अगर आप भी जीतना चाहतें है मैराथन की दौड़ तो अपनाएं ये युक्तियाँ
नियमितरूप से अभ्यास करें : नियमित रूप से दौड़ना व्यक्ति को चुस्त, स्वस्थ और खुश रखता है। याद रहे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही आपको तैयारी करनी चाहिए।
सही ढंग से अभ्यास करें : अगर आप रोजाना अभ्यास करते हैं तो आप किसी भी तरह के जूते पहनकर किसी भी जगह पर आसानी से दौड़ सकते हैं। बस आपको सही तरीके से दौड़ने पर ध्यान देना है।
नकारात्मक विचारों से दूर रहें: आपको अपने मन से उन विचारों को दूर करना है जो आपको दौड़ने से रोक सकतें हैं, उदाहरण के लिए आज गर्मी बहुत है, बारिश तेज है, धूल है, घुटनों में दर्द है, या हार जाऊंगा, मेरे बस की बात नहीं है, या फिर लोग क्या सोचेंगे।
दौड़ते समय शरीर की स्थिति: शरीर को हमेशा आगे की तरफ झुकाकर दौड़ना चाहिए जिससे कि गुरुत्वाकर्षण शक्ति आपके शरीर के विरोध में काम न करे और आप प्राकृतिक तरीके से बिना थके हुए आगे सही तरीके से दौड़ लगा पाएं।
सांस लेने पर ध्यान दें : दौड़ते समय गहरी गहरी सांस लें। यदि आप दौड़ते समय जल्दी-जल्दी कम गहरी सांसें ले रहें हैं तो इसका अर्थ ये है कि आप न तो सही ढंग से ऑक्सीजन अंदर ले पा रहे हैं और न ही कार्बन डाईऑक्साइड को सही मात्रा में बाहर छोड़ पा रहे हैं। ऐसा करने पर आपकी दौड़ प्रभावित होगी और आप जल्दी थक जायेंगे।
जंपिंग जैक और स्टैंडिंग स्क्वैट्स एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करें : ये दोनों एक्सरसाइज आपके जांघों, घुटनों और पिंडलियों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और साथ ही आपके शरीर का स्टेमिना को भी बढ़ाती हैं।
नियमित रुप से हेल्थ चेकअप करवायें : इससे आपके शरीर की परेशानियों के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती है और ये भी पता चलता है कि आप मैराथन की रेस के लिए कितना तैयार हैं, कितने सक्षम हैं।
शरीर को तैयार होने के लिए पर्याप्त समय करने दें : शरीर को ज्यादा तेज दौड़ने के लिए तैयार करने से पहले कम से कम १ से २ हफ्ते तक उचित अभ्यास करके शरीर को अभ्यस्त बनायें और तेज दौड़ने तथा कठोर मेहनत करने के लिए समय दें। जिस दिन आपके शरीर की एनर्जी लेवल कम हो उस दिन अपनी रफ्तार को धीमा रखें इससे आपकी मांसपेशियां में ज्यादा थकन नहीं महसूस होगी।
तेज दौड़ने के लिए फॉलो करें ये तरीके :
दौड़ने से पहले शरीर को लचीला बनाने के लिए अभ्यास करें: अगर आप तेज दौड़ना चाहतें हैं तो आपके शरीर को लचीला होना बहुत ही आवश्यक है। लचीली शरीर तेज दौड़ने में बहुत सहायक होती है।
अपनी एक कार्य रुपरेखा बनायें : दौड़ की एक्सरसाइज शुरू करने से पहले आपको अपना एक कार्य योजना बनाना चाहिए और अपनी कार्य योजना के हिसाब के अनुसार ही दौड़ने का अभ्यास करें। अपनी प्रतिदिन दौड़ने के समय और दूरी को एक डायरी में लिखें और उसका नियमितरुप से अनुसरण करें।
सुबह के समय दौड़ें : सुबह - सुबह तेज दौड़ने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। सुबह दौड़ने हमारी रफ़्तार तो बढ़ती ही है साथ ही हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। फेफड़ों को स्वच्छ हवा मिलती है।
स्ट्रेच करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे तेज दौड़ने में आसानी होती है।
पैरों को बनाएँ मजबूत: इसके लिए आप चाहें तो रोज सीढ़ियाँ चढ़े और उतरें। ऐसा करने से आपका अपनी सांसों पर नियंत्रण रहेगा।
आपको अपनी नींद को पूरा करना काफी ज़रूरी है। नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और मांसपेशियां की थकावट शांत होती है औरशरीर को नयी ऊर्जा मिलती है।
ढेर सारा पानी पीने से आपके शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते है।
रनिंग ड्रिल्स करने से आपके दौड़ने की स्पीड बढ़ेगी। दौड़ लगाने से कुछ समय पहले आपको high knees, skipping, backward running करनी चाहिए इससे आपका शरीर मजबूत होगा।
तेज दौड़ने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आपका आहार पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक हो। शरीर को पूरी तरह से ऊर्जावान बनाये रखने के लिए हमें पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत ज़रूरी है।




