मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

वजन कम करना चाहते हैं तो करें रनिंग। If you want to lose weight, then run





कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान सभी को घरों में रहना पड़ रहा है। ऐसे में वजन बढ़ना स्वाभाविक है।आज की व्यस्त दिनचर्या और अनियमित खान - पान की वजह से भी लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना (Weight Loss) चाहते हैं, परन्तु वजन कम करना इतना आसान काम भी नहीं है। ऐसे में कसरत या जिम फायदेमंद हो सकता है। लेकिन यदि आपको जिम जाना पसंद नहीं हैं तो आपके लिए दौड़ना एक बहुत ही अच्छा व्यायाम हो सकता है। इस व्यायाम से आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ में आपका वजन भी कम होता है। यह एक बहुत ही साधारण कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise) है और यह बहुत प्रभावकारी है। यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में भी बहुत सहायक है। वजन कम करने के लिए रनिंग सबसे अच्‍छी प्रक्रिया है। पर बहुत से लोगों को यह पता ही नही होता कि रनिंग का सही तरीका क्‍या है। जिसके चलते उन्‍हें कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार थोड़ी देर रनिंग करने के देर बाद ही थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है। इसका कारण सही तरीके से रनिंग न करना है। दरअसल, रनिंग नॉर्मल प्रक्रिया है लेकिन इसके कुछ रूल्‍स होते हैं। अगर उन्हें फॉलो न किया जाए तो एनर्जी भी बर्बाद होती है और इसका खास फायदा भी नहीं होता।दौड़ने से आपकी मांसपेशियां मजबूत तो होती ही हैं साथ में आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन दौड़ने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1 - रनिंग की शुरुआत हो अच्‍छी- Start Running For Weight Loss

शुरुआत में बहुत तेज रनिंग से बचें लोग अक्सर यही गलती करते हैं कि वह पहले दिन ही बहुत तेज रनिंग करने लगते हैं। मगर रनिंग हमेशा धीरे-धीरे शुरू करनी चाहिए। इससे शरीर की एनर्जी भी लो नहीं होती और मसल्स में अकड़न भी नहीं आती। वजन कम करने से लेकर फिट रहने के लिए रनिंग एक अच्छी शुरुआत है। अगर आप पहली बार रनिंग शुरू कर रहे हैं तो आप हफ्ते में चार से पांच बार दौड़ सकते हैं। यह आपकी मांसपेशियों और दिल के लिए बेहतर होगा। व उनपर दबाव भी कम पड़ेगा। इसके अलावा अगर आपको चोट लगी है या कोई बीमारी है तो आप आराम कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी रनिंग से आराम ले विराम नहीं।

2 - रनिंग से पहले स्ट्रेचिंग करना है जरूरी- Stretching Before Running




रनिंग शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग करना न भूलें। इससे आपको दौड़ते समय शरीर के किसी हिस्से में दर्द नहीं होता। इसलिए रोजाना स्‍ट्रेचिंग करके थोड़ा-थोड़ा दौड़ें अपने हिसाब से क्रम बढ़ाते जाएं। रनिंग से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि आप स्ट्रेचिंग जरुर करें, क्योंकि स्ट्रेचिंग सबसे महत्वपूर्ण कदम है जो दौड़ने या व्यायाम से पहले करना चाहिए। स्ट्रेचिंग मांसपेशियों को गतिशील बनाती है व मांसपेशियों में कसाव लाती हैं। इसी कारण जिम में या कहीं और वर्कआउट करने से पहले वार्मअप का सुझाव देते हैं। बता दें रनिंग से पहले स्ट्रेचिंग से आप ज्यादा दौड़ सकेंगे।

3 - भोजन में पोषक तत्‍वों को शमिल करें



रनिंग शुरू करने से पहले अपनी डाइट में भी बदलाव करें क्योंकि रनिंग का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आपकी डाइट ठीक हो। रनिंग करते समय शरीर को अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त चीजें खाएं। कैल्शियम के लिए दूध के साथ बादाम लें और चावल का सेवन करने से बचें।

