गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

9 बुरी आदतें, जो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। 9 Bad Habits, which can prove to be good for you.

 

बचपन से सुनते आ रहे हैं, हमें बताया जाता है, यह करो, यह मत करो, यह आदत अच्छी है, यह आदत ख़राब है, इन ख़राब आदतों के जाल में फंसोगे तो जिंदगी ख़राब हो जाएगी आदि इस तरह की बातें सुनते हुए हम बड़े हुए हैं। लेकिन अगर मैं यह कहूँ कि, जिन्हें आज तक आप बुरी आदतें मानते आये हैं, जिंदगी को नर्क बनाने वाली मानते आये हैं, वह कुछ बुरी आदतें आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं तो क्या आप विश्वास करेंगे? शायद आप विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन मैं आज यहाँ आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने वाला हूँ। तो आइए जानते है कि कौन सी बुरी आदतें हैं जो वास्तव में हमारे लिए अच्छी साबित हो सकती हैं।


बुरी आदत नं 1 - टीवी देखने में हमेशा व्यस्त रहना :

 



अक्सर घरों में हम बच्चों को ये सीख देते रहते हैं कि ज्यादा टीवी नहीं देखना चाहिए। ज्यादा समय तक टीवी देखने से बच्चे बिगड़ जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तव में टीवी देखना नुकसानदायक नही, बल्कि काफी फायदेमंद होता है। टीवी देखने से आप देश दुनियां में होने वाली घटनाओं से अपडेट रहते हैं। अपडेट रहने के साथ-साथ आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी होती है। यह आपके तनाव को कम करता है और मनोरंजन भी करता है। हां लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देखना पसंद करते हैं। यह फैसला आपको करना है, कि आप इस पर दिन भर पकाऊ और भावनात्मक प्रोग्राम्स देखें या ज्ञानवर्धक प्रोगाम।

 

बुरी आदत नं 2 - फैटी फूड खाना :

 


 

सेहत और मोटापे के हिसाब से फैटी फूड को बेहद हानिकारक माना जाता है। मैं आपको बताना चाहूंगा, कि यही फैटी फूड काफी देर तक पेट भी भरा रखेंगे और एनर्जी भी देंगे। 
आपको ऐसे फूड्स खाना चाहिए जिनमें काफी मात्रा में हेल्दी फैट हो। फैट भूख को कम करने में मदद करता है। इसलिए ऐसे फूड्स खाएं जिसमें अनसेचुरेटेड फैट (Unsaturated Fat) अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

 

बुरी आदत नं 3 - देर तक सोना :

 



ज्यादा देर तक सोने को लोग बुरी आदत मानते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि जो लोग देर तक सोते हैं, सूरज उगने तक सोते रहते हैं वे आलसी होते हैं। वे प्रेरित या अनुशासित नहीं होते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि, वास्तविकता में, कई लोग अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण सप्ताह के दौरान लगातार जरूरत से कम सो पाते हैं। इसलिये उनके लिए सप्ताहांत में कुछ अतिरिक्त घंटे तक सोना वास्तव में एक अच्छी बात हो सकती है।सुबह अलार्म बंद करके जब आप कुछ देर की नींद और लेते हैं, तो यह कुछ देर की नींद आपके मेमोरी पावर, कार्यक्षमता और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाती है। यह आपके चयापचय को उच्च रखने में मदद कर सकता है। ध्यान देने की जरुरत है कि यदि आप सप्ताहांत में दिन में बारह घंटे तक लगातार सो रहे हैं, तो आपको अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।  

 

बुरी आदत नं 4  - तेज आवाज में म्यूजिक सुनना : 

 

दुनियाभर के एक अरब से ज्यादा युवाओं को स्मार्टफोन पर तेज गाना सुनने में मजा आता है। वे इसके लिए इयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। तेज आवाज में म्यूजिक सुनना कई बार आपको डांट खाने पर मजबूर करता है, लेकिन यह आपको खुश रखने में खास भूमिका निभाता है। करीब 90 डेसीबल तक की तीव्रता में म्यूजिक सुनने से  आपके दिमाग से एक विशेष प्रकार के हार्मोन का स्राव होता है, जो आपको शांतचित्त और प्रसन्न रखने में मददगार साबित होता है।

 

बुरी आदत नं 5 - आपा खोना या गुस्सा होना :

 



