रविवार, 2 मई 2021

आप हर रोज और बेहतर कैसे बनें। / How to become a better you everyday.

  1. अधिक चौकस रहें। आपके आस - पास जो कुछ भी घटित होता है, उसे ध्यान से देखें, और अधिक चौकस रहें। दुनिया उदाहरणों, विचारों, शब्दों, ज्ञान, गलतियों और अनुभवों से भरी पड़ी है।
  2. आइडिया और विचारों को एकत्र करें। आइडिया और विचार आपके दिमाग से बहुत तेजी से आते और जाते हैं। बहुत देर होने से पहले उन्हें पकड़ने की कोशिश करें। आदर्श रूप है, हर एक आइडिया और विचार को लिखें।
  3. रोज पढ़ें। बहुत पढ़ें। पढ़ना शायद अब तक का सबसे अच्छा निवेश है। पढ़ने के लिए प्रति दिन कम से कम 30 मिनट समर्पित करें। आदर्श रूप होगा हमेशा अपने साथ एक किताब रखें।
  4. अपने हर दिन का सोने से पहले विश्लेषण करें।  अपने हर दिन का विश्लेषण करने के लिए कम से कम 10 मिनट का समय दें। इस बात पर विचार करें कि आज आप किन चीजों को करने में सफल रहे और आपने क्या गलती की।
  5. लिखना शुरू करें। अच्छे लेखन कौशल का सबसे बड़ा महत्त्व यह है कि वे अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। सबसे पहला, सबसे महत्वपूर्ण है, सोच के अनुशासन को। आपके विचार बेतरतीब और अस्त व्यस्त होते हैं। लिखने से वे धीरे-धीरे व्यवस्थित और एक आकार ग्रहण कर लेंगे।