4 - सही पॉश्चर का रखें ध्यान

रनिंग के दौरान आपको अपने पॉश्चर का भी ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इसका फायदे की बजाए आपको नुकसान हो जाएगा। रनिंग करते समय बॉडी सीधी और नजर सामने की ओर होनी चाहिए। इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आप अपने पैरों को जमीन पर जोर से पटकते हुए रनिंग न करें। क्‍योंकि इससे आपके जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

5. रनिंग शूज का विशेष ध्‍यान रखें- Running Shoes Tips For Beginners



रनिंग में सबसे ज्यादा जरूरी हमारे जूते होते हैं। क्योंकि जूते एकमात्र ऐसा विकल्प है जिसकी मदद से आप खुद को सहज महसूस करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सही प्रकार के जूतों से पहरेज नहीं करना चाहिए। आप पैसों की जगह आराम को चुनें। रनिंग शूज़ पैर को किसी भी प्रकार की चोट से बचाते हैं।
अगर आप रनिंग का प्लान कर चुके हैं और आप पहली बार रनिंग करने वाले हैं, तो हमारे द्वारा बताई गयी टिप्स को ध्यान में रखें और इसे अपनाएं। क्योंकि रनिंग जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी उससे जुड़ी बेसिक बातों की जानकारी। जिसे हम नजरंदाज कर देते हैं।
कुछ लोग रनिंग के लिए जूतों का भी चुनाव ठीक से नहीं कर पाते। इससे पैरों में सही पकड़ नहीं बन पाती है और गिरने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, खराब जूतों के कारण आप तेज दौड़ भी नहीं पाते।

6 - पहनें कम्फर्टेबल कपड़े

रनिंग करते समय टाइट और फिटिंग वाले कपड़ें न पहनें। इसकी बजाए रनिंग करते समय हल्‍के और आरामदायक कपड़े पहनें। इससे हवा आपकी बॉडी तक पहुंचती रहेगी और आप जल्दी नहीं थकेंगे।

7 - रनिंग के दौरान पानी जरूर पीएं- How To Drink While Running

शरीर में पानी की मात्रा नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है कि आप सारे दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पिएं। लेकिन ध्यान रखें दौड़ने से फौरन पहले यह दौड़ने के फौरन बाद पानी न पिएं। इस वजह से आप असहज महसूस कर सकते हैं। दौड़ने के लिए आपको भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती है। दरअसल दौड़ते समय पसीना आने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है। आप भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। यदि आप काफी समय से रनिंग कर रहे हैं तो हर 15 या 20 मिनट बाद एक घूंट पानी जरूर पिएं।आपको फिट रहने के लिए कैफीनयुक्त पेय से बचना चाहिए क्योंकि ये दिल को नुक्सान पहुंचाते हैं और ऊर्जा को कम करते हैं।

8 - रनिंग से पहले भोजन न करें- Foods To Avoid Before A Running

रनिंग से पहले भारी और अच्छी मात्रा में खाना खाकर अपना पेट ना भरें। हम जब भी दौड़ना शुरू करते हैं तब हमारा रक्त प्रवाह मांसपेशियों की ओर निर्देशित होता है। जो दौड़ने में मदद करता है। इसका असर पाचनतंत्र पर भी पड़ता है। जिस कारण पाचन कमजोर होता है। कमजोर पाचन की वजह से खाना पूरी तरह से नहीं पता और पेट संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अगर आप सुबह-सुबह दौड़ रहे हैं, तो आप खाली पेट एक घंटे दौड़ सकते हैं। वहीं अगर आप शाम के समय रनिंग कर रहे हैं तो खाने से दो घंटे बाद ही दौड़ें।

दौड़ने से आपके पेट पर जमी चर्बी कैसे कम हो सकती है?