कुछ लोगों को बात - बात पर गुस्सा करने की आदत होती है। यूं तो गुस्सा करना अच्छी आदत नहीं माना जाता है, लेकिन कभी-कभी गुस्सा करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी भी बात से अगर आपका मन अशांत हैं और आप अंदर ही अंदर परेशान हो रहे हैं, तो ऐसे में अचानक आने वाला गुस्सा आपकी चिड़चिड़ाहट, डर या हिचक को कम कर सकता है। साथ ही आप हल्का महसूस करते हैं। हर कोई जानता है कि अपना आपा कभी नहीं खोना चाहिए, और हमेशा दिमाग को शांत और एक स्तर पर बनाये रखना चाहिए, चाहे आप किसी भी स्थिति में क्यों न हों? लगातार छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सभी पर आक्रामक होना और रोष जताना सही नहीं है। कोई भी उस व्यक्ति के साथ समय नहीं बिताना चाहता है जो इस तरह का व्यवहार करता है। 

 

एक स्वीडिश अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों को काम में गलत तरीके से व्यवहार किया गया और फिर एक उचित समय पर उन्हें अपना गुस्सा बाहर निकालने के बजाय गुस्से को दबाना पड़ा, वास्तव में उनको दिल का दौरा पड़ने का जोखिम दोगुना हो गया। इसलिए कभी-कभी, आपके मन के गुबार को बाहर निकाल देना लाभदायक होता है।  

 

बुरी आदत नं 6 - वाइन का सेवन :


हालांकि कुछ लोग शराब के सेवन को एक बुरी आदत के रूप में देखते हैं, चाहे  वह कोई भी शराब क्यों न हों। 
लेकिन हम बता दें कि रेड वाइन का थोड़ी मात्रा में सेवन आपके हृदय की सेहत को सुधारने और बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीयर का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। बीयर पीने वालों को अक्सर हमारी संस्कृति में शराबी के रुप में नहीं परिभाषित किया जाता है। वहीं पर और किसी प्रकार की शराब पीने वालों को शराबी कहकर बुरे व्यक्ति के रुप में जाना जाता है।हालांकि, बीयर वास्तव में एक छोटी खुराक में आपके सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें वही एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रेड वाइन में मिलते हैं, और, बीयर में विटामिन बी 6 और सिलिका भी होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बेशक, इसमें अधिक कैलोरी होती है, इसलिए आप इसका सेवन संयमित तरीके से करें। संयमित तरीके से शराब का सेवन वास्तव में बुरी आदत नहीं है। बेहिसाब शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 

 

बुरी आदत नं 7 - चाय या कॉफी का सेवन अधिक करना :

 



काफी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक माना जाता है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है । लेकिन यदि यही कैफीन थोड़ी मात्रा में लिया जाए तो यह कभी भी नुकसान नहीं करता है। एक रिसर्च से यह साबित हुआ है कि कॉफी पीने से डाइबिटीज का रिस्क कम होता है और साथ ही यह आपको तनाव से बचाने में भी कारगर साबित होता है। वास्तव में कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पायी जाती है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि आपके कैफीनयुक्त काढ़े में पाए जाने वाले कुछ रसायन पार्किंसंस, अल्जाइमर, यकृत कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और यहां तक ​​कि इससे स्मृति में सुधार भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त, कुछ अध्ययनों से साबित होता है कि जो महिलाएं दिन में दो या तीन कप पीती हैं, उनके अवसादग्रस्त होने की संभावना 15% कम होती है। कॉफी का अधिक सेवन, स्वास्थ्य की दृष्ट‍ि से कई बार गलत होता है। यह हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बनता है, यह आपकी वृद्धि को प्रभावित करता है। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। 

 

बुरी आदत नं 8 - हमेशा जल्दबाजी में रहना :

व्याकुलता या हमेशा जल्दबाजी में होना, बुरी आदत मानी जाती है। लोग शांति और धैर्य रखने की सलाह देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि किसी भी काम या बात की जल्दबाजी या व्याकुलता आपको फुर्तीला तो बनाती ही है, साथ ही उम्र को लंबा भी करती है। इतना ही नहीं आपके फिट रहने में भी इस आदत का बहुत बड़ा हाथ होता है।

 

बुरी आदत नं  9 - गपशप में मशगूल रहना :

 



आमतौर पर लोग गपशप करना या चुगली करने को बुरी आदत मानते हैं, और ऐसे लोगों से बच कर रहने की सलाह देते हैं। वैसे  तो आपका गप करना भले ही दूसरों को परेशान कर सकता है। लेकिन आपके लिए ये कई मायने में फायदेमंद भी साबित हो सकती है। गपशप करने से हमारे अंदर दूसरों की बात को ध्यान से सुनने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही गप करते समय अक्सर लोग खिलखिला कर हंसते हैं, प्रसन्न रहते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा चुगली करने के लिए हम चतुराई से दूसरे की बातों को जानने की कोशिश करते हैं, इससे मानसिक बुद्धि तेजी से बढ़ती है। चुगली करने में जिन लोगों को आनंद मिलता है, उनके लिए यह चिंता मुक्त होने का जरिया भी है।