुनने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह किसी के साथ फर्क करने के लिए सबसे सम्मोहक और प्रामाणिक तरीका है।
10. नियम सीखें और फिर बेहतर खेलें : “आपको खेल के नियमों को सीखना होगा। और फिर आपको किसी और की तुलना में बेहतर खेलना होगा। ”
किसी चीज़ का विशेषज्ञ बनने के लिए, आप उस विषय के बारे में जानें, दूसरे की सफलताओं का अध्ययन करें और फिर उनसे बेहतर करने का लक्ष्य रखें। आपके प्रयास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और जुनून जितना मजबूत होगा, उतना ही अधिक आपका संकल्प सफल होगा।