दौड़ते समय यदि आप इसमें थोड़ा सा तरकीब अपनाते हैं तो आप बड़ी आसानी से अपना वजन कम करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह तरकीब अपनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। अगर आप प्रभावी ढंग से दौड़कर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ ऐसी तरकीब हैं जिसे दौड़ते समय उपयोग में ला सकते हैं, जैसे आप दौड़ते समय अपने हाथों को ऊपर करके दौड़ सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक स्टैमिना व मजबूती की आवश्यकता होती है। ऐसा करना शुरु में तो आपको मुश्किल लग सकता है परन्तु धीरे धीरे इस प्रकार भागने से आपका स्टैमिना भी मजबूत होता है और आपकी मांसपेशियां भी। यह न केवल आपके पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि आपकी बांहों को भी टोन करता है, मजबूत बनाता है ।




यदि आप अपने हाथों को ऊपर करके दौड़ते (Running) हैं तो इससे आप अधिक कैलोरीज खर्च करते हैं। हाथ ऊपर करके दौड़ते समय आपके शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। जिसके कारण अधिक कैलोरीज खर्च होती है और अधिक कैलोरी खर्च होने के कारण आपका वजन कम होने लगता है।

यदि आप बहुत तेज रनिंग करते हैं तो उससे आपके शरीर में चोट लगने का रिस्क रहता है परन्तु जब आप अपने हाथों को ऊपर उठा कर भागते हैं तो इससे आपकी गति धीमी हो जाती है जिस कारण आपके शरीर में चोट लगने की संभावना बहुत कम हो जाती हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस अवस्था में आपके शरीर में एयरोडायमिक्स की कमी होती है जो आपकी गति बढ़ाने में लाभदायक माना जाता है। इसलिए यह एक्सरसाइज एक हाई इंपैक्ट एक्सरसाइज से एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज बन जाती है।
यह आपकी मांसपेशियों को चोट लगने से बचाती है। इस प्रकार की एक्सरसाइज आपको वजन कम करने के दौरान अवश्य ही करनी चाहिए। इनसे आपका वजन तो कम होता ही है साथ में आपको चोट भी नहीं लगती है।

दौड़ने और जॉगिंग से होते हैं ये कमाल के फायदे

- दौड़ने और जॉगिंग करने से नेचुरल तरीके से वजन घटाया जा सकता है.
- दौड़ने जॉगिंग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है और इससे पाचन तंत्र सक्रिय हो सकता है.
- हर रोज दौड़ने और जॉगिंग से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जिससे दिनभर आप तरोताजा रह सकते हैं.
- दौड़ने और जागिंग से शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता है और अच्छी नींद आती है, जो कि बेहतर स्वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है.
- दौड़ने और जॉगिंग से शरीर की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत हो सकती है.
- दौड़ने और जॉगिंग से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे दिल मजबूत हो सकता है.

दौड़ने और जॉगिंग करने के दौरान बरतें ये सावधानियां

- अगर आपको कोई बीमारी है तो दौड़ने और जागिंग से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
- दौड़ने और जॉगिंग के दौरान हल्के और ढीले कपडे़ पहनिए.
- दौड़ने और जॉगिंग के वक्त साधारण पानी की जगह ग्लूकोज पानी की बॉटल को अपने साथ रखें.
- दौड़ने और जॉगिंग करने का समय धीरे-धीरे ही बढ़ाएं.
- ऐसी जगह पर दौड़ने और जॉगिंग से बचिए जहां पर ट्रैफिक हो, इससे जागिंग के दौरान आपको परेशानी होगी और प्रदूषण से आपके स्वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचेगा

ऐसे करेंगे दौड़ और जॉगिंग तो आएगा मजा -

- दौड़ने और जॉगिंग किसी भी वक्त किया जा सकता है, लेकिन सुबह का वक्त ज्यादा अच्छा हो सकता है.
- दौड़ने और जॉगिंग का मजा तभी है जब यह मनोरंजन के साथ करें.
- दौड़ने और जॉगिंग एक ही रास्ते पर मत कीजिए, बल्कि हर रोज अपना रास्ता बदलते रहिए, नए रास्ते पर जॉगिंग से आपको अच्छा महसूस होगा